भारत

हिट एंड रन मामले में सलमान को सर्वोच्च न्यायालय का नोटिस

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सुपरस्टार सलमान खान को उनसे जुड़े ‘हिट एंड रन’ (2002) मामले में नोटिस जारी किया। उन्हें इस मामले में बरी किए जाने के बांबे उच्च न्यायालय के फैसले को महाराष्ट्र सरकार ने चुनौती दी है। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति न्यायाधीश जगजीत सिंह केहर और न्यायमूर्ति सी. नगप्पन ने सलमान को …

Read More »

मप्र : स्कॉर्पियो-बस की टक्कर में 7 की मौत

राजगढ़, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में शुक्रवार को एक स्कॉर्पियो और एक निजी बस के बीच टक्कर हो गई, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सारंगपुर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन पर शुक्रवार सुबह सारंगपुर से ब्यावरा की ओर जा रही स्कॉर्पियो …

Read More »

कन्हैया कुमार की याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय में होगी सुनवाई

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की जमानत याचिका सुनवाई के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के पास भेज दी। याचिका में कन्हैया ने जमानत के साथ-साथ सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। न्यायमूर्ति जे.चेलामेश्वर और न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे की पीठ ने कन्हैया की याचिका …

Read More »

मप्र हज कमेटी ने कोटा बढ़ाने की मांग की

भोपाल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की हज कमेटी ने केंद्र सरकार से हज यात्रा के लिए निर्धारित कोटा बढ़ाने की मांग की है। बीते वर्ष राज्य को 2,752 सीट आवंटित हुई थी। राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष इनायत हुसैन कुरैशी ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि इस वर्ष हज यात्रा के लिए कुल 22 हजार 841 …

Read More »

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना, 12 की मौत

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 19 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक में चिक्कागोडानाहल्ली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 13 पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक और मैक्सी कैब के बीच टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्चे सहित 12 लोगों की मौत हो गई। चित्रदुर्ग पुलिस अधीक्षक एम.एन. अनुचेत ने आईएएनएस को बताया, “चिक्कागोडानाहल्ली के पास मैक्सी कैब और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर हुई। …

Read More »

हरियाणा में झड़प के बाद इंटरनेट सेवा बंद

चंडीगढ़, 19 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा में बढ़ते जाट आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। जाट समुदाय के लोग सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण की मांग कर रहे हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि जाट आंदोलन से रोहतक, सोनीपत और झज्जर सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं, जहां 2जी और …

Read More »

दिल्ली में सुहावनी सुबह

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह सुहावनी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में बादल छाए रहने और शाम में फुहारें पड़ने की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी)के एक अधिकारी ने कहा, “शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे और शाम में हल्की …

Read More »

उप्र में तेज धूप, तापमान में बढ़ोतरी

लखनऊ 19, फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही तेज धूप रही, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप रहेगी। …

Read More »

मध्य प्रदेश में पारा बढ़ा

भोपाल, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में कोहरा छाने की संभावना जताई है। राज्य में शुक्रवार की सुबह मौसम सुहावना रहा। हवाओं में घुली ठंडक ने ठंड का एहसास कराया। आसमान साफ होने के …

Read More »

बिहार में मौसम रहेगा साफ

पटना, 19 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान साफ है और सुबह से ही धूप निकली हुई है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493