भारत

पंजाब में हिंसा के चलते कबड्डी विश्व कप रद्द

चंडीगढ़, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सिखों के धर्मग्रंथ ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ के अपमान के कारण राज्य में भड़की हिंसा के चलते इसी वर्ष नवंबर में राज्य में होने वाले कबड्डी विश्व कप के रद्द होने की मंगलवार को घोषणा कर दी। बादल उपमुख्यमंत्री के अलावा राज्य के खेल मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि …

Read More »

अजय राय पर रासुका लगाना गलत : कलराज

बनारस, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने कहा है कि बनारस में प्रतिकार यात्रा के दौरान 106 लोगों के खिलाफ दर्ज हुए केस को राज्य सरकार वापस ले। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी विधायक अजय राय पर रासुका लगाना पूरी तरह से गलत है। कलराज ने प्रख्यात साहित्यकार काशीनाथ सिंह से …

Read More »

मप्र में किसानों को राहत उत्पादकता के आधार पर

भोपाल, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में अब किसानों की फसल खराब होने पर राहत फसल की उत्पादकता के आधार पर दी जाएगी, इसे केवल वर्षा की कमी से संबद्ध नहीं किया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कृषि कैबिनेट की बैठक में लिया गया। कृषि कैबिनेट की बैठक में यह भी निर्णय …

Read More »

यासीन मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ श्रीनगर में प्रदर्शन

श्रीनगर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस द्वारा मंगलवार को अलगाववादी नेता और जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के अध्यक्ष यासीन मलिक को अनंतनाग जिले में एहतियातन गिरफ्तार किए जाने के बाद श्रीनगर में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। मलिक नौ अक्टूबर को उधमपुर जिले में एक ट्रक पर हुए पेट्रोल बम हमले में मारे गए जाहिद रसूल बट के …

Read More »

बिहार में तीसरे मोर्चे के बिना नहीं बनेगी सरकार : पप्पू यादव

पटना, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मंगलवार को दावा किया कि तीसरे मोर्चे के समर्थन के बिना बिहार में कोई सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में दोनों गठबंधनों में से किसी के भी बहुमत हासिल करने की संभावना नहीं है। मोकामा के घोसवारी-बैजना क्षेत्र में …

Read More »

यश भारती पाने वालों को अब 50 हजार की पेंशन (लीड-1)

लखनऊ , 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में प्रदेश सरकार ने कुछ बड़े फैसलों पर अपनी मुहर लगा दी। यश भारती सम्मान पाने वालों को अब राज्य सरकार 50 हजार रुपये की पेंशन देगी। अखिलेश ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। अखिलेश यादव …

Read More »

बंगाल : महासप्तमी पर देवी की ‘प्राण प्रतिष्ठा’

कोलकाता, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुर्गा पूजा उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को महासप्तमी के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल के विभिन्न पूजा पंडालों में सुबह की पूजा और आनंदोत्सव में शरीक होने के लिए सेलेब्रिटीज और राजनेताओं सहित विशाल जनसमूह एकत्रित हुआ। महासप्तमी के रूप में मनाए जाने वाले इस दिन की शुरुआत देवी की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ से हुई। दुल्हन …

Read More »

एनएससीएन-आर कार्यकर्ता शांति समझौता विरोधी गुट से हाथ मिलाएंगे

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। नागालैंड शांति समझौते को एक झटका यह लग सकता है कि शांति समझौते में शामिल एक गुट नेशनल सोशलिस्ट कौंसिल ऑफ नागालैंड-रिफार्मेशन (एनएससीएन-आर) के कुछ कार्यकर्ताओं ने समझौता विरोधी गुट एनएससीएन-खापलांग में फिर से शामिल होने का फैसला किया है। इनका कहना है कि भारत सरकार और समझौते में शामिल नागा गुट उन पर निशाना …

Read More »

मलेशिया से 38 श्रमिकों की वापसी को झारखंड ने मांगी मदद

रांची, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। मलेशिया में बंधक 38 श्रमिकों की स्वदेश वापसी के लिए झारखंड ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। ये सभी मजदूर राज्य के गिरिडीह जिले के हैं। मुख्यमंत्री रघुबर दास के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आईएएनएस से कहा, “हमने विदेश मंत्रालाय से संपर्क किया है और मलेशिया में बंधक श्रमिकों के बारे में …

Read More »

राष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की बधाई दी

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को देशवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। मुखर्जी ने यहां जारी एक बयान में कहा, “मैं दुर्गा पूजा के इस उल्लास भरे मौके पर मेरे देश वासियों और विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने कहा, “दुर्गा पूजा असत्य पर सत्य, बुराई …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493