नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 14 व 15 अप्रैल को महाराष्ट्र व कर्नाटक जाएंगे। मुखर्जी अपने दौरे के दौरान बेंगलुरु में बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनामिक्स की आधारशिला रखेंगे। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, “राष्ट्रपति 14 अप्रैल को बेंगलुरु में बी.आर.अंबेडकर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स की आधारशिला रखेंगे। मुखर्जी 15 अप्रैल को महाराष्ट्र के अहमदनगर में आरमर्ड कॉर्प्स सेंटर …
Read More »भारत
बिहार : लालू ने प्रवक्ताओं के साथ बैठक की
पटना, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लगातार घोटाले के आरोप लगाए जाने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने गुरुवार को राजद प्रवक्ताओं के साथ आपात बैठक कर कई नसीहतें दीं। इस दौरान मई में होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के विषय में भी आवश्यक निर्देश दिए …
Read More »असम उपचुनाव : भाजपा ने जीती धेमाजी सीट
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रानोज पेगु ने गुरुवार को असम की धेमाजी सीट पर जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग के अनुसार पेगु ने कांग्रेस उम्मीदवार बाबुल सोनोवाल को 9,000 से भी अधिक वोटों के अंतर से शिकस्त दी। पेगु ने रविवार को हुए उपचुनाव में पड़े कुल 1,50,029 वोटों में से 75,217 वोट हासिल …
Read More »झारखंड : उपचुनाव में झामुमो आगे
रांची, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के लिटिपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बढ़त बनाए हुए है। झामुमो के साइमन मरांडी आठ चरण की मतगणना के बाद 26,000 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, जबकि सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हेमलाल मुर्मू को 20,971 वोट मिले। इस निर्वाचन …
Read More »बसपा की याचिका पर केंद्र, निर्वाचन आयोग को नोटिस
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने चुनावों में वोटर वेरिएबल पेपर ट्रेल (वीवीपीएटी) के साथ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के इस्तेमाल को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से दायर याचिका पर गुरुवार को केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया। बसपा ने अपनी याचिका में कहा है कि चुनावों में सर्वोच्च न्यायालय के 2013 …
Read More »कर्नाटक उपचुनाव : दोनों सीटों पर कांग्रेस आगे
बेंगलुरु, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के दो विधानसभा क्षेत्रों नंजनगुड (अनुसूचित जाति) और गुंडलपेट में हुए उपचुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना में सत्तारूढ़ कांग्रेस आगे चल रही है। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया, “नंजनगुड (अजा) सीट के लिए पूर्वाह्न् 11.30 बजे तक 11वें दौर की मतगणना तक कांग्रेस उम्मीदवार के.एन.केशवमूर्ति भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के श्रीनिवास प्रसाद …
Read More »हिमाचल उपचुनाव : भोरंज सीट पर भाजपा काबिज (लीड-1)
शिमला, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा की भोरंज सीट पर गुरुवार को जीत दर्ज कर ली। इस सीट पर रविवार को मतदान हुआ था। पेशे से चिकित्सक भाजपा के अनिल धीमान ने कांग्रेस की प्रमिला देवी को 8,290 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि …
Read More »कुलभूषण की रिहाई के लिए प्रार्थना करें : सलीम खान
मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान ने ट्वीट कर लोगों से भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की सुरक्षित रिहाई के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है। कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जासूसी करने के मामले में मौत की सजा सुनाई है। सलीम खान ने कहा कि पाकिस्तान के पास भारत के साथ संबंध सुधारने …
Read More »कश्मीर में इंटरनेट सेवाएं फिर बंद
श्रीनगर, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी की श्रीनगर-बडगाम संसदीय सीट पर पुनर्मतदान के मद्देनजर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और हिंसा के लिए उकसाए जाने के मद्देनजर प्रशासन ने गुरुवार को ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं फिर से बंद की दी। ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं दो दिनों पहले बहाल कर दी गई थीं, लेकिन मोबाइल इंटरनेट सेवा आठ अप्रैल से बंद है। श्रीनगर-बडगाम …
Read More »सोनिया ने राष्ट्र को बैसाखी की बधाई दी
नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को बैसाखी, विषु, रोंगली बिहू, वैशाखड़ी, पुथांडू पिरापू, महा विषुबा संक्रांति और नववर्ष के अवसर पर देश को बधाई देते हुए कहा कि किसानों के योगदान को सराहा जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा, “फसलों का यह त्योहार देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है, …
Read More »
dharmpath.com dharmpath