भारत

सीबीएसई परीक्षा में केजरीवाल, ईरानी के पुत्रों ने लाए 90 फीसदी से ज्यादा अंक

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पुत्रों ने गुरुवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल कर अपने-अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया। ईरानी ने ट्विटर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “मुझे अपने पुत्र जोहर पर गर्व है। उसने न …

Read More »

मोदी ने उद्योगपतियों का 5.5 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल

रांची, 2 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में उद्योगपतियों का 5.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया, लेकिन किसानों, युवाओं और व्यापारियों के लिए पर्याप्त काम नहीं किया। राहुल गांधी झारखंड के सिमडेगा जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ” …

Read More »

उप्र में गठबंधन के खिलाफ भाजपा और कांग्रेस एकजुट : मायावती (लीड-1)

नई दिल्ली/लखनऊ, 2 मई (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व कांग्रेस पर समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के साथ बने उनके गठबंधन के खिलाफ साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और भाजपा “एक ही कपड़े के …

Read More »

फेनी : प्रधानमंत्री ने तैयारी का जायजा लिया, जारी किए निर्देश

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चक्रवाती तूफान फेनी से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षात्मक उपाय करने और प्रभावी राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। चक्रवाती तूफान ओडिशा और कुछ अन्य पूर्वी तटीय राज्यों में …

Read More »

महाराष्ट्र : जवानों पर हमले के बाद नक्सलियों ने राज्य सरकार को चेताया

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), 2 मई (आईएएनएस)। यहां बुधवार को हुए विस्फोट में सी-60 के 15 जवानों के शहीद होने के बाद नक्सली संगठनों ने राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में उसकी आधारभूत परियोजनाओं को लागू करने को लेकर चेतावनी दी है। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। यहां चेतावनी से भरे बैनरों को कई गांवों और आसपास के इलाकों में …

Read More »

चक्रवाती तूफान फेनी शुक्रवार को ओडिशा में दे सकता है दस्तक

भुवनेश्वर, 2 मई (आईएएनएस)। चक्रवाती तूफान फेनी शुक्रवार को सुबह दस बजे से लेकर अपराह्न् 12 बजे तक ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में दस्तक दे सकता है। ऐसा मौसम विभाग का अनुमान है। विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के कार्यालय ने बताया, “हमें भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जानकारी मिली है कि काफी तीव्र चक्रवाती तूफान तीन मई …

Read More »

बुर्का और घूंघट एक बात, दोनों को हटाया जाए : जावेद अख्तर

भोपाल, 2 मई (आईएएनएस)। मुस्लिम महिलाओं के बुर्के को लेकर चल रही बहस के बीच प्रसिद्घ गीतकार जावेद अख्तर ने गुरुवार को बुर्का और घूंघट को एक जैसा बताते हुए दोनों को हटाने की पैरवी की है। संवाददाताओं ने यहां उनसे शिवसेना के मुख पत्र सामना में बुर्के पर प्रतिबंध लगाए जाने का जिक्र किए जाने से संबधित सवाल पूछा, …

Read More »

इशरत जहां फर्जी मुठभेड़ मामले में वंजारा, अमीन बरी

अहमदाबाद, 2 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को इशरत जहां मुठभेड़ मामले में गुजरात पुलिस अधिकारियों- डी.जी.वंजारा व एन.के अमीन को सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने यह फैसला तब लिया, जब गुजरात सरकार ने इन सभी पर मुकदमा चलाए जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

Read More »

चुनाव आयोग मोदी, शाह के विरुद्ध कांग्रेस की शिकायत पर निर्णय ले : सर्वोच्च न्यायालय

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को चुनाव आयोग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह द्वारा कथित तौर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कांग्रेस की शेष बची नौ शिकायतों पर निर्णय लेने के निर्देश दिए। अदालत ने चुनाव आयोग से इस बाबत सोमवार को जवाब मांगा है।

Read More »

रामालिंगम हत्या मामला : एनआईए ने तमिलनाडु में छापे मारे

चेन्नई, 2 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली और कुंभकोणम में पट्टाली मक्कल कांची (पीएमके) के पदाधिकारी रामालिंगम की हत्या के सिलसिले में छापा मारा। एनआईए अधिकारियों ने तिरुचिरापल्ली में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और तंजावुर जिले के कुंभकोणम में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया(एसडीपीआई) के कार्यालयों पर छापे मारे। रामालिंगम ने फरवरी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493