भारत

कश्मीर : अलगाववादी नेताओं से मिले यशवंत सिन्हा (राउंडअप)

श्रीनगर , 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में तीन महीने से ज्यादा समय से जारी अस्थिरता के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा की अगुवाई में पांच सदस्यीय दल ने घाटी में जारी गतिरोध को खत्म करने के उद्देश्य से मंगलवार को अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक …

Read More »

भारत, श्रीलंका का संयुक्त सैन्य अभ्यास

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका के अंबेपुस्सा स्थित सिन्हा रेजिमेंटल सेंटर में भारत तथा श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक बयान के मुताबिक, संयुक्त अभ्यास का मकसद आतंकवाद रोधी अभियानों में पारस्परिकता को बढ़ाना है। सोमवार से शुरू हुआ सैन्य अभ्यास (मैत्री शक्ति 2016) छह नवंबर तक चलेगा। यह …

Read More »

राहुल जल्द बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष : सोनी

शिमला, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनेंगे। पार्टी की नेता अंबिका सोनी ने मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, “हम जानते हैं कि राहुल गांधी जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष बनने जा रहे हैं, लेकिन मैं आपको और विस्तृत जानकारी नहीं मुहैया करा सकती।” सोनी यहां पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा …

Read More »

मप्र उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित

भोपाल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में शहडोल संसदीय क्षेत्र और नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को शहडोल लोकसभा उपचुनाव के लिए हिमांद्री दलवीरसिंह एवं बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा …

Read More »

बिहार : तेज प्रताप ने सुशील मोदी को कहा कटु वचन, जवाब भी मिला तीखा (लीड-1)

पटना, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी को आए 44 हजार लड़कियों के विवाह प्रस्ताव की खबर पर भाजपा नेता सुशील मोदी ने जब तंज कसा ‘और बड़ा भाई कुंवारा रह जाएगा।’ तब बड़ा भाई तेज प्रताप ने कड़वा जवाब दिया। पलटवार में मोदी ने कहा, ‘ऐसी ही सीख मिली है!’ …

Read More »

सपा में लूट के माल के बंटवारे का झगड़ा : मनोज सिन्हा

लखनऊ, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर से सांसद व केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर मचे संग्राम को लेकर कहा कि यह साढ़े चार साल में कमाए गए धन के बंटवारे का झगड़ा है। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान मनोज सिन्हा ने यह बात कही। वह यहां जीपीओ में ई-कमर्स …

Read More »

मप्र : मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में हेलमेट उपहार

खरगोन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में दुपहिया वाहन दुर्घटनाओं पर राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में उपहार के तौर पर हर नवदंपति को हेलमेट देने का ऐलान किया है। खरगोन में जिला योजना समिति की बैठक में शाह ने कहा कि सब की सुरक्षा जरूरी है, यह सब को समझना होगा। …

Read More »

बिहार : उत्पाद विभाग का सहायक निरीक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार

खगड़िया, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने मंगलवार को खगड़िया में उत्पाद विभाग के सहायक निरीक्षक (एसआई) हैदर अली को 31 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के एक अधिकारी ने यहां बताया कि खगड़िया निवासी गणेश साह को एक मामले में पैरवी के नाम पर हैदर अली ने 40 हजार …

Read More »

गोवा साहित्योत्सव में पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध की बात उठेगी

पणजी, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। गोवा में वर्ष के आखिर में होने वाले कला एवं साहित्य महोत्सव के दौरान होने वाली चर्चाओं में पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर प्रतिबंध लगाए जाने का मुद्दा भी शामिल रहेगा। महोत्सव के आयोजक ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गोवा कला एवं साहित्य महोत्सव के एक आयोजक दामोदर मौजा ने कहा, “यह …

Read More »

मप्र में नर्स हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित (लीड-1)

भोपाल, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में सरकारी अस्पतालों की नर्से अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को एक दिन के सांकेतिक हड़ताल पर रहीं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने नर्सो की हड़ताल पर सवाल उठाया और उनकी मांगों पर विचार करने का भरोसा भी दिलाया। राज्य में सातवें वेतनमान सहित …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493