भारत

बिहार में सीट बंटवारे पर राजग में सहमति बनी

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, 243 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 162 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि बाकी सीटों पर गठबंधन के तीन घटक दल -लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा), राष्ट्रीय लोक समता …

Read More »

महागठबंधन में शामिल होगा झामुमो : हेमंत सोरेन

पटना, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सत्ताधारी जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महागठबंधन में शामिल होगा। झामुमो नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने के बाद इसकी घोषणा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता में आने …

Read More »

सीट बंटवारे पर नजरअंदाजी से लोजपा सांसद नाराज

पटना, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद रामा सिंह ने पार्टी अध्यक्ष रामविलास पासवान पर बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ सीट बंटवारे के मुद्दे पर उनसे राय नहीं लिए जाने का आरोप लगाया और इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है। यहां संवाददाताओं से …

Read More »

डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में सभी चारों सीटों पर जीत हासिल की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद जीत लिए। एबीवीपी ने पिछले साल भी सभी चारों पदों पर …

Read More »

कर्नाटक रेल हादसे में जांच के आदेश

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक में हुए दुरंतो एक्सप्रेस रेल हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रभु ने ट्वीट किया, “दुरंतो हादसे से दुखी हूं। जांच के आदेश दे दिए गए हैं। तत्काल चिकित्सा राहत और अन्य सहायता पहुंचा दी गई है। रेलवे बोर्ड के प्रमुख को …

Read More »

उपराष्ट्रपति ने ग्रैंड मस्जिद हादसे पर दुख जताया

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने सऊदी अरब में ग्रैंड मस्जिद परिसर में क्रेन गिरने से हुए हादसे पर दुख जताया, जिसमें 107 लोगों की मौत हो गई, जबकि 238 घायल हो गए। उपराष्ट्रपति ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा, “सऊदी अरब के मक्का में ग्रैंड मस्जिद हादसे के बारे में जानकर काफी दुखी हूं, जिसमें …

Read More »

विश्व हिंदी सम्मेलन के समापन में अमिताभ नहीं पहुंचेंगे

भोपाल, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे 10वें विश्व हिंदी सम्मेलन का शनिवार को समापन हो जाएगा, लेकिन समापन समारोह में अभिनेता अमिताभ बच्चन मौजूद नहीं रहेंगे। अमिताभ के हिंदी दिवस समापन समारोह में शामिल न होने की वजह दांतों की सर्जरी बताई जा रही है। हिंदी सम्मेलन का समापन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह …

Read More »

झाबुआ विस्फोट में 25 की मौत, जांच दल पहुंचा (लीड-3)

झाबुआ, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में शनिवार सुबह एक चाय की दुकान में हुए विस्फोट में 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें 20 की हालत गंभीर है। सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए सहायता राशि की …

Read More »

डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत

नई दिल्ली, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में सभी चारों सीट पर जीत हासिल की। छात्रसंघ के चुनाव नतीजे शनिवार को घोषित हुए। यहां चुनाव शुक्रवार को हुआ था।

Read More »

दुरंतो एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 2 की मौत

मुंबई, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। सिकंदराबाद-बांद्रा (मुंबई) दुरंतो एक्प्रेस शुक्रवार देर रात कर्नाटक में पटरी से उतर गई, जिसमें दो यात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 2.15 बजे हुई, जब 2220 सिकंदराबाद-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस मध्य रेलवे के सोलापुर प्रभाग में गुलबर्गा वन के मारटुर रेलवे …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493