भारत

‘रन फॉर यूनिटी’ के लिए यातायात नियमों में बदलाव

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार को होने वाले ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के लिए यातायात नियमों में बदलाव किए गए हैं, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजपथ पर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों को आसपास के इलाकों में आवागमन से बचने की सलाह दी है, क्योंकि आसपास के कई मार्गो को बंद किया …

Read More »

त्रिपुरा में 2 न्यायिक अधिकारियों को सजा

अगरतला, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा के दो वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों को परीक्षा में नकल करने और अदालत में नशे की हालत में अनुचित पोशाक पहनकर आने के लिए सजा सुनाई गई। राज्य के कानून विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी गई है। बयान के अनुसार, गोमती न्यायिक जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण …

Read More »

पाकिस्तान में हमले में 8 की मौत

इस्लामाबाद, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत में एक बारूदी सुरंग विस्फोट और एक रॉकेट हमले में आठ लोगों की मौत हो गई। समाचार-पत्र ‘डेली टाइम्स पाकिस्तान’ की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि हमला गुरुवार देर शाम मारवाड़ इलाके में हुआ। सूत्रों ने कहा कि अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने बलूच र्मी कबीले के एक काफिले …

Read More »

प्रधनमंत्री गाय को विवादित होने से बचाएं : आजम

लखनऊ, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक एवं संसदीय कार्य मंत्री आजम खां देश में गोमांस को लेकर हो रही सियासत से आहत हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वह आस्था से जुड़े इस जीव को विवादित होने से बचाने का प्रयास करें और गोमांस को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले नेताओं पर नकेल …

Read More »

बिहार : चौथे चरण के मतदान के लिए आज थमेगा प्रचार

पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत एक नवंबर को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार (आज) शाम थम जाएगा। इस चरण में सात जिलों की 55 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान होना है। सभी सीटों की मतगणना आठ …

Read More »

आंध्र प्रदेश : विशेष दर्जा की मांग पर आत्मदाह करने वाले की मौत

हैदराबाद, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न मिलने से आहत होकर आत्मदाह करने वाले व्यक्ति की शुक्रवार को एलुरु के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पश्चिम गोदावरी जिले के उन्गुतुरु निवासी एस. दुर्गा प्रसाद (49) आंध प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा न दिए जाने से दुखी थे और इस …

Read More »

दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। आने वाले …

Read More »

उप्र में आसमान साफ

लखनऊ, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के इलाकों में शुक्रवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है। पिछले 24 घंटे में हालांकि राज्य के कई हिस्सों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान …

Read More »

मप्र में ठंड बढ़ी

भोपाल, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों पर बीते तीन में हुई बारिश ने तापमान में गिरावट ला दी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है। राज्य में शुक्रवार की …

Read More »

बिहार के तापामन में गिरावट

पटना, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार सुबह धूप निकली तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा न्यूनतम तापमान में गिरावट के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493