भारत

लोकसभा की कार्यवाही बाधित हुई

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। संसद के निचले सदन लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस द्वारा विभिन्न मुद्दों पर हंगामा करने की वजह से सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए बाधित हुई। संसद की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष से अपना मुद्दा उठाने की अनुमति मांगी, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने यह …

Read More »

वाड्रा ने कटियार को लेकर भाजपा पर निशाना साधा

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारकों में पार्टी नेता विनय कटियार को शामिल करने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। वाड्रा ने ट्वीट कर कहा, “एक ऐसे शख्स के नाम को स्टार प्रचारकों की सूची में देखकर …

Read More »

बिहार में सुबह कोहरा

पटना, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने दिन चढ़ते ही कोहरा छंटने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि आने वाले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दिन चढ़ने के बाद धूप निकलेगी और गर्माहट कम होगी। …

Read More »

कोहरे के मद्देनजर 3 रेलगाड़ियां रद्द

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को कोहरे की वजह से तीन रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं जबकि 32 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं। इसके साथ ही पांच के समय में फेरबदल किया गया है। रेलवे के मुताबिक, तीन रेलगाड़ियां अमृतसर-नांदेड एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस और श्रीगंगानगर-हावड़ा तूफान एक्सप्रेस रद्द कर दी गई …

Read More »

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

जम्मू, 3 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध होने पर कई वाहन फंसे हुए हैं। जम्मू और श्रीनगर से यातायात की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है। यह भूस्खलन रामबन जिले के मेहर क्षेत्र में गुरुवार शाम हुआ।

Read More »

मप्र में मौसम साफ

भोपाल, 3 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में शुक्रवार की सुबह मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है। राज्य में शुक्रवार की सुबह मौसम साफ रहने से धूप खिली रही, जिसने हवाओं में घुली ठंडक से राहत दिलाई। वहीं देर …

Read More »

दिल्ली में सुबह धुंध छाई

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक,”आज सुबह और शाम में सामान्य से हल्की धुंध रह सकती है। कई क्षेत्रों में दृश्यता 300 मीटर तक दर्ज की गई।” अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। …

Read More »

नीति आयोग ने ‘इंडिया इनोवेशन इंडेक्स’ लांच किया

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने गुरुवार को देश के पहले इनोवेशन इंडेक्स की वेबसाइट लांच कर दी। इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में देश के सभी राज्यों की वहां होने वाले नावाचारों के आधार पर रैंकिंग की जाएगी। इंडिया इनवोशन इंडेक्स की वेबसाइट लांच करने के बाद उन्होंने कहा, “यह अपनी तरह की …

Read More »

भ्रष्टाचार व गुंडाराज अखिलेश सरकार की पहचान : भाजपा

लखनऊ, 2 फ रवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और गुंडाराज अखिलेश सरकार की पहचान बन गए हैं। यहां भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों को …

Read More »

पाकिस्तान में ही हैं हाफिज सईद के खिलाफ सारे सबूत : भारत

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने गुरुवार को कहा कि मुंबई हमलों के मुख्य साजिशकर्ता आतंकवादी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ सारे सबूत पाकिस्तान में ही मौजूद हैं। भारत की यह प्रतिक्रिया पाकिस्तान के गृह मंत्री के उस बयान के बाद आई है, जिसमें भारत को हाफिज सईद के खिलाफ ठोस सबूत देने के लिए कहा …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493