भारत

बिहार : सहरसा जिले में मुखिया की गोली मारकर हत्या

सहरसा, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने एक मुखिया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। बिहरा के थाना प्रभारी मोहम्मद सरवर आलम ने बताया कि सिहोल ग्राम पंचायत के निवर्तमान मुखिया अनिल कुमार सहरसा बजार से दोपहर बाद वापस घर लौट …

Read More »

सोने पर 1 फीसदी उत्पाद शुल्क बरकरार रहेगा : जेटली

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि आभूषण कारोबारियों को सोने पर एक फीसदी उत्पाद शुल्क देना ही होगा। जेटली ने कहा कि यह शुल्क सिर्फ बड़े कारोबारियों के लिए ही है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई उत्पीड़न न हो। जेटली ने राज्यसभा में कहा, “सोने के आभूषण पर उत्पाद शुल्क …

Read More »

हरियाणा जनहित कांग्रेस का कांग्रेस में विलय

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कुलदीप बिश्नोई के नेतृत्व वाली पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) का गुरुवार को कांग्रेस में पूरी तरह विलय हो गया। कांग्रेस के महासचिव शकील अहमद ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उपस्थिति में पार्टी का विलय हुआ और इससे हरियाणा में पार्टी को मजबूती …

Read More »

सिसोदिया का क्षमता बढ़ाने के लिए शिक्षा के महत्व पर जोर

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को क्षमताएं बढ़ाने के लिए शिक्षा की महत्ता पर जोर दिया। इसके साथ ही गुणवत्ता बढ़ाकर लोगों से कौशल विकास की ओर बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने यह बातें मानव विकास संस्थान (आईएचडी) की ओर से दिल्ली को समग्र शहर बनाने पर संगोष्ठी के उद्घाटन के बाद दिए …

Read More »

उप्र : आग बुझाते 5 युवक झुलसे, हालत गंभीर

बांदा, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बदौसा थाना के महुराई गांव में लगी आग बुझाते वक्त लपटों में फंसे पांच युवक झुलस कर गंभीर रूप घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी। थानाध्यक्ष (बदौसा) घनश्याम पांडेय ने बताया कि बुधवार की शाम महुराई गांव में बिजली की शॉर्ट सर्किट से लगी आग को …

Read More »

सोनिया जवाब दें अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में किसने रिश्वत ली : शाह

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पलटवार करते हुए गुरुवार को कहा है कि वह स्पष्ट करें कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में किसने रिश्वत ली थी। शाह ने संवाददाताओं से कहा, “एक इतालवी अदालत द्वारा यह कहा गया है कि रिश्वत दी गई थी। यह कहने के …

Read More »

भाजपा ध्यान बंटाने को कर रही हेलीकॉप्टर सौदे की बात : कांग्रेस

कोलकाता, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में भ्रष्टाचार के आरोपों का खंडन करते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी दो साल की नाकामी से जनता का ध्यान बंटाने के लिए इस मामले का इस्तेमाल कर रही है। पायलट ने यह आरोप भी …

Read More »

कन्हैया की जमानत रद्द करने संबंधी याचिका पर होगी सुनवाई

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत रद्द करने संबंधी याचिका को स्वीकार कर लिया और इस संबंध में दिल्ली पुलिस को 19 जुलाई को जवाब दाखिल करने को कहा। न्यायमूर्ति पी.एस. तेजी ने कहा, “मैं याचिका पर सुनवाई करूंगा, जवाब दाखिल करें।” कन्हैया कुमार की …

Read More »

ब्रिटेन से माल्या का प्रत्यर्पण चाहता है भारत

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटिश उच्चायोग को एक पत्र लिखा है। यह जानकारी गुरुवार को मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दी। मंत्रालय ने पहले ही बैंकों के 9,000 करोड़ रुपये बकाये की वापसी मामले में जांच के लिए प्रस्तुत नहीं होने पर माल्या का राजनयिक पासपोर्ट रद्द …

Read More »

सर्वोच्च न्यायालय ने एआईपीएमटी पर आदेश सुरक्षित रखा

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मेडिकल के स्नातकेतर (अंडर ग्रेजुएट) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑल इंडिया प्री-मेडिकल इन्ट्रेंस टेस्ट (एआईपीएमटी) की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के आयोजन के लिए दायर एक लोकहित याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। न्यायमूर्ति अनिल आर. दवे की अध्यक्षता वाली पीठ ने आदेश सुरक्षित रखा। कहा …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493