वाराणसी, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से परिसर में तनाव है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वाराणसी छावनी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अनिल कुमार सिंह ने बताया, “बीएचयू परिसर में बिड़ला चौराहा के …
Read More »भारत
माता-पिता बनने के बाद बदल जाता है नजरिया : फराह खान
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार-कोरियोग्राफर फराह खान का कहना है कि माता-पिता बनने के बाद कुछ चीजों के प्रति लोगों का नजरिया अच्छे के लिए बदल जाता है। फराह मंगलवार को विश्व ऑटिज्म दिवस पर जय वकील फाउंडेशन की 75वीं सालगिरह के कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से रूबरू थीं। मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के भले के लिए फाउंडेशन से …
Read More »शाह ने एमजीआर की तरह गरीब हितैषी सरकार की प्रतिबद्धता जताई
तूतीकोरिन (तमिलनाडु), 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार केंद्र में तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. जी. रामचंद्रन और जे. जयललिता की तरह गरीब हितैषी सरकार बनाएगी। भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार तमिलसाई सुंदरराजन के लिए प्रचार कर रहे शाह ने यहां एक रैली में कहा, “2014 में …
Read More »नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच गोलीबारी (लीड-1)
जम्मू, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिले में मंगलवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच भारी गोलीबारी व गोलाबारी हुई। अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पहले राजौरी में और फिर बाद में पुंछ जिले में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र …
Read More »हम भारत से 1953 के पूर्व के संवैधानिक संबंध चाहते हैं : उमर
श्रीनगर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि नेशनल कांफ्रेंस जम्मू एवं कश्मीर और भारत के बीच 1953 से पहले के संवैधानिक संबंध को बहाल करने के लिए लड़ेगी। बारामूला जिले के पट्टन में मीडिया को संबोधित करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने कहा, “हम राज्य और भारत के बीच …
Read More »पश्चिमी उप्र में भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत, विपक्षी सुस्त
लखनऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी आठ जिलों में होने वाले प्रथम चरण के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। जबकि विपक्ष का प्रचार काफी सुस्त है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अनेक बड़े नेता अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर …
Read More »वेल्लोर में नकदी जब्ती के बाद चुनाव पर असमंजस बरकरार
चेन्नई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने राज्य के वेल्लोर जिले में सोमवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के एक अधिकारी के सीमेंट गोदाम से बड़ी संख्या में नकद जब्त किया था, जिसके बाद असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि इस सीट पर 18 अप्रैल को होने वाला चुनाव होगा या इसे स्थगित कर दिया जाएगा। सोमवार को आयकर …
Read More »लोकसभा चुनाव : मणिपुर की 4 पार्टियां कांग्रेस को समर्थन देंगी
इंफाल, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर की चार राजनीतिक पार्टियों ने यहां मंगलवार को ‘भारत और लोकतंत्र की रक्षा’ के लिए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के दोनों उम्मीदवारों को समर्थन देने की घोषणा की। इन पार्टियों में जनता दल-सेकुलर (जेडी-एस), तृणमूल कांग्रेस मणिपुर, डेमोक्रेटिक जनता पार्टी मणिपुर और मणिपुर समाजवादी पार्टी शामिल हैं। कांग्रेस को समर्थन देने के लिए इन पार्टियों …
Read More »बिहार : दलों ने दिए विधानमंडल सदस्यों को ‘दिल्ली’ जाने के टिकट!
पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने कई विधायकों, विधान पार्षदों को दिल्ली जाने का टिकट थमाया है। टिकट यानी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी का टिकट। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी महागठबंधन, हर जगह विधानमंडल सदस्यों को महत्व मिला है। विधानसभा और विधान परिषद के ऐसे कम से कम एक दर्जन सदस्य हैं, जो इस …
Read More »दिग्विजय को चुनाव आयोग का नेाटिस
सीहोर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा पिछले दिनों सीहोर में गणेश मंदिर के बाहर भिखारियों को रुपये बांटने के मामले में भाजपा की ओर से की गई शिकायत पर जिला प्रशासन ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए मंगलवार को सिंह को नोटिस जारी किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री सिंह …
Read More »
dharmpath.com dharmpath