भारत

गिरफ्तार अलकायदा सदस्य को लंदन से मिले थे धन : पुलिस

भुवनेश्वर, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादी अब्दुल रहमान के बैंक खाते में लंदन से धनराशि आई थी। इस आतंकवादी को बुधवार को कटक से गिरफ्तार किया गया था। भुवनेश्वर, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि अलकायदा के संदिग्ध आतंकवादी अब्दुल रहमान के बैंक खाते में लंदन से …

Read More »

व्यापम घोटाला : पूर्व मंत्री शर्मा होंगे रिहा

जबलपुर, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के खूनी व्यापम घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एस. केमकर व न्यायाधीश के.के. त्रिवेदी की युगलपीठ ने आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती घोटाला मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी। इससे उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश के बहुचर्चित व्यावसायिक परीक्षा मंडल …

Read More »

अवसंरचना विकास में गिरावट : सरकार

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के आठ प्रमुख उद्योगों की विकास दर मौजूदा कारोबारी वर्ष की प्रथम छमाही में 2.3 फीसदी रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 5.3 फीसदी थी। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को संसद में पेश मध्यावधि समीक्षा में कहा, “इस अवधि में बिजली, कोयला और सीमेंट क्षेत्र में विकास दर घटने और इस्पात …

Read More »

सरकार ने विकास दर अनुमान घटाकर 7.5 फीसदी किया (राउंडअप)

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के सामने चुनौती मौजूद रहने की चेतावनी देते हुए सरकार ने शुक्रवार को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए विकास दर अनुमान 8.1-8.5 फीसदी से घटाकर 7-7.5 फीसदी कर दिया है। इसका शेयर बाजारों पर विपरीत प्रभाव पड़ा और मूख्य सूचकांक एक फीसदी से अधिक लुढ़क गए। संसद में पेश की गई मध्यावधिक समीक्षा में …

Read More »

राज्यसभा में सोमवार से होगा काम, जीएसटी एजेंडे में नहीं (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। राज्यसभा में जारी गतिरोध सुलझाने में केंद्र सरकार को शुक्रवार को उस समय थोड़ी सफलता मिली, जब सभापति हामिद अंसारी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक एक सकारात्मक रुख के साथ समाप्त हुई। लेकिन, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक पर मौजूदा सत्र में चर्चा नहीं होगी। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बैठक …

Read More »

दिल्ली दुष्कर्म मामले का दोषी ‘किशोर’ रिहा होगा (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि 16 दिसम्बर, 2012 के दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए ‘किशोर’ को अधिक समय तक सुधार गृह में नहीं रखा जा सकता। मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति जी.रोहिणी और न्यायमूर्ति जयंत नाथ ने कहा कि अपराध के समय किशोर रहे इस दोषी को 20 दिसंबर के बाद …

Read More »

बौद्ध धर्म पर 3 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन अगरतला में शुरू

अगरतला, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर में बौद्ध धर्म से जुड़ी धरोहरों पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन शुक्रवार को यहां शुरू हुआ। सम्मेलन का मकसद धरोहर और संस्कृति के बीच की भूमिका में फिर से जान डाल कर दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार करना है। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) ने शिलांग स्थित एशियाई संगम …

Read More »

प्रधानमंत्री ने मरणोपरांत बहाली का प्रमाण पत्र सौंपा

भुज (गुजरात), 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘बार’ में श्यामजी कृष्ण वर्मा की मरणोपरांत बहाली का प्रमाण पत्र शुक्रवार को गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल को सौंपा। यह बहाली लंदन स्थित सोसाइटी ऑफ द इनर टेंपल्स द्वारा की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह प्रमाणपत्र पिछले महीने उनकी लंदन यात्रा के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन …

Read More »

राजस्थान में ‘दिलवाले’ के खिलाफ प्रदर्शन

जयपुर, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘दिलवाले’ के खिलाफ राजस्थान में शुक्रवार को कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुए। कई संगठनों ने देश में असहिष्णुता पर की गई शाहरुख की टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। जयपुर, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘दिलवाले’ के खिलाफ राजस्थान में शुक्रवार को …

Read More »

भोपाल गैस पीड़ितों में प्रधानमंत्री के प्रति रोष

भोपाल, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में वर्ष 1984 में यूनियन कार्बाइड संयंत्र से रिसी जहरीली गैस से 25 हजार लोगों की मौत और बीमारियों से ग्रस्त जीवित बचे लोगों में प्रधानमंत्री के प्रति बेहद गुस्सा है। पीड़ितों के संगठनों ने शुक्रवार को सवाददाता सम्मेलन बुलाकर अपने गुस्से का इजहार किया। गैस पीड़ितों का आरोप है कि …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493