भारत

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की निंदा की

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। अगस्तावेस्टलैंड मामले को लेकर हुए हंगामे के कारण सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही दो बार बाधित हुई। कांग्रेस ने प्रधनमंत्री पर झूठ बोलने और इस मामले को एक चुनावी मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। थोड़ी देर बाद जब उच्च सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई तो सदन में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने केरल …

Read More »

आरएसएस के एजेंडे को आगे बढ़ा रहीं भाजपा-पीडीपी : कांग्रेस

श्रीनगर, 9 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जम्मू एवं कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की गठबंधन सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया और दोनों पर राज्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी. ए. मीर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सिविल सेक्रेटेरिएट की …

Read More »

उत्तराखंड के बागी कांग्रेस विधायकों को राहत नहीं

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को कांग्रेस के नौ बागी विधायकों को राहत देने से इंकार कर दिया। विधायकों ने उत्तराखंड के अपदस्थ मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा मंगलवार को विधानसभा में पेश किए जाने वाले विश्वास मत के दौरान उन्हें वोट देने की अनुमति देने की मांग की थी। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति शिव कीर्ति …

Read More »

हरियाणा : खट्टर ने अस्पताल की आधारशिला रखी

फरीदाबाद, 9 मई (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने माता अमृतानंदमयी मठ के दो हजार बिस्तरों के नए अस्पताल की सोमवार को आधारशिला रखी। अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च का एक केंद्र ग्रेटर फरीदाबाद में खुलेगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर तथा अन्य गणमान्य लोगों के साथ माता अमृतानंदमयी मठ के स्वामी …

Read More »

लखनऊ मेट्रो के डिब्बों पर दिखेगी सांस्कृतिक विरासत

लखनऊ, 9 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी में चलाई जाने वाली मेट्रो के डिब्बों का निर्माण चेन्नई में शुरू हो गया है। स्टील के ग्रे डिब्बों में लाल रंग की पट्टियों वाले इन कोच में लखनऊ की तहजीब और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कन्नौज से सांसद उनकी पत्नी डिंपल यादव ने सोमवार …

Read More »

महिलाओं की भर्ती रोकने वाले नियमों के खिलाफ केंद्र, रक्षा मंत्रालय को नोटिस

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उस याचिका पर रक्षा मंत्रालय को एक नोटिस जारी किया, जिसमें विधि में स्नातक करने वाली विवाहित महिला उम्मीदवारों को सेना के जज एडवोकेट जनरल (जेएजी) शाखा में भर्ती से रोकने वाली पात्रता शर्तो को असंवैधानिक घोषित करने का निर्देश देने की मांग की गई है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति …

Read More »

सड़क सुरक्षा ढांचा सुधारा जा रहा : सरकार

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। केंद्र सरकार देश के सड़क परिवहन और सड़क सुरक्षा के संपूर्ण ढांचे में सुधार के लिए काम कर रही है। एक संसदीय समिति को यह जानकारी दी गई है। देशभर में हर रोज तकरीबन 400 लोग सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं। सरकार ने कहा कि राज्यों और केंद्र के बीच पथ करों के विभाजन …

Read More »

बिहार : छात्र की हत्या में एमएलसी के पति को न्यायिक हिरासत (लीड-2)

गया/पटना, 9 मई (आईएएनएस)। बिहार के गया शहर में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर छात्र आदित्य सचदेवा की हत्या के मामले में गिरफ्तार जनता दल (युनाइटेड) की विधान पार्षद मनोरमा देवी के पति और उनके अंगरक्षक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस हत्याकांड के खिलाफ विपक्ष ने बंद का ऐलान किया है। गया की वरिष्ठ …

Read More »

कांग्रेस सांसद ‘इटली से संबंध’ वाली मोदी की टिप्पणी पर भड़के

नई दिली, 9 मई (आईएएनएस)। केरल और तमिलनाडु की चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस के सदस्यों ने सोमवार को लोकसभा से बहिर्गमन किया। लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस के सदस्यों ने अगस्ता वेस्टलैंड मुद्दे को उठाने की बार-बार कोशिश की। अध्यक्ष द्वारा इसकी इजाजत नहीं मिलने पर …

Read More »

मुझे प्रधानमंत्री बना दो या पागलखाने भेज दो : आजम खां

रामपुर, 9 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री मोहम्मद आजम खां ने एक बार फिर दोहराया कि उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया जाए या पागलखाने भेज दिया जाए। आजम यहां सपा कार्यालय पर साइकिल रैली से पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “काबिलियत का पता काम कराने से चलता है। पीएम बना दो, …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493