भारत

मप्र : सीधी में डंपर ने बाइक का रौंदा, 4 की मौत

सीधी, 26 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में शुक्रवार को एक डंपर आगे जा रही बाइक को रौंदते हुए पलट गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बाइक सवार और एक डंपर कर्मचारी है। चुरहट क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओ,पी) अमर सिंह ने आईएएनएस को बताया कि चुरहट से रामपुर की ओर एक …

Read More »

मप्र : पूर्व मंत्री नर्मदा में अवैध खनन पर बोले, भाजपा का नोटिस

भोपाल, 26 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी में होने वाले अवैध खनन को लेकर आवाज उठाना सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कमल पटेल को महंगा पड़ गया। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है और चेतावनी दी है कि क्यों न उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए। कमल …

Read More »

उड़ी में बीएटी का हमला विफल, 2 आतंकवादी ढेर (लीड-1)

श्रीनगर, 26 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में उड़ी सेक्टर में सेना ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा से सटे इलाके में भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। रक्षा सूत्रों ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद नहीं किए जा सके हैं, क्योंकि वे नियंत्रण रेखा पर ‘नो-मैंस लैंड’ (नियंत्रण रेखा …

Read More »

गिल के निधन पर मोदी ने जताया शोक

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के.पी.एस.गिल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पुलिस तथा सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “पुलिस तथा सुरक्षा के क्षेत्र में हमारे देश को दी गई उल्लेखनीय सेवा के लिए उन्हें …

Read More »

राहुल को सहारनपुर जाने की नहीं मिली इजाजत

लखनऊ , 26 मई (आईएएनएस)। जातीय दंगों में झुलस रहे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में माहौल को शांत करने में लगे पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सहानरपुर आने की अनुमति नहीं दी। राहुल शनिवार को सहारनपुर का दौरा करने वाले थे। कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष …

Read More »

मप्र : महिला ने अपने 2 बच्चों को नहर में फेंका, सदमे में दादी चल बसी

जबलपुर, 26 मई (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक महिला ने अपने दो बच्चों को नहर में फेंककर हत्या कर दी और आत्महत्या के लिए खुद भी नहर में कूद गई, मगर उसे बचा लिया गया। वहीं बच्चों की मौत की खबर सुनते ही दादी की सदमे से मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय साहू ने शुक्रवार को …

Read More »

पाकिस्तानी नागरिक हरियाणा में भारतीय पहचान पत्र के साथ गिरफ्तार

चंडीगढ़, 26 मई (आईएएनएस)। हरियाणा पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो भारतीय पहचान के साथ झज्जर जिले के इस्कॉन मंदिर में नौ महीने से भी ज्यादा समय से अवैध रूप से रह रहा था। इस व्यक्ति के पास से 33 दिनों की वैधता वाले भारतीय वीजा के साथ पाकिस्तानी पासपोर्ट और भारतीय पहचान पत्र बरामद किए …

Read More »

जुलाई में पौधारोपण अभियान से जन-जन को जोड़ें : शिवराज

भोपाल, 26 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो जुलाई को होने वाले छह करोड़ पौधारोपण कार्यक्रम से जन-जन को जोड़ने का आह्वान किया है। भोपाल, 26 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो जुलाई को होने वाले छह करोड़ पौधारोपण कार्यक्रम से जन-जन को जोड़ने का आह्वान किया है। चौहान ने …

Read More »

शाह ने मानव ढाल मामले में मेजर की प्रशंसा की

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने जम्मू एवं कश्मीर में एक स्थानीय युवक को जीप से बांधकर उसका मानव ढाल के तौर पर इस्तेमाल कर पत्थरबाजों से लोगों की जान बचाने वाले मेजर लितुल गोगोई की शुक्रवार को प्रशंसा की। शाह ने कहा, “मेजर गोगोई ने जो किया, उससे चुनावी दस्ते तथा …

Read More »

दिल्ली : पति के विवाहेतर संबंध के कारण पत्नी ने आत्महत्या की

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। अपने पति के विवाहेतर संबंध से परेशान एक 28 वर्षीया महिला ने पश्चिमी दिल्ली में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि पीड़ित महिला के पति को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की पहचान सुमन के रूप में …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493