भारत

संसद में गांधीगीरी : भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस सांसदों को दिए गुलाब

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। एक तरफ जहां संसद के दोनों सदनों में हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, वहीं आज लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसदों ने गांधीगीरी दिखाते हुए पंजाब में दलितों पर कथित अत्याचार के खिलाफ भाजपा-शिरोमणि अकाली दल सरकार की बर्खास्तगी की मांग कर रहे कांग्रेस सदस्यों को गुलाब के फूल दिए। अध्यक्ष …

Read More »

मप्र में बस पलटी, 15 की मौत (लीड-1)

होशंगाबाद, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे लोगों से भरी बस मंगलवार को अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खाई में गिरकर पलट गई, इस हादसे मे 15 यात्रियों की मौत हो गई है, वहीं 25 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख …

Read More »

मोदी, प्रणब से मिलेंगे सुंदर पिचई

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभालने के बाद पहली बार भारत आ रहे सुंदर पिचई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। जानकार सूत्रों ने बताया कि पिचई गूगल कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे, लेकिन इस बार कोई नई चीज लॉन्च नहीं की जाएगी। सितंबर 2014 में भारत यात्रा के …

Read More »

भारत ने मालदीव में नया उच्चायुक्त नियुक्त किया

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। टोरंटो में भारत के मौजूदा महावाणिज्य दूत अखिलेश मिश्रा को मंगलवार को मालदीव के नए उच्चायुक्त के रूप में नामित किया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा, “टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूत अखिलेश मिश्रा को मालदीव गणराज्य के लिए भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।” मिश्रा माले में राजीव शहाणे की जगह रखा …

Read More »

अमरिंदर, बादल ने एक-दूसरे को मिठाइयां, फूल भेजे

चंडीगढ़, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। धुर राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले कांग्रेस के अमरिंदर सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार को एक-दूसरे को मिठाइयां और फूल भेजे। दोनों के बीच यह नरमी ऐसे समय में सामने आई है, जब दोनों की पार्टियां विपक्षी कांग्रेस और पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल कम्रश: भटिंडा और पटियाला में रैलियां …

Read More »

बिहार में रिश्वत लेते सिविल सर्जन गिरफ्तार

पटना, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने मंगलवार को रोहतास जिले के सिविल सर्जन डॉ़ जयशंकर प्रसाद को एक व्यक्ति से बतौर रिश्वत 80 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो की टीम में शामिल पुलिस उपाधीक्षक मुन्ना प्रसाद ने बताया कि शिवसागर थाना क्षेत्र के मलदहा गांव निवासी रामसुरेश …

Read More »

अबोहर कांड : कांग्रेस, तृणमूल सांसदों का लोकसभा से बहिर्गमन

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के अबोहर में दो दलितों के हाथ-पैर काटने की घटना पर लोकसभा में मंगलवार को भी हंगामा हुआ। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने हंगामे के बीच सदन से बहिर्गमन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने उस समय विरोध जताया, जब लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से …

Read More »

झारखंड : ‘सरकार, नौकशाही जिम्मेदार बने’

रांची, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश ओरन ने लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सरकार और नौकरशाही को जिम्मेदार बनने का आह्वान किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को शीतकालीन सत्र के पहले दिन कहा, “लोगों को सदन में बहुमत की सरकार से काफी उम्मीदें हैं। राज्य सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के …

Read More »

दिल्ली सचिवालय में सीबीआई की छापामारी पर कड़ी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सचिव के घर पर मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की छापामारी को लेकर नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया मिलीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे ‘अभूतपूर्व’ करार दिया। ममता ने ट्विटर पर लिखा, “मुख्यमंत्री के कार्यालय को सील करना एक अनोखी घटना है। मैं इस …

Read More »

सीबीआई का छापा राजनीतिक से प्रेरित : माकपा

नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय पर पड़े केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के छापे ने राजनीतिक बयानबाजी गरमा दी है। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को कहा कि यह कार्रवाई निंदनीय है और यह राजनीतिक दुर्भावना से किया गया कृत्य है। माकपा ने एक बयान में कहा, “ऐसा पहले कभी नहीं हुआ कि …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493