भारत

न्यायमूर्ति केहर भारत के 44वें प्रधान न्यायाधीश बने (लीड-1)

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति जगदीश सिंह केहर ने बुधवार को भारत के प्रधान न्यायधीश के पद की शपथ ली। वह देश के 44वें और सिख समुदाय से पहले प्रधान न्यायाधीश बने हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में केहर को पद की शपथ दिलाई। केहर न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर के स्थान पर इस पद पर नियुक्त हुए …

Read More »

झारखंड के मुख्यमंत्री पर जूते फेंके जाने के बाद अफसरों का तबादला

रांची, 4 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड सरकार ने एक जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को स्थानान्तरित करने का फसला किया है, जहां गत एक जनवरी को मुख्यमंत्री रघुवर दास पर जूते फेंके गए थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी। सरायकेला-खरसावा में नए साल के पहले दिन दास पर जूता फेंका गया था। जिले में उन्हें आदिवासियों के …

Read More »

लेखापरीक्षा अधिकारी संघ की बैठक रायपुर में 6 जनवरी से

महालेखाकार (लेखापरीक्षा) छत्तीसगढ़ के रायपुर कार्यालय के वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी एवं लेखापरीक्षा अधिकारी संघ के महासचिव देवानंद पटनायक ने बताया कि बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 40 प्रतिनिधि शामिल होंगे। ज्ञात हो कि यह भारतीय लेखा एवं लेखापरीक्षा विभाग के अधिकारियों का एक संघ है, देशभर के लेखापरीक्षा अधिकारी इसके सदस्य हैं।

Read More »

भोपाल में नेपाली युवक-युवती सम्मेलन 8 जनवरी को

भोपाल, 4 जनवरी (आईएएनएस)। नेपाली समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आठ जनवरी को आयोजित किया गया है। इस परिचय सम्मेलन में देश भर से युवक-युवती हिस्सा लेंगे। पशुपतिनाथ नेपाली समाज के अध्यक्ष लीलामणी पाण्डे ने बुधवार को विज्ञप्ति में बताया कि नेपाली समाज द्वारा आठ जनवरी को भोपाल में समाज के …

Read More »

5 राज्यों में मतदान 4 फरवरी से 8 मार्च के बीच, मतगणना 11 मार्च को (लीड-2)

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया, जिसके मुताबिक मतदान की प्रक्रिया चार फरवरी को शुरू होकर आठ मार्च को समाप्त होगी। गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक-एक चरण में, मणिपुर में दो चरण तथा उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान संपन्न होंगे। राज्यों में …

Read More »

खरगोन में किसान ने खुदकुशी की

खरगोन, 3 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में कर्ज से परेशान एक किसान ने कीटनाशक पीकर खुदकुशी कर ली। लेकिन पुलिस को आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है। बरुण थाना क्षेत्र के प्रभारी जगदीश मुबेल ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि उमरखेली गांव के किसान दिनेश चांदोरे (35) ने मंगलवार की शाम कीटनाशक पी …

Read More »

सपा के चुनाव चिन्ह पर अभी तक कोई फैसला नहीं : नसीम जैदी

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी ने बुधवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ की संभावित जब्ती से संबंधित कोई भी सवाल ‘काल्पनिक’ है और इस बारे में कोई भी फैसला लेने से पहले निर्वाचन आयोग मुद्दे पर विचार करेगा। जैदी ने संवाददाताओं से कहा, “सपा के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ को जब्त …

Read More »

उप्र की 403 सीटों पर 7 चरणों में मतदान, 11 मार्च को मतगणना

मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कुल 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे। मतगणना 11 मार्च को होगी। प्रदेश में प्रत्याशियों के चुनाव खर्च की सीमा 28 लाख रुपये तय की गई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चुनाव 19 फरवरी को होगा।” राज्य पहले चरण का …

Read More »

सांसद की गिरफ्तारी के खिलाफ तृणमूल कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

कोलकाता, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को राज्य भर में विरोध रैलियों का आयोजन किया जिसमें पार्टी के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया। रोज वैली चिट फंड घोटाला मामले में घंटों पूछताछ के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने …

Read More »

5 राज्यों में 4 फरवरी से 8 मार्च के बीच मतदान, मतगणना 11 मार्च को (लीड-1)

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने बुधवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया, जिसके मुताबिक मतदान की प्रक्रिया चार फरवरी को शुरू होकर आठ मार्च को समाप्त होगी। गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक-एक चरण में, मणिपुर में दो चरण तथा उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान संपन्न होंगे। राज्यों में …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493