भारत

बंगाल सचिवालय उड़ाने संबंधी सूचना बाद सुरक्षा चुस्त

कोलकाता, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार का सचिवालय बम से उड़ाने संबंधित एक फोन काल प्राप्त होने के बाद राज्य सचिवालय नबन्ना की सुरक्षा शुक्रवार को चुस्त कर दी गई। पुलिस ने कहा कि हावड़ा जिले के पड़ोस में नबन्ना स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक अनजान व्यक्ति ने सुबह लगभग 10 बजे कॉल किया। पुलिस के एक अधिकारी …

Read More »

उद्योगपति बिहार में करें पूंजी निवेश : नीतीश

पटना, 9 सिंतबर (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां शुक्रवार को राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर उठाए जा रहे सवालों को नकारते हुए कहा कि अपराध के बाद सरकार तत्काल कारवाई करती है। अपराध के आकड़ों में भी बिहार अन्य राज्यों से बेहतर स्थिति में है। उन्होंने व्यापारियों और उद्योगपतियों से बिहार में पूंजी निवेश करने …

Read More »

उप्र : आर.के. चौधरी की परिवर्तन यात्रा रविवार से

लखनऊ, 9 सितंबर (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से अलग हुए पूर्व मंत्री आऱ क़े चौधरी की बसपा के खिलाफ परिवर्तन यात्रा की शुरुआत रविवार 11 सितंबर को लखनऊ स्थित परिवर्तन चौक से होगी। इस यात्रा का नेतृत्व चौधरी करेंगे। बसपा से अलग होने के बाद चौधरी अपने पुराने मंच ‘बीएस-4’ को फिर से खड़ा करने में लगे हैं। अगले …

Read More »

गुजरात में आर्थिक रूप से पिछड़ों को 10 प्रतिशत आरक्षण की वैधता जांचेगा न्यायालय

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि तीन न्यायाधीशों की सदस्यता वाली पीठ आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने वाले गुजरात सरकार के अध्यादेश की वैधता की जांच करेगा, जिसे गुजरात उच्च न्यायलय ने रद्द कर दिया था। शीर्ष अदालत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर …

Read More »

आंध्र विधानसभा में विशेष दर्जे के मुद्दे पर हंगामा

हैदराबाद, 9 सितंबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी विधायकों ने अध्यक्ष के आसन के पास मार्शलों से धक्का-मुक्की की और माइक उखाड़ दिया। हाथापाई के बीच आसन के पास लगे टीवी कैमरों में से एक क्षतिग्रस्त हो गया। राज्य को विशेष दर्जा दिए जाने के मुद्दे को लेकर वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरकांपा) विधायकों ने …

Read More »

कोलकाता के प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय में आग

कोलकाता, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में शुक्रवार को आग लग गई। कोलकाता, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में शुक्रवार को आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि चार अग्निशामक गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है। अधिकारी ने कहा, “आग अपराह्न् लगभग 1.45 बजे लगी। हमारे …

Read More »

कपिल की रिश्वतखोरी शिकायत पर फडणवीस ने किया कार्रवाई का वादा (लीड-1)

मुंबई, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। हास्य-व्यंग्य कलाकार कपिल शर्मा ने मुंबई के शहरी निकाय में व्याप्त भ्रष्टाचार के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत की है और प्रधानमंत्री के चुनावी वादे पर सवाल भी उठाया है। कपिल ने शुक्रवार को रिश्वतखोरी की शिकायत के लिए ट्विटर का सहारा लिया और प्रधानमंत्री मोदी को टैग भी किया है। कपिन ने ट्वीट …

Read More »

मुंबई हमले के बाद तटीय सुरक्षा के महत्व का पता चला : राजनाथ

पणजी, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद तटीय सुरक्षा के महत्व का पता चला। सिंह भारतीय तटरक्षक द्वारा गश्ती पोत आईसीजीएस सारथी को सेवा में शामिल किए जाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम से इतर मौके पर बोल रहे थे। भारतीय तटरक्षक को …

Read More »

कश्मीर घाटी में 63वें दिन बंद, प्रतिबंध

श्रीनगर, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। जुम्मे की नमाज के बाद शुक्रवार को होने वाले प्रदर्शनों को रोकने के लिए श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में कर्फ्यू जैसा प्रतिबंध लगा दिया गया है, जबकि घाटी में लगातार 63वें दिन भी सामान्य जनजीवन प्रभावित है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों के अनुसार, घाटी में कहीं भी कर्फ्यू नहीं लगा हुआ …

Read More »

प्रशासन ने गिलानी का संवाददाता सम्मेलन नहीं होने दिया

श्रीनगर, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रशासन ने यहां शुक्रवार को अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी का संवाददाता सम्मेलन नहीं होने दिया। गिलानी ने श्रीनगर के ऊपरी इलाके हैदरपोरा स्थित अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन बुलाया था। गौरतलब है कि गिलानी को उनके आवास में ही नजरबंद कर रखा गया है। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह 11.00 बजे पत्रकार गिलानी के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493