पाकिस्तान ने अखनूर सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 2 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से लगी भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में विभिन्न सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तानी सेना ने आज (शुक्रवार) संघर्षविराम का उल्लंघन किया। उन्होंने अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हमारी चौकियों को छोटे व स्वचालित हथियारों से निशाना बनाया।”

सूत्रों ने कहा, “हमारे सैनिक समान क्षमता के हथियारों से पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दे रहे हैं।”

अंतिम रपट मिलने तक गोलीबारी जारी थी। भारतीय पक्ष से फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493