भारत

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उद्यम विकास कैडर के गठन की मंजूरी दी

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) में भारतीय उद्यम विकास सेवा (आईईडीएस) के गठन को मंजूरी दे दी। प्रधनमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी एक अधिकारिक बयान में कहा गया कि एमएसएमई मंत्रालय में विकास आयुक्त के कार्यालय में नई सेवा के गठन से …

Read More »

तमिलनाडु मुख्य सचिव के घर पर छापेमारी की ममता ने निंदा की

कोलकाता, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्य सचिव के घर पर आयकर विभाग के छापे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। ममता बनर्जी ने इस कदम को प्रतिशोधात्मक, अनैतिक और तकनीकी दृष्टि से अनुचित बताया। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने ट्वीट कर कहा, “पहले अरविंद केजरीवाल के प्रमुख सचिव पर …

Read More »

राहुल ने गुजरात के मंदिर में की पूजा-अर्चना

ऊंझा, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को गुजरात के मेहसाणा जिले में एक सार्वजनिक रैली से पहले पटेल समुदाय के देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। ऊंझा, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को गुजरात के मेहसाणा जिले में एक सार्वजनिक रैली से पहले पटेल समुदाय के देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना की। …

Read More »

‘साइमन वापस जाओ..नहीं-नहीं आ जाओ.. इंतजार करो..आरबीआई जैसा ट्वीट’

मुंबई, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। बॉलीवुड संगीतकार विशाल डडलानी ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पांच हजार रुपये से अधिक के पुराने नोटों को एक ही बार जमा करने की शर्त को वापस लेने पर उसकी खिल्ली उड़ाते हुए उसे ‘रबर-बैंड गवर्नेस’ करार दिया है। आरबीआई ने बुधवार को यू-टर्न लेते हुए केवाईसी मानक के अनुरूप खातों के लिए जारी उस …

Read More »

भुवनेश्वर बंद के दौरान भाजपा-बीजद कार्यकर्ता भिड़े

भुवनेश्वर, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। महापौर अनंत नारायण जेना के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आहूत 12 घंटे के भुवनेश्वर बंद के दौरान भाजपा और बीजू जनता दल (बीजद) कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। भाजपा ने जेना के खिलाफ हत्या और एक सेक्स वीडियो में कथित तौर पर शामिल होने को लेकर कार्रवाई की मांग …

Read More »

राजपुरा-बठिंडा रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। अतिरिक्त माल ढुलाई के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 172.64 किलोमीटर लंबी राजपुरा-बठिंडा रेल लाइन के दोहरीकरण की मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह मंजूरी दी गई। एक अधिकारिक बयान के मुताबिक, परियोजना पर 1251.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम अगले …

Read More »

वेतन के ई-हस्तांतरण के लिए अध्यादेश पारित

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को वेतनों के डिजिटल हस्तांतरण के लिए एक अध्यादेश पारित किया। हालांकि नकद भुगतान प्रणाली अपनी जगह बनी रहेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा, “अध्यादेश के जरिए भुगतान का एक अतिरिक्त तरीका शुरू किया गया है। नकद भुगतान की पुरानी व्यवस्था बनी रहेगी।”

Read More »

तमिलनाडु के मुख्य सचिव के आवास पर आयकर का छापा

चेन्नई, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्य सचिव पी. रामा मोहन राव के आवास पर बुधवार को आयकर (आईटी) विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। एक वरिष्ठ आईटी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “तमिलनाडु के मुख्य सचिव के आवास पर छापा मारा गया।” आईटी विभाग ने हाल ही में जे. शेखर रेड्डी, श्रीनिवासालु और प्रेम नामक तीन व्यवसायियों के पास …

Read More »

मप्र के मंदिरों में पुराने नोट नहीं लेने के निर्देश

भोपाल, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने सरकार द्वारा संधारित मंदिरों में दान व चढ़ावा में पुराने नोट नहीं लेने और ऐसे नोट मिलने पर आयकर विभाग को सूचना देने के निर्देश मंदिर समितियों को जारी किए हैं। विभाग द्वारा मंगलवार को जारी निर्देश में कहा गया है कि शासन संधारित मंदिरों को चढ़ावा …

Read More »

दिल्ली में किशोरी की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में 17 साल की एक किशोरी की उसके घर के सामने मर्सिडीज कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई बंदूक संभवत: कार मालिक योगेश की थी, जो पीड़िता को जानता था। बताया जाता है कि किशोरी को …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493