भारत

मोदी, हसीना ने भारत-बांग्लादेश के बीच रेल, बस सेवा का शुभारंभ किया

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने शनिवार को संयुक्त रूप से भारत और बांग्लादेश के बीच नई रेल और बस सेवाएं शुरू की और दोनों दक्षिण एशियाई पड़ोसी देशों के बीच एक पुराना रेल मार्ग बहाल किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, “दोनों नेताओं ने वीडियो कांफरेंसिंग …

Read More »

मतदाताओं को रिश्वत देने वाले उम्मीदवार पर प्रतिबंध लगाएं : पलनीस्वामी

चेन्नई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। एआईएडीएमके के एक पूर्व सांसद ने शनिवार को कहा कि निर्वाचन आयोग को चाहिए कि वह मतदाताओं को रिश्वत देने के आरोपी उम्मीदवार या पार्टियों पर स्थायी तौर पर प्रतिबंध लगा दे। के.सी. पलनीस्वामी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग मतदाताओं को बड़े पैमाने पर रिश्वत देने के आरोपों के कारण चेन्नई में 12 अप्रैल …

Read More »

क्या सिर्फ भाजपा, आरएसएस के सदस्य ही भारतीय हैं? : चिदंबरम

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने शनिवार को सवाल उठाया कि क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसका मार्गदर्शक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य ही भारतीय हैं? साथ ही उन्होंने भाजपा सांसद तरुण विजय की दक्षिण भारतीयों पर टिप्पणी की आलोचना की। पूर्व केंद्रीय गृह व वित्तमंत्री ने ट्वीट किया, “जब तरुण विजय …

Read More »

केरल : अवारा कुत्तों के हमले में बुजुर्ग की मौत

तिरुवनंतपुरम, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में अवारा कुत्तों के हमले में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, शुक्रवार रात खुले मैदान में कुंजीकृष्णन का शव करीब पांच कुत्तों से घिरा पाया गया। प्रत्यक्षदर्शी श्रीकांत ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, “जब मैं मैदान में गया तो देखा कि कुत्ते एक व्यक्ति …

Read More »

दिल्ली में मुजीबुर्रहमान के नाम पर सड़क, हसीना ने धन्यवाद कहा

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नई दिल्ली में एक सड़क का नाम उनके पिता तथा बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के नाम पर रखने पर भारत सरकार का शनिवार को शुक्रिया अदा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में हसीना ने कहा, “बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान के …

Read More »

राजनाथ वेब पोर्टल ‘भारत के वीर’ का उद्धाटन करेंगे

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक वेब पोर्टल ‘भारत के वीर’ और मोबाइल एप्लीकेशन का उद्धाटन करेंगे, जिसके जरिए ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को दान दिया जा सकेगा। गृह मंत्रालय की ओर से शनिवार को यहां जारी एक बयान के अनुसार, गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू और अभिनेता अक्षय कुमार भी …

Read More »

बिहार : भूमि विवाद में 2 भाइयों की हत्या

सीतामढ़ी, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले के परसौनी थाना क्षेत्र में शनिवार को बदमाशों ने दो भाइयों की हत्या कर दी। पुलिस इस हत्या के पीछे की वजह भूमि विवाद बता रही है। परसौनी के थाना प्रभारी लालबाबू प्रसाद यादव ने कहा, “नीमामी टोला में एक ही परिवार के बीच पिछले काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा …

Read More »

मोदी, हसीना ने मुजीब की आत्मकथा का हिंदी अनुवाद जारी किया

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना ने शनिवार को संयुक्त रूप से शेख मुजीबुर रहमान की आत्मकथा, ‘अंफिनिश्ड मेमोरीज’ का हिंदी अनुवाद ‘बंगबंधु’ जारी किया। रहमान बांग्लादेश के संस्थापक और हसीना के पिता थे। यह किताब दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी की गई। हसीना भारत की चार दिवसीय …

Read More »

दिल्ली में जर्मन पर्यटक पर चाकू से हमला (लीड-1)

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में जर्मनी के एक 19 वर्षीय पर्यटक पर शनिवार को चाकू से हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गया। संदिग्ध हमलावरों की पहचान हो गई है। पुलिस उपायुक्त जतिन नारवाल ने आईएएनएस को बताया कि हमला शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे हुआ, जब पर्यटक वीजा पर भारत आए बेंजामिन स्कॉल्ट ने नई दिल्ली …

Read More »

हिमाचल की जेलों में सुरक्षा व्यवस्था में कमी : कैग

शिमला, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की जेलों में कैदियों की भरमार है और पिछले तीन सालों से उनमें क्षमता से दो-122 प्रतिशत अधिक कैदियों को रखा गया है। भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रपट में यह बात कही गई है। रपट में कैदियों की दुर्दशा का भी जिक्र है। इसमें खुलासा किया गया है कि कई कैदी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493