भारत

मणि के इस्तीफे की मांग पर दूसरे दिन भी केरल विधानसभा बाधित

तिरुवनंतपुरम, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के बिजली मंत्री एम.एम. मणि की महिला बागवानी श्रमिकों पर की गई टिप्पणी को लेकर राज्य विधानसभा में कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने बुधवार को भी हंगामा किया और मणि के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस विधायक वी.डी. सतीशन ने कहा कि पिनरई विजयन सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी की भावना खत्म हो गई …

Read More »

कश्मीर पर सभी पक्षों के बीच बातचीत पर चर्चा करेगी भाजपा : शाह

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि पार्टी जम्मू एवं कश्मीर में शांति स्थापित करने को लेकर केंद्र सरकार तथा अन्य सभी पक्षों के बीच बातचीत की संभावना पर चर्चा करेगी। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा था कि अशांत राज्य में शांति स्थापित करने …

Read More »

पूर्वोत्तर में मानसून पूर्व बारिश, मिजोरम देश के अन्य हिस्सों से कटा

अगरतला/आइजोल, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। सप्ताह भर से हो रही मानसून पूर्व बारिश, आंधी के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जबकि भूस्खलनों के कारण मिजोरम सड़क मार्ग से देश के अन्य हिस्सों से कट गया है। मौसम विभाग के निदेशक दिलीप साहा ने अगरतला में आईएएनएस से कहा, “पूर्वी बांग्लादेश और उससे सटे त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और …

Read More »

ईवीएम से छेड़छाड़ के कारण भाजपा की जीत : आप (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में ‘ईवीएम में छेड़छाड़’ को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का कारण बताया। एमसीडी चुनाव की बुधवार को हो रही मतगणना के रुझानों में भाजपा के प्रचंड बहुमत ओर अग्रसर होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आप नेता गोपाल राय और आशुतोष …

Read More »

कांग्रेस के कमजोर प्रचार से पार्टी हारी : शीला (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की कद्दावर नेता शीला दीक्षित ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी ने निकाय चुनावों को जीतने के लिए आक्रामक तरीके से प्रचार नहीं किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्हें निकाय चुनाव में प्रचार के लिए नहीं बुलाया गया। शीला ने संवाददाताओं …

Read More »

यह जीत मोदी सरकार के कार्यकाल पर जनता की मुहर (लीड-1)

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन साल के कार्यकाल की जीत है। उन्होंने कहा कि यह जीत आम आदमी पार्टी (आप) की नकारात्मक राजनीति के खिलाफ है। शाह ने निकाय चुनाव में पार्टी की जीत …

Read More »

झारखंड में 10 नक्सलियों का समर्पण

रांची, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के लोहरदगा जिले में बुधवार को तीन कमांडरों और तीन महिलाओं सहित 10 नक्सलियों ने समर्पण कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने रांची रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ए.बी. होमकर के समक्ष समर्पण कर दिया। उल्लेखनीय है कि 10 नक्सलियों में एक सब-जोनल कमांडर है और दो एरिया कमांडर हैं। समर्पण करने वालों में …

Read More »

आप विधायक अलका लांबा ने की इस्तीफे की पेशकश

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में अपने क्षेत्र में पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के सभी पदों तथा विधायक पद से इस्तीफे की पेशकश की। मध्य दिल्ली के चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से विधायक लांबा ने ट्वीट कर कहा, “मैं अपने …

Read More »

गोरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही : अमित शाह

कोलकाता, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को जोर देकर कहा कि गोरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और पार्टी का रुख स्पष्ट है कि कोई भी कानून अपने हाथ में न ले। गोरक्षकों के हमलों के बारे में पूछे जाने पर शाह ने यहां संवाददाताओं से कहा, “हमारा संदेश सख्त …

Read More »

एमसीडी चुनाव : भाजपा 170 वाडों में जीत की ओर अग्रसर (लीड-4)

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में लगातार तीसरी बार सत्ता में काबिज होने जा रही है। पार्टी ने 270 में से 143 वार्डो में जीत हासिल कर ली है, जबकि वह 31 पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी (आप) ने 35 वार्डो में जीत हासिल कर ली है, जबकि …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493