भारत

कोलकाता : स्कूल बस दुर्घटना में 1 की मौत

कोलकाता, 24 जून (आईएएनएस)। यहां एक फ्लाईओवर के खम्भे से शुक्रवार को एक स्कूल बस के टकराने से बस चालक की मौत हो गई और 11 विद्यार्थी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, शहर के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल के बस चालक ने तेज रफ्तार की वजह से नियंत्रण खो दिया और बस खंभे से जा टकराई। अस्पताल में चालक विश्वनाथ …

Read More »

सही आंकड़े नीति निर्माण, योजनाओं के क्रियान्वयन में सहायक : अंसारी

पटना, 24 जून (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने यहां शुक्रवार को कहा कि नीति निर्माण और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सही आंकड़े काफी सहायक होते हैं। पटना में स्वयंसेवी संगठन एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट (आद्री) की रजत जयंती के मौके पर आयोजित चार दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए अंसारी ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में सांख्यिकी को लेकर …

Read More »

भोपाल में बैंक में आग, कागजात जले

भोपाल, 24 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पंजाब नेशनल बैंक की महाराणा प्रताप नगर स्थित शाखा के बेसमेंट में शुक्रवार सुबह आग लग गई। इस आग में बैंक के कुछ कागजात जल गए हैं। बोगदा पुल स्थित नगर निगम के अग्निशमन नियंत्रण कक्ष के अनुसार, शुक्रवार सुबह पंजाब नेशनल बैंक के भवन की बेसमेंट में अचानक आग …

Read More »

मप्र : शराब ठेकेदार की मदद कर मुश्किल में फंसे कलेक्टर

भोपाल, 24 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक शराब ठेकेदार की मदद कर राज्य सरकार को नुकसान पहुंचा कर जिलाधिकारी (कलेक्टर) प्रकाश जांगड़े और आबकारी अधिकारी आर. सी. त्रिवेदी मुसीबत में फंस गए हैं। दोनों अफसरों सहित तीन लोगों के खिलाफ जबलपुर लोकायुक्त ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार, कटनी जिले में वर्ष 2016-17 …

Read More »

बिहार : अंचलाधिकारी से 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी

मोतिहारी, 24 मई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया प्रखंड के अंचलाधिकारी (सीओ) मोहम्मद रेयाज शाहिद को एक अज्ञात बदमाश ने मोबाइल फोन पर एसएमएस भेजकर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। चिरैया के थाना प्रभारी विजय कुमार यादव ने मंगलवार को कहा, “अंचलाधिकारी के मोबाइल …

Read More »

बिहार : ट्रक, वैन की टक्कर में 5 मरे

आरा, 24 जून (आईएएनएस)। बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पिकअप वैन और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। चरपोखरी के थाना प्रभारी कुंवर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि एक पिकअप वैन यात्रियों को बैठाकर पीरो से आरा आ रही थी …

Read More »

‘पुर्तगाली पासपोर्ट पर ब्रिटेन में रहनेवाले गोवावासियों की मदद करे सरकार’

पणजी, 24 जून (आईएएनएस)। बैक्सिट जनमत संग्रह के बाद एक राजनैतिक पार्टी ने शुक्रवार को कहा कि गोवा सरकार को पुर्तगाल के पासपोर्ट पर ब्रिटेन में रहनेवाले गोवावासियों की मदद करनी चाहिए। गोवा फारवर्ड पार्टी के नेता विजय सरदेसाई ने ट्वीट कर कहा, “हम आपके साथ हैं। ब्रेक्सिट के बाद हम गोवा फारवर्ड पार्टी की तरफ से गोवा के प्रवासियों …

Read More »

ब्रिटेन, ईयू संग संबंधों को महत्व देता है भारत

नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) से निकलने के बाद भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह ब्रिटेन और यूरोपीय संघ दोनों के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा, “हमने ईयू पर ब्रिटेन के जनमत संग्रह के नतीजे देख लिए हैं। इससे ब्रिटेन के लोगों की पसंद …

Read More »

झारखंड: माओवादियों ने 6 वाहन फूंके, वन विभाग का कार्यालय उड़ाया

रांची, 24 जून (आईएएनएस)। माओवादी छापामारों ने झारखंड के सरायकेला-खरसावा जिले में शुक्रवार सवेरे छह वाहनों में आग लगा दी और वन विभाग के एक कार्यालय को विस्फोट कर उड़ा दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार 10-15 उग्रवादियों ने हरंगदा गांव पर धावा बोला और सुरुसी जलाशय परियोजना के छह वाहन फूंक दिए। पुलिस सूत्रों की मानें …

Read More »

जम्मू के मंदिर में तोड़फोड़ के आरोपी पर से पीएसए हटाया

श्रीनगर, 24 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने जम्मू के एक मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले एक युवक के खिलाफ लगाया गया लोक सुरक्षा कानून (पीएसए) हटा लिया है, क्योंकि युवक मानसिक रूप से बीमार है। गृह विभाग ने गुरुवार की शाम बताया कि एक मंदिर को अपवित्र करने वाले युवक यासिर के खिलाफ जम्मू जिला प्रशासन द्वारा गत …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493