भारत

उप्र में 1 लाख लोगों को रोजगार देंगे पतंजलि व सैमसंग

लखनऊ, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर बाबा रामदेव का पतंजलि ग्रुप और दक्षिण कोरिया की सैमसंग कंपनी उप्र में अपने उद्योग लगाकर एक लाख लोगों को रोजगार देंगे। कैबिनेट ने पतंजलि ग्रुप और सैमसंग के उद्योग लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके लिए सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी …

Read More »

टाटा ट्रस्ट्स-जीई हेल्थकेयर 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। टाटा ट्रस्ट्स और जीई हेल्थकेयर ने सोमवार को तीन साल में स्वास्थ्य क्षेत्र के विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में 10,000 नौजवानों को प्रशिक्षित करने के लिए एक साझेदारी की घोषणा की। यह साझेदारी स्वास्थ्य देखभाल तकनीकी या आपरेटिंग स्टाफ को प्रशिक्षित करने पर केन्द्रित है। यह घोषणा टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा, जीई हेल्थकेयर के सस्टेनेबल …

Read More »

उमा भारती के खिलाफ जारी वारंट निरस्त

भोपाल, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के मामले में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को सोमवार को बड़ी राहत मिल गई। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अजय वीर सिंह ने पूर्व में जारी वारंट को निरस्त करते हुए उन्हें जमानत दे दी है। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा की …

Read More »

‘पर्सनल लॉ’ में हस्तक्षेप के खिलाफ सभी मुस्लिम संप्रदाय एकजुट

मुंबई, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। असाधारण एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सोमवार को सभी मुस्लिम संप्रदायों के विद्वानों और मौलवियों ने समान नागरिक संहिता लागू करने के सरकार के प्रयास की निंदा की। सुन्नी, शिया, बरेलवी, देवबंदी और अहलेहादी संप्रदायों के विद्वानों और मौलिवियों ने ‘पर्सनल लॉ में सरकारी हस्तक्षेप’ का उल्लेख करते हुए अपने-अपने विरोध दर्ज कराए। गहन विचार मंथन …

Read More »

भारत में विचाराधीन कैदियों की संख्या बारबाडोस की आबादी के बराबर (आईएएनएस विशेष)

-रूदल शाह को 1953 में गिरफ्तार किया गया था। 1968 में बरी कर दिए जाने के बावजूद वह 30 साल तक बिहार की मुजफ्फरपुर जेल में कैद रहीं। -रूदल शाह को 1953 में गिरफ्तार किया गया था। 1968 में बरी कर दिए जाने के बावजूद वह 30 साल तक बिहार की मुजफ्फरपुर जेल में कैद रहीं। -बोका ठाकुर को 16 …

Read More »

सीआईडी करेगी जादवपुर विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा की मौत की जांच

कोलकाता, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। जादवपुर विश्वविद्यालय के एक पूर्व छात्रा की रहस्यमय हालात में मौत के मामले की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस का अपराध जांच विभाग (सीआईडी) करेगा। एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। मुख्य सचिव बासुदेब बनर्जी ने मीडिया से कहा, “सरकार मीता मंडल की मौत पर करीब से नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने …

Read More »

आतंकवाद-रोधी लड़ाई को अंदरूनी राजनीति की लड़ाई न बनाएं : नीतीश (लीड-1)

बिहारशरीफ, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां सोमवार को कहा कि आतंकवाद एक राष्ट्रीय मुद्दा है और इसके खिलाफ लड़ाई को देश की अंदरूनी राजनीति की लड़ाई नहीं बनाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने ‘तीन तलाक’ के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि यह मुद्दा …

Read More »

आतंकवाद के खिलाफ ढाका का अभियान नजीर : मोदी

बेनौलिम, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जिस प्रकार व्यापक स्तर पर आतंकवाद का दमन किया है, वह अन्य देशों के लिए एक नजीर है कि वे आतंकवाद से कैसे निपटें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने सोमवार को कहा कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय वार्ता …

Read More »

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस के 17 विधायक जोगी के संपर्क में

रायपुर, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से अलग होकर जनता कांग्रेस (जोगी) बनाकर सूबे की राजनीति में गर्माहट लाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के संपर्क में कांग्रेस के 17 विधायक हैं। चर्चा है कि वे रात में जोगी से मिलते हैं, मसलों पर चर्चा करते हैं और रणनीति बनाते हैं। दावा किया जा रहा है कि अजीत जोगी …

Read More »

पटना स्टेशन पर वाईफाई का सर्वाधिक इस्तेमाल अश्लील साइट के लिए

पटना, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाईफाई के इस्तेमाल में पटना शीर्ष पर है, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकांश लोग इसपर अश्लील वेबसाइटें सर्च करते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम रेलटेल के एक अधिकारी ने कहा कि देश में किसी भी स्टेशन पर उपलब्ध मुफ्त वाईफाई सेवा का सर्वाधिक इस्तेमाल पटना रेलवे स्टेशन पर होता …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493