भारत

सीएसआईआर ने विकसित की न्यूट्रिस क्रीम

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। वैज्ञानिक और औद्योगिक शोध परिषद (सीएसआईआर) की घटक प्रयोगशाला सीएसआईआर-केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी शोध संस्थान (सीएसआईआर-सीएफटीआरआई) मैसुरू ने मेसर्स ओलेमे बायोसॉल्यूशंस, बेंगलुरू और मेसर्स डेयरी क्लासिक आइसक्रीम प्राइवेट लिमिटेड के सहयेाग से ‘न्यूट्रिस’ का विकास किया है। न्यूट्रिस क्रीम शकाहारी स्रोतों से विकसित किया गया एक ओमेगा-3 और विटामिन -ई से भरपूर जमा हुआ पोषक मिठाई …

Read More »

उप्र : तमंचे के दम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक लिफ्ट देने के बहाने पीड़ित महिला को बाइक पर बैठाकर एक अन्य साथी के साथ देहात थाने की दोयमी चौकी क्षेत्र के जंगल में ले गया और दोनों ने तमंचे का भय दिखाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और महिला के कान के कुंडल, चेन व चांदी की पाजेब लेकर फरार हो गए। किसी …

Read More »

रक्षा विश्वविद्यालय विधेयक का प्रारूप ऑनलाइन उपलब्ध होगा

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। सरकार भारतीय राष्ट्रीय विश्वविद्यालय विधेयक -2015 के प्रारूप पर जनता के विचार जानने के लिए इसे छह सप्ताह के लिए पोर्टल और रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर डालने जा रही है। इस विधेयक में रक्ष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय महत्व का एक स्वायत्त प्राप्त विश्व स्तरीय संस्था स्थापित करने का प्रस्ताव है। राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय …

Read More »

मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन पर मीडिया से सहयोग मांगा

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। पेयजल एवं स्वच्छता एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को प्रमुख मीडिया घरानों के प्रतिनिधियों को संबोधित किया और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति पर उन्हें अद्यतन (अपडेट) किया। यह कार्यक्रम पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा मंत्रालय के अधिकारियों और राष्ट्रीय मीडिया के बीच भागीदारी के एक मंच के रूप में …

Read More »

रेल मंत्री ने रेल गीत राष्ट्र को समर्पित किया

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने एक रेल गीत राष्ट्र को समर्पित किया। गीत के शुरुआती बोल हैं ‘भारत की रेल महान है- प्रगति की पहचान है -भारत की ये शान- देश की ये जान है- इंडियन रेलवे – वी लव इंडियन रेलवे।’ इस गीत की रचना पूर्व रेल अधिकारी सत्यप्रकाश ने की है और मशहूर …

Read More »

मप्र : अमित शाह का भांजा बनकर ठगने वाला गिरफ्तार

उज्जैन, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के उज्जैन में खुद को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भांजा बताकर विधायक मोहन यादव के सहयोगी से लगभग एक लाख रुपये की ठगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुजरात का रहने वाला है और कई स्थानों पर ठगी कर चुका है। उज्जैन परिक्षेत्र के …

Read More »

केरल कांग्रेस-मणि विधानसभा में यूडीएफ से अलग बैठ सकती है

तिरुवनंतपुरम, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के प्रमुख सहयोगी केरल कांग्रेस-मणि के बीच दरारें साफ दिखाई देने लगी हैं। केरल विधानसभा में अब यह पार्टी अलग गुट बनाकर बैठ सकती है। नाम ने छापने की शर्त पर केसी-मणि के एक वरिष्ठ नेता ने कहा,”हमने अपनी पार्टी का दो दिवसीय शिविर आयोजित किया है। हम रविवार को …

Read More »

बिहार में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ वारंट जारी

हाजीपुर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ वारंट जारी किया है। मामला वर्ष 2012 में योगगुरु रामदेव के खिलाफ विवादित बयान देने का है। हाजीपुर व्यवहार न्यायालय के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-13 के न्यायाधीश नीरज कुमार ने कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ वर्ष …

Read More »

कश्मीर में विरोध प्रदर्शन के दौरान 1 मरा, कई घायल (राउंडअप)

श्रीनगर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में कर्फ्यू के बावजूद ताजा हिंसक विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अलगाववादियों द्वारा आहूत विरोध मार्च के मद्देनजर शुक्रवार को प्रशासन ने श्रीनगर में कर्फ्यू लगाया था। पुलिस तथा प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद अशांत घाटी में कई जगहों पर …

Read More »

स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की संख्या बढ़ेगी

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। नरेंद्र मोदी सरकार सभी तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए ‘कृतसंकल्प’ है और इस दिशा में स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की संख्या बढ़ाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रश्नकाल के दौरान लोकसभा को बताया, “हम सचेत हैं। हम स्वास्थ्य बीमा योजनाओं की संख्या बढ़ा रहे …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493