झाबुआ, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में हुए विस्फोट की जांच के लिए राज्य सरकार ने एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन कर दिया है। उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश आर्येन्द्र कुमार सक्सेना को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। मामले का मुख्य आरोपी राजेंद्र कासवा अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसे पकड़ने के …
Read More »भारत
यमुना अगले 3 साल में प्रदूषण मुक्त : जल मंत्री
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने भरोसा दिलाया है कि राष्ट्रीय राजधानी की जीवनरेखा यमुना नदी अगले तीन साल में प्रदूषण मुक्त होगी। उन्होंने बुधवार को एक नौका से इसका मुआयना किया। मिश्रा ने यमुना के तथ्य खोज सर्वेक्षण पर आईएएनएस को बताया, “यमुना जो अब काले रंग की बेजान नदी होकर रह गई …
Read More »गोवा कांग्रेस ने संस्कृति मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
पणजी, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। गोवा कांग्रेस ने केंद्रीय संस्कृति मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता महेश शर्मा के खिलाफ अल्पसंख्यक धर्मो के खिलाफ कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले बयान देने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कवथांकर ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने अपनी टिप्पणी से ईसाइयों और मुस्लिमों …
Read More »मोदी शुक्रवार को वाराणसी में रिक्शाचालकों से मिलेंगे
लखनऊ, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में रिक्शाचालकों और ठेलेवालों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान वाराणसी में एक समारोह में शामिल होंगे। इस समारोह में वह जन धन योजना के तहत 501 साइकिल रिक्शा और 101 ई-रिक्शा का वितरण करेंगे। अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया, “मोदी …
Read More »राजग में असंतोष, भाजपा विधायक की नीतीश से मुलाकात (लीड-1)
पटना, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में और इसके घटक दलों में सीट बंटवारे तथा टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष उभरकर सामने आ गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद रामा सिंह ने मंगलवार देर रात जहां सीट बंटवारे के मुद्दे पर दरकिनार किए जाने पर नाराजगी जताते हुए पार्टी के सभी …
Read More »सोमनाथ भारती ने खुद पर लगे आरोपों को झुठलाया
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने बुधवार को पत्नी लिपिका मिश्रा द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराए घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास के मामले को झूठा करार दिया। उनका कहना है कि उनके पास ऐसे ऑडियो और दस्तावेजी सबूत हैं, जो सच सामने लाएंगे। भारती इस मामले में पुलिस जांच में शामिल होने …
Read More »बिहार चुनावों तक ‘मन की बात’ पर प्रतिबंध लगे : क्रांगेस
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनावों के समाप्त होने तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क करेगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, “कांग्रेस जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के …
Read More »राष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को दी बधाई
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा, “गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मैं देश और विदेशों में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने कहा, “भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में गणेश चतुर्थी को मनाया जाता है, जो …
Read More »कश्मीर घाटी में बंद से जनजीवन प्रभावित
श्रीनगर, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में पिछले दिनों तीन युवकों के शव सेब के बगीचे से बरामद होने के बाद अलगाववादी नेताओं की ओर से बुधवार को बुलाए गए बंद की वजह से जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर और घाटी के अन्य शहरों में जनजीवन प्रभावित रहा। श्रीनगर में बुधवार को दुकानें, सार्वजनिक …
Read More »उपराष्ट्रपति ने गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को बधाई दी
नई दिल्ली, 16 सितम्बर (आईएएनएस)। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बुधवार को गणेश चतुर्थी पर देशवासियों को बधाई दी। हिदू उत्सवों में खास गणेश चतुर्थी को भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव के रूप में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। अंसारी ने अपने बयान में कहा, “मैं अपने देशवासियों को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता …
Read More »
dharmpath.com dharmpath