भारत

उप्र में सरकार बनाएगी कांग्रेस : शीला

इलाहाबाद, 31 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने बुधवार को कहा कि अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने इलाहाबाद में एक रैली में कहा कि पिछले 27 वर्षो में उत्तर प्रदेश को जातिवादी और सांप्रदायिक …

Read More »

राष्ट्रपति भवन में ओणम कार्यक्रम में भाग लेंगे मुखर्जी

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित हाने वाले ओणम कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, मुखर्जी केरल सरकार की ओर से राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘कैराली’ में हिस्सा लेंगे। शाम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अतिथियों में उपराष्ट्रपति …

Read More »

स्वच्छ भारत पर कॉमिक प्रकाशित करेगा अमर चित्रकथा

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीयों को लंबे समय से कहानी सुनाता आ रहा ‘अमर चित्रकथा’ अब स्वच्छ भारत मिशन पर ध्यान केंद्रित करते हुए कॉमिक का एक विशेष संस्करण प्रकाशित और वितरित करेगा। शहरी विकास मंत्रालय ने बुधवार को अमर चित्र कथा के साथ 32 पेज की कॉमिक प्रकाशित करने और वितरित करने के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर …

Read More »

डीजल कारों पर रोक से 4000 करोड़ रुपये का नुकसान

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल वाहनों पर आठ महीनों तक रही रोक के कारण वाहन उद्योग को करीब 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन (सियाम) ने बुधवार को यह जानकारी दी। सियाम के अध्यक्ष विनोद के. दासारि ने संस्था के 56वें वार्षिक सम्मेलन में कहा, “वाहन …

Read More »

हैदराबाद में भारी बारिश से आवासीय इलाके, अस्पताल जलमग्न

हैदराबाद, 31 अगस्त (आईएएनएस)। हैदराबाद में बुधवार को भारी बारिश के कारण केवल शहर की सड़कें और निचले इलाके ही नहीं, बल्कि अस्पताल और रेलवे स्टेशन भी जलमग्न हो गए। लगातार बारिश के कारण सनथनगर के ईएसआई अस्पताल में पानी भर गया। अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक और कुछ कमरों में पानी भरने के कारण मरीजों और अस्पताल के कर्मचारियों को …

Read More »

’26/11, पठानकोट हमलों के गुनहगारों को कानून के कटघरे में लाए पाकिस्तान’

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका ने बुधवार को पाकिस्तान से कहा कि वह 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले तथा पठानकोट वायुसेना अड्डे पर 2016 में हुए आतंकवादी हमले के गनहगारों को कानून के कटघरे में खड़ा करे। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को द्वितीय रणनीतिक एवं वाणिज्यिक वार्ता के बाद बुधवार को जारी एक संयुक्त बयान में दोनों …

Read More »

नड्डा, प्रधान उत्तराखंड, जावड़ेकर मणिपुर के चुनाव प्रभारी नियुक्त

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया और प्रकाश जावड़ेकर को मणिपुर का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, “अमित शाह ने नड्डा और प्रधान को उत्तराखंड का चुनाव प्रभारी …

Read More »

सिंगूर में टाटा नैनो के लिए किया गया जमीन का अधिग्रहण रद्द

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के सिंगूर में टाटा कंपनी द्वारा नैनो कार का कारखाना लगाने के लिए वाम मोर्चा सरकार ने जिस जमीन का अधिग्रहण किया था, उसे सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को रद्द कर दिया। न्यायालय ने कहा कि अधिग्रहण में प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया। जमीन अधिग्रहण साल 2006 में किया गया था, जिसे …

Read More »

वाड्रा के जमीन सौदों पर ढींगरा आयोग रपट सौंपेगा

चंडीगढ़, 31 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन सौदों सहित गुड़गांव में अन्य विवादास्पद जमीन सौदों की जांच के लिए हरियाणा सरकार द्वारा गठित एक सदस्यीय न्यायमूर्ति एस.एन. ढींगरा जांच आयोग बुधवार को अपनी रपट राज्य सरकार को सौंप रहा है। नई दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए न्यायमूर्ति ढींगरा ने संवाददाताओं से …

Read More »

काम का अधिकार मौलिक अधिकार : केरल मानवाधिकार आयोग

तिरुवनंतपुरम, 31 अगस्त (आईएएनएस)। केरल राज्य मानवाधिकारआयोग ने बुधवार को कहा कि वैसे लोग जो ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत दो सितंबर को अखिल भारतीय हड़ताल में शामिल न होने की इच्छा नहीं रखते हैं, वे हड़ताल से अलग रह सकते हैं और उस दिन अपना काम जारी रख सकते हैं। पटना उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे.बी.कोशे ने …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493