भारत

तीन तलाक कानूनी रूप से प्रतिबंधित होना चाहिए : जावेद अख्तर

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। मशहूर गीतकार व पटकथा लेखक जावेद अख्तर तीन तलाक को खत्म किए जाने के पक्ष में हैं। उनका कहना है कि इस तरह से तलाक दिए जाने की प्रथा को कानूनी रूप से प्रतिबंधित किया जाना चाहिए और इसे ‘सं™ोय अपराध’ घोषित किया जाना चाहिए। अख्तर ने मंगलवार को ट्वीट किया, “ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ …

Read More »

विधायक हत्या मामले में पूर्व राजद सांसद को उम्रकैद

रांची, 23 मई (आईएएनएस)। झारखंड में हजारीबाग की एक अदालत ने 22 साल पुराने विधायक हत्या मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद और बिहार के बाहुबली नेता प्रभुनाथ सिंह को मंगलवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश सुरेंद्र शर्मा ने प्रभुनाथ सिंह को सजा सुनाई। प्रभुनाथ सिंह, उनके भाई दीनानाथ सिंह और दूसरे आरोपी रीतेश …

Read More »

देश में पिछले 3 वर्षो में आर्थिक सुधार : मोदी

गांधीनगर, 23 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत में आधार कार्ड और जन धन योजनाओं की मदद से पिछले तीन वर्षो में खासा सुधार हुआ है। मोदी ने यहां अफ्रीकी विकास बैंक की 52वीं वार्षिक बैठक के उद्घाटन के दौरान कहा, “राजकोषीय घाटा, भुगतान संतुलन घाटा तथा मुद्रास्फीति में कमी आई है, जबकि जीडीपी विकास …

Read More »

बिहार में 2 भाइयों की गला रेतकर हत्या

सीतामढ़ी, 23 मई (आईएएनएस)। बिहार में सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र में दो भाइयों की गला रेतकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने मंगलवार को दोनों शवों को बरामद कर लिया। बाजपट्टी के थाना प्रभारी कंचन भास्कर ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने सढ़वारा गांव के पुल के नीचे से दो बच्चों के …

Read More »

मप्र : कांग्रेस का मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना

भोपाल, 23 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य को भिंड की विशेष अदालत द्वारा कांग्रेस विधायक की हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद विपक्षी पार्टी कांग्रेस आर्य को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रही है। इसी क्रम में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में विधायकों …

Read More »

दिल्ली उच्च न्यायालय से केजरीवाल को नोटिस

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की ओर से दायर 10 करोड़ रुपये के मानहानि के नए मुकदमे में नोटिस जारी किया। संयुक्त पंजीयक पंकज गुप्ता ने केजरीवाल को नोटिस जारी किया। मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। …

Read More »

प्रणब, मोदी ने मैनचेस्टर हमले की निंदा की (लीड-1)

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर में सोमवार रात हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई। राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा कि विस्फोट के बारे में सुनकर वह सदमे में हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “मैनचेस्टर विस्फोट के बारे में सुनकर सदमे में …

Read More »

मप्र : कर्मचारियों को 10 पौधे रोपने का लक्ष्य

भोपाल, 23 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में नमामि देवी नर्मदे सेवा यात्रा के दौरान छह करोड़ पौधे लगाने के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ऐलान के बाद होशंगाबाद के जिलाधिकारी अविनाश लवानिया ने हर अधिकारी व कर्मचारी को दो जुलाई को कम से कम 10 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया है। मुख्यमंत्री चौहान ने नर्मदा नदी को अविरल बनाए रखने …

Read More »

21वीं सदी एशिया, अफ्रीका की : जेटली

गांधीनगर, 23 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि 21वीं सदी सिर्फ एशिया की ही नहीं, बल्कि अफ्रीका की भी है और इसलिए भारत तथा अफ्रीका को अपने साझा भविष्य को संवारने के लिए साथ चलना चाहिए। जेटली ने अफ्रीकी विकास बैंक की 52वीं वार्षिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत तमाम चुनौतियों …

Read More »

दिल्ली में सुबह तेज धूप

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी व तपिश से मिली राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दिन में आंशिक बदली छाने के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493