नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। आर्ट ऑफ लिविंग(एओएल) संस्था अगर पांच करोड़ रुपये का अग्रिम जुर्माना अदा नहीं करती है, तो राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) उसकी ओर से यहां आयोजित कराए जाने वाले विश्व सांस्कृतिक महोत्सव पर रोक लगा सकता है। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर यहां यमुना बाढ़ क्षेत्र में 11 मार्च से …
Read More »भारत
माकपा का विश्वास अब ‘कांग्रेसवाद’ में: ममता
कोलकाता, 10 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर हमला बोला। तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दोनों पार्टियों ने अपनी विचारधारा को त्याग कर एक-दूसरे की विचारधारा को अपना लिया है। मुर्शिदाबाद जिले में कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, “माकपा ने अपनी …
Read More »अलगाववादी नेता गिलानी को दिल का दौरा, अस्पताल में भर्ती (लीड-1)
नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिलानी के प्रवक्ता अयाज अकबर ने आईएएनएस से कहा, “उन्हें दिल का दौरा पड़ा, लेकिन वह मामूली था। भगवान का शुक्र है, उनकी हालत अब स्थिर है।” अकबर ने कहा …
Read More »मप्र में ज्यादा बिजली जलाने पर राहत
भोपाल, 10 मार्च (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए यह अच्छी खबर है, जो उपभोक्ता प्रति माह 200 से ज्यादा युनिट बिजली जलाते हैं, तो उनका बिल कम आएगा, क्योंकि सरकार ने विद्युत शुल्क पर लगने वाले अधिभार की दर में कमी कर दी है। ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने गुरुवार को संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि …
Read More »सेना से हर हाल में माफी मांगें पर्रिकर : कांग्रेस
पणजी, 10 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस ने देश की राजधानी में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के कार्यक्रम के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित करने में सेना के इस्तेमाल पर रक्षा मंत्री मनोहर पíरकर को आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस ने गुरुवार को इसके लिए पर्रिकर से हर हाल में देश की सेना से माफी मांगने की मांग की। गोवा में कांग्रेस पार्टी ने …
Read More »राज ठाकरे के बयान की बिहार के नेताओं ने निंदा की
पटना, 10 मार्च (आईएएनएस)। फासीवादी राजनीति कर अपना वजूद बचाने का प्रयास कर रहे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने एक बार फिर आग उगला है। महाराष्ट्र में गैर मराठियों के ऑटो रिक्शा जला देने के उनके फरमान की बिहार में सभी दलों के नेताओं ने एक स्वर में आलोचना की। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव …
Read More »इसरो के छठे नौवहन उपग्रह का सफल प्रक्षेपण
श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 10 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छठे नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1एफ का गुरुवार शाम एक भारतीय रॉकेट के माध्यम से सफल प्रक्षेपण किया। श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 10 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छठे नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1एफ का गुरुवार शाम एक भारतीय रॉकेट के माध्यम से सफल प्रक्षेपण किया। 44.4 मीटर लंबे व …
Read More »उप्र : रमेश यादव होंगे विधान परिषद के नए सभापति
लखनऊ, 10 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सभापति पद के निर्वाचन के लिए गुरुवार को विधान परिषद सदस्य रमेश यादव की तरफ से नामांकन दाखिल किया गया। सभापति पद के लिए एक ही नामांकन होने से रमेश यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है। विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ़ मोहन यादव ने बताया कि उनके सभापति पद पर …
Read More »इशरत मामले से जुड़े दस्तावेज गुम हैं, जांच शुरू : राजनाथ (लीड-1)
नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि इशरत जहां मामले से जुड़े अहम दस्तावेज गृह मंत्रालय से गायब हो गए हैं और इसकी जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2004 की इस विवादित मुठभेड़ पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकार अपने रुख से बार-बार पलटी है। राजनाथ …
Read More »हेडली से 22 मार्च से 4 दिनों तक होगी पूछताछ
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। 26/11 मुंबई आतंकवादी हमला मामले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से एक विशेष अदालत में 22 मार्च से चार दिनों के लिए पूछताछ होगी। एक कानूनी अधिकारी ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। 26/11 आतंकवादी हमला मामले में मुख्य आरोपियों में से एक सैयद जैबुद्दीन अंसारी उर्फ अबु जुंदाल के वकील …
Read More »
dharmpath.com dharmpath