भारत

जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल का ट्विटर हैंडल हैक

जम्मू, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का ट्विटर हैंडल मंगलवार को हैक कर लिया गया और उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थक बता दिया गया। राजभवन के अधिकारियों को मंगलवार सुबह तब शर्मिदगी महसूस हुई, जब राज्यपाल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैक कर उन्हें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का समर्थक बता दिया गया। अधिकारियों …

Read More »

मोदी, नीतीश दुष्कर्मियों के संरक्षक : राबड़ी

पटना, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर मुजफ्फरपुर बालिका आवास गृह में लड़कियों के यौनशोषण मामले को लेकर आड़े हाथों लेते हुए दोनों को दुष्कर्मियों का संरक्षक बता दिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद की …

Read More »

तेजबहादुर के नामांकन में फंसा पेंच, निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस

वाराणसी, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी तेजबहादुर यादव के नामांकन में गलत जानकारी को लेकर पेंच फंस गया है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने उन्हें मंगलवार को नोटिस जारी किया है। बीएसएफ से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव ने पहले निर्दलीय फिर सपा के चुनाव चिन्ह पर नामांकन किया है। एक …

Read More »

प्रधान न्यायाधीश मामला : पूर्व कर्मचारी जांच समिति के समक्ष पेश नहीं होगी

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व कर्मचारी ने मंगलवार को कहा कि वह मामले की जांच करने वाली शीर्ष अदालत की तीन न्यायाधीशों की समिति के समक्ष पेश नहीं होगी।

Read More »

बिहार : मुठभेड़ में नक्सली ढेर, 3 संदिग्ध गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस ने तीन संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया। पुलिस के अनुसार, खेमकरना गांव के एक ईंट भट्टा के पास नक्सलियों की चहलकदमी की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद पुलिस ने …

Read More »

आचार संहिता उल्लंघन मामले में कांग्रेस की याचिका पर आयोग को नोटिस (लीड-1)

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग को कांग्रेस की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आयोग को निर्देश देने का आग्रह किया गया था। कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की याचिका …

Read More »

मद्रास उच्च न्यायालय ने किरण बेदी की शक्तियों पर रोक लगाई

चेन्नई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै पीठ ने मंगलवार को पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी को प्रशासनिक शक्ति मुहैया कराने वाले केंद्रीय गृह मंत्रालय के स्पष्टीकरण आदेश को खारिज कर दिया। पुडुचेरी के विधायक के. लक्ष्मीनारायणन द्वारा किरण बेदी के विरुद्ध मामले पर निर्णय लेते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि उपराज्यपाल के पास सरकार के रोजमर्रा …

Read More »

सपा-बसपा ‘महापरिवर्तन’ का गठबंधन : अखिलेश

अतर्रा (बांदा), 30 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को यहां अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा में कहा कि “सपा-बसपा का गठबंधन ‘महापरिवर्तन’ और विचारों का का गठबंधन है, और केन्द्र की सत्ता में आने पर यह गठबंधन गरीबों को न्याय दिलाने का …

Read More »

दिल्ली के शास्त्री भवन में आग लगी

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के शास्त्री भवन की छठी मंजिल पर मंगलवार को मामूली आग लग गई। इस आग पर कुछ समय में ही काबू पा लिया गया। एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारी ने कहा, “दोपहर के 2.45 बजे, हमें छठी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली, जहां कुछ …

Read More »

उच्च न्यायालय ने पीएमजेएवाई कार्यान्वयन पर याचिका खारिज की

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत योजना के कार्यान्वयन के लिए राज्य सरकार को निर्देश देने की याचिका खारिज कर दी। मुख्य न्यायाधीश राजेंद्र मेनन और न्यायधीश अनूप जे. भामबानी की खंडपीठ ने अर्थशास्त्री अभिजित मिश्रा द्वारा दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि मामला राजनीतिक होने के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493