भारत

आंध्र को विशेष राज्य के मुद्दे को संसद में उठाएगी वाईएसआर कांग्रेस

हैदराबाद, 29 जनवरी (आईएएनएस)। वाईएसआर कांग्रेस ने रविवार को फैसला किया कि वह आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने का मुद्द संसद के बजट सत्र में उठाएगी। पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी की अध्यक्षता में हुई वाईएसआर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार पर दबाव डालने के लिए …

Read More »

नफरत व बांटने की राजनीति को खत्म करने के लिए गठबंधन बना : राहुल गांधी

लखनऊ, 29 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक साथ चुनाव लड़ रहे समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के दो युवा चेहरे रविवार को एक साथ नजर आए। लखनऊ में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि यह अवसरवादी गठबंधन नहीं …

Read More »

मोदी ने पाकिस्तान से खतरे के नाम पर वोट मांगे

काठकापुरा (पंजाब), 29 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान से खतरे की वजह से पंजाब में अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन को वोट देने की रविवार को अपील की, ताकि पड़ोसी देश की सीमा से सटे इस राज्य में मजबूत सरकार बन सके। मोदी ने कहा कि लोगों को ऐसी पार्टियों को वोट नहीं देना चाहिए, …

Read More »

क्रेडिट की मांग में सुधार की उम्मीद

चेन्नई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय बैंकरों को उम्मीद है कि 3-6 महीने में क्रेडिट की मांग में सुधार होगा, जो 500 और 1000 रुपये के नोटों को अमान्य घोषित किए जाने के बाद घट गई है। एक सर्वे के अनुसार, बैंकर वित्तीय प्रौद्योगिकी उद्योग पर नियंत्रण के लिए एक नियामक भी चाहते हैं। फिक्की-आईबीए द्वारा किए गए द्विवार्षिक बैंकर्स सर्वे …

Read More »

विद्यार्थियों को मोदी की सलाह, परीक्षा को उत्सव की तरह समझें (राउंडअप)

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। वार्षिक परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों के ऊपर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उनसे परीक्षाओं को उत्सव की तरह समझने और नकल से बचने के लिए कहा। मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में कहा कि स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए आराम सर्वाधिक कारगर दवा …

Read More »

‘हाथ’ का साथ मिलने से ‘साइकिल’ की रफ्तार और बढ़ेगी : अखिलेश

लखनऊ , 29 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘हाथ’ का साथ मिलने से साइकिल की रफ्तार और बढ़ेगी। उन्होंने साथ ही कहा कि सपा व कांग्रेस का यह गठबंधन उत्तर प्रदेश को …

Read More »

नाराज एस. एम. कृष्णा ने कांग्रेस से नाता तोड़ा

बेंगलुरु, 29 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्व विदेश मंत्री एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा ने रविवार को यह कहते हुए कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें हाशिये पर डाल दिया है। 84 वर्षीय कृष्णा ने यहां भावुक होकर संवाददाताओं से कहा, “पार्टी की 46 वर्षो तक सेवा के बाद मैंने आत्मसम्मान और अपनी गरिमा की …

Read More »

भाजपा के उकसावे पर हुआ भंसाली पर हमला : दिग्विजय

पणजी, 29 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रविवार को जयपुर में फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग के दौरान निर्माता संजय लीला भंसाली पर हुए हमले के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार बताया है। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि इस हमले के लिए भाजपा ने उकसाया था। दिग्विजय ने पणजी में एक प्रेस सम्मेलन में कहा, …

Read More »

हरियाणा में जाट आंदोलन को लेकर अलर्ट

चंडीगढ़, 29 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में जाट समुदाय के एक वर्ग द्वारा रविवार को नए सिरे से कुछ जिलों में प्रदर्शन शुरू करने को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले हुए जाट आंदोलन में आरक्षण की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर हुई हिंसा हुई थी। जाट बहुल जिलों रोहतक, झज्जर, जींद, भिवानी, सोनीपत और दूसरे इलाकों …

Read More »

गुजरात में भी चलेगी नर्मदा सेवा यात्रा

भोपाल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की ही तरह गुजरात में भी ‘नमामि देवी नर्मदे’ सेवा यात्रा आयोजित की जाएगी। वहां इस यात्रा का संचालन स्थानीय (गुजरात) सरकार करेगी। नर्मदा नदी मध्य प्रदेश के अमरकंटक से निकलकर गुजरात से होकर गुजरती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए यात्रा निकाली जा रही है। इस …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493