भारत

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

गुरुग्राम, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। गुरुग्राम पुलिस ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 10 वर्षीय बेटी के दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान नीरज के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि आरोपी यहां मजदूरी करता है …

Read More »

राहुल व कांग्रेस ट्विटर हैक मामले में पुलिस ने मांगी 5 देशों से मदद

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी के ट्विटर अकाउंट हैक करने वाले गिरोह का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने पांच देशों से सहायता मांगी है। इस करतूत की लेगियॉन नाम के जिस हैकिंग गिरोह ने जिम्मेदारी ली है, इंटरनेट सर्विस प्रदाताओं के लिए उसका रहस्य अब भी बरकरार है। कांग्रेस के सदस्यों …

Read More »

प्रजापति पर दायर मुकदमे की प्रगति रिपोर्ट पर न्यायालय नाराज

न्यायालय ने यह निर्देश बुधवार को याचिकाकर्ता एक्टिविस्ट डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा दायर याचिका पर दिए। न्यायाधीश अजय लांबा और न्यायाधीश डॉ. विजयलक्षी की पीठ ने गोमतीनगर के निरीक्षक द्वारा विवेचना के संबंध में दी गई प्रगति आख्या से अप्रसन्नता जाहिर करते हुए क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर को अपने स्तर पर प्रगति आख्या उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। मामले में अगली …

Read More »

बिहार में ईंट भट्ठा से बड़ी मात्रा में शराब बरामद

हाजीपुर, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को एक ईंट भट्ठा में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में भारत निर्मित विदेशी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर …

Read More »

राज्यसभा में विकलांगता अधिकार विधेयक पारित

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। राज्यसभा ने बुधवार को ध्वनिमत से ‘राइट्स ऑफ पर्सन्स विद डिसएबिलिटीज बिल, 2014’ को पारित कर दिया। इस विधेयक में विकलांगता के शिकार व्यक्ति को कहीं भी पहुंचने की सुविधा देने को अनिवार्य बनाया गया है। यह विधेयक पर्सन्स विद डिसएबिलिटीज(इक्वल ऑप्रर्च्यूनिटी, प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स एंड फुल पार्टिसिपेशन) एक्ट, 1995 का स्थान लेगा। यह विधेयक …

Read More »

नोटबंदी महज एक राजनीतिक जुमला : हार्दिक

गया, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। पटेल नव निर्माण सेना के अध्यक्ष और गुजरात में पाटीदारों को आरक्षण के लिए आंदोलन चला रहे हार्दिक पटेल बुधवार को बिहार के बोधगया पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की तथा बौद्ध भिक्षुओं से मिलकर मंदिर के इतिहास को जाना। इस दौरान उन्होंने बिहार में शराबबंदी की सराहना की और नोटबंदी को …

Read More »

अश्लील सीडी मामले में कर्नाटक के मंत्री का इस्तीफा (लीड-1)

बेंगलुरु, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस को शर्मिदा करने वाले एक घटनाक्रम में कर्नाटक के आबकारी मंत्री एच. वाई. मेती ने एक कथित अश्लील सीडी के सामने आने के बाद बुधवार को इस्तीफा दे दिया। इसमें वह एक महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। समाचार चैनलों ने इसका प्रसारण शुरू कर दिया था। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक …

Read More »

पूर्व वायुसेना प्रमुख की सीबीआई हिरासत 17 दिसम्बर तक बढ़ी

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी वायुसेना के पूर्व प्रमुख एस.पी.त्यागी की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत अवधि 17 दिसम्बर तक के लिए बढ़ा दी। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने जांच एजेंसी को त्यागी, उनके रिश्तेदार संजीव त्यागी तथा दिल्ली के वकील गौतम खेतान …

Read More »

नोटबंदी के 35 दिनों बाद भी कतार जस की तस

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। नोटबंदी के 35 दिनों बाद भी बैंकों और एटीएम के बाहर बुधवार को भी भीड़ जमा रही। लोग रुपये निकालने के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए। नोटबंदी की घोषणा के बाद से बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की लंबी कतारें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे लोगों में निराशा और …

Read More »

ब्रिटिश काउंसिल के कार्यालयों में होगा भारतीय नाटकों का मंचन

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटिश काउंसिल इंडिया ने बुधवार को कहा कि देश में मौजूद नौ ब्रिटिश काउंसिल में कुछ चयनित भारतीय नाटकों का मंचन किया जाएगा। ब्रिटिश काउंसिल ने कहा कि रेज प्रॉडक्शंस, मुंबई तथा रॉयल कोर्ट थिएटर, लंदन के सहयोग से यह दिसंबर 2016 तथा मार्च 2017 के बीच राइटर्स ब्लॉक कलेक्शन के नाटकों का मंच पर …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493