भारत

चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति की उम्र बढ़ी

नई दिल्ली, 15 जून । केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केंद्र सरकार के चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति उम्र बढ़ाकर 65 साल कर दी है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा, “चिकित्सकों की कमी को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति उम्र 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने का फैसला किया गया है।” मंत्रिमंडल का यह फैसला उत्तर …

Read More »

पवन ऊर्जा परियोजनाओं के लिए योजना शुरू

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पारेषण नेटवर्क से जुड़ी 1,000 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना के लिए एक योजना शुरू की है। यह जानकारी बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान से मिली। योजना का उद्देश्य पारदर्शी बोली प्रक्रिया के जरिए तय होने वाली कीमत पर गैर-हवादार राज्यों को पवन ऊर्जा की आसान …

Read More »

बिरयानी में कृत्रिम रंगों के इस्तेमाल पर कोलकाता नगर निगम सख्त

कोलकाता, 15 जून (आईएएनएस)। कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने बिरयानी में तय मात्रा से अधिक रसायनों की मिलावट पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। कोलकाता के मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य अतिन घोष ने कहा, “हमने बिरयानी के कुछ नमूनों में कृत्रिम रंगों सहित कुछ हानिकारक रसायन पाए हैं, जिनकी मात्रा तय मानक से अधिक है।” घोष ने कहा, “हमने राज्य खाद्य आयोग …

Read More »

गुड़गांव में मनी ट्रांसफर एजेंट की गोली मारकर हत्या

गुड़गांव, 15 जून (आईएएनएस)। गुड़गांव में 33 वर्षीय मनी ट्रांसफर एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी गई और नगदी से भरे उस बैग को लूट लिया गया, जिसे वह लेकर जा रहा था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी है। पीड़ित की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी फकरुद्दीन के रूप में हुई है। वह गुड़गांव के एक …

Read More »

पारसेकर ने आरोपी मंत्री का बचाव किया

पणजी, 15 जून (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने मंगलवार को दंगे के आरोपी मंत्री रमेश तावड़कर का यह कहते हुए समर्थन किया है कि मंत्री जिस आपराधिक मामले में लिप्त हैं, वह पुराना है और ‘गंभीर अपराध नहीं है’। विपक्ष ने तावड़कर के इस्तीफे की मांग की है। पुलिस ने इसी महीने 2009 के दंगे के मामले में …

Read More »

जम्मू में मंदिर अपवित्र करने वाला मनोरोगी : सरकार

श्रीनगर, 15 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने बुधवार को यहां कहा कि जम्मू में एक प्राचीन मंदिर को कथित तौर पर अपवित्र करने वाला व्यक्ति मनोरोगी है। इस मुद्दे पर राज्य विधानसभा में हंगामा होने के बाद सरकार ने यह बात कही। कानून एवं संसदीय मामलों के मंत्री अब्दुल हक खान ने सदन में कहा कि पुलिस ने …

Read More »

मुठभेड़ में मारे गए युवक के जनाजे में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे

श्रीनगर, 15 जून (आईएएनएस)। आतंकी होने के आरोप में कश्मीर घाटी में मारे गए एक युवक को बुधवार को दफना दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि उसके जनाजे में बड़ी संख्या में युवकों ने भाग लिया। इन लोगों ने भारत विरोधी नारे भी लगाए। ऊधमपुर जिले के कुद शहर में सोमवार को सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए तनवीर अहमद …

Read More »

जम्मू में इंटरनेट सेवाएं निलंबित

जम्मू, 15 जून (आईएएनएस)। जम्मू में अधिकारियों ने एक दिन पहले भड़की हिंसा के बाद अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए बुधवार को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं। जिलाधिकारी सिमरनदीप सिंह ने संवाददाताओं को बताया, “हमने शहर में जब तक हालात सुधर नहीं जाते, तब तक इंटरनेट सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया है।” सिंह ने रूप नगर इलाके …

Read More »

सर्वोच्च न्यायालय पशुओं की हत्या संबंधी याचिका पर सुनवाई करेगा

नई दिल्ली, 15 जून (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने नीलगाय, जंगली सुअरों और बंदरों को हिंसक पशु घोषित करती तीन सरकारी अधिसूचनाओं को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए मंजूरी दे दी है। इन अधिसूचनाओं से बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इन पशुओं की हत्या का रास्ता साफ हुआ है। न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल और न्यायमूर्ति एल. नागेश्वर …

Read More »

कोल्लम में अदालत परिसर में विस्फोट, 1 घायल

कोल्लम (केरल), 15 जून (आईएएनएस)। यहां एक अदालत परिसर बुधवार को बड़े धमाके से हिल गया। घटना में एक शख्स घायल हुआ है। विस्फोट अदालत परिसर में खड़ी श्रम विभाग की जीप में हुआ। एक महिला ने बताया, “मैं आवाज सुनकर अपने कार्यालय से बाहर निकली। मैंने अदालत परिसर में धुआं और आग देखा। एक वाहन में आग लगी थी।” …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493