भारत

बजट स्थगित करने पर सर्वोच्च न्यायालय में जल्द सुनवाई नहीं

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुकवार को केंद्रीय बजट 2017-18 को अप्रैल तक स्थगित करने की याचिका पर जल्द सुनवाई करने से इनकार कर दिया। सर्वोच्च न्यायालय में यह याचिका अधिवक्ता एम.एल. शर्मा ने दायर की है। याचिकाकर्ता ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले बजट पेश किए जाने पर आपत्ति …

Read More »

ममता बनर्जी ने ओम पुरी के निधन पर शोक जताया

कोलकाता, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दिग्गज अभिनेता ओम पुरी के निधन पर शोक जताया। ममता ने ट्वीट कर कहा, “ओम पुरी जी के अचानक निधन से दुखी हूं। दुनिया उनकी अभिनय कला को पसंद करती थी। उनके परिजन, मित्रों और फिल्म बिरादरी के प्रति शोक व्यक्त करती हूं।” मुंबई में हृदयाघात के …

Read More »

नीतीश ने ओम पुरी के निधन पर शोक जताया

पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिल्म अभिनेता ओम पुरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पटना, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिल्म अभिनेता ओम पुरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, नीतीश ने ओम पुरी …

Read More »

बिहार में ट्रेन की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत

औरंगाबाद (बिहार), 6 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में औरंगाबाद जिले के जाखिम रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, ये सभी मजदूर शुक्रवार तड़के पलामू एक्सप्रेस से जाखिम स्टेशन पर उतरे थे और अमरबिगहा गांव जा रहे थे। इसी …

Read More »

एयरसेल का 2जी लाइसेंस रद्द हो सकता है

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि यदि मैक्सिस के मालिक अनंत कृष्णन, जिनकी एयरसेल में सर्वाधिक हिस्सेदारी है और इसके निदेशक राल्फ मार्शल अदालत में पेश नहीं होते हैं तो एयरसेल को दिया गया 2जी लाइसेंस रद्द कर दिया जाए। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायूर्ति जे.एस.केहर की अध्यक्षता वाली पीठ ने एयरसेल को …

Read More »

भारी बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग बंद

श्रीनगर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग शुक्रवार को भारी बर्फबारी के कारण बंद कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि जवाहर सुरंग के दोनों ओर भारी बर्फ गिरने से राजमार्ग को बंद किया गया।

Read More »

दिल्ली हवाईअड्डे पर स्पाइजेट के विमान की आपात लैंडिंग

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरू से दिल्ली आने वाली स्पाइसजेट के विमान की शुक्रवार को आपातकाल लैंडिंग कराई गई। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे दिल्ली हवाईअड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। स्पाइसजेट ने जारी बयान में कहा कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। एयरलाइन के मुताबिक, “स्पाइसजेट की बेंगलुरू से …

Read More »

कोहरे के बीच 70 रेलगाड़ियां देरी से चल रहीं

नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह घने कोहरे की वजह से 70 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं, जबकि 23 के समय में फेरबदल किया गया है। उत्तर रेलवे अधिकारी के मुताबिक, जिन रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है, उनमें नई दिल्ली-राजेंद्र नगर, नई दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-सियालदह और नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी …

Read More »

भोपाल के होटल में प्रेमी युगल ने खुदकुशी की

भोपाल, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक होटल में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। युवती इंदौर व युवक भोपाल का निवासी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हनुमानगंज थाना क्षेत्र के होटल अमरदीप में गुरुवार को मनीषा लोवंशी (24) और शुभम पटेल (20) ठहरे …

Read More »

कश्मीर में नेकां विधायक के घर हमला

श्रीनगर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के विधायक शौकत गनाई के आवास पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमले का प्रयास किया, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने विफल कर दिया। पुलिस के मुताबिक, अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुवार रात को चित्रागाम गांव में गनाई के आवास को निशाना बनाकर गोलीबारी की। पुलिस ने कहा, “आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493