भारत

प्रधानमंत्री ने ओणम की बधाई दी

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओणम के अवसर पर देश वासियों को बधाई दी। मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, “ओणम के पावन अवसर की शुभकामनाएं।” उन्होंने लिखा, “ओणम जिस एकजुटता की भावना के साथ मनाया जाता है, वह आनंदित करने वाली है। ईश्वर करे ओणम समाज में आनंद और समृद्धि की भावना को …

Read More »

मप्र : 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश

भोपाल, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में लगभग एक तिहाई हिस्से (15 जिले) में 27 अगस्त तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। राजस्व विभाग द्वारा प्रदेश में एक जून से 27 अगस्त तक हुई बारिश के आधार पर उपलब्ध कराए गए आकडों के अनुसार, राज्य के 51 में से 14 जिलों में सामान्य से अधिक, 22 जिलों में …

Read More »

हरियाणा : पत्नी, 3 बेटियों की हत्या के बाद खुदकुशी की

चंडीगढ़, 28 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन नाबालिग बेटियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद स्वयं भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हरियाणा के पंचकुला शहर के सेक्टर-12 के निकट रैली गांव में एक घर में एक परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस …

Read More »

मोदी ने 1965 की जंग के नायकों को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर इसके शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, “मैं 1965 के युद्ध की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर हमारी मातृभूमि के लिए लड़ने वाले सभी वीर सैनिकों को नमन करता हूं।” उन्होंने लिखा, “हमारे सशस्त्रबलों की बहादुरी …

Read More »

रक्षा खरीद परिषद की बैठक आज

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर शुक्रवार को रक्षा खरीद परिषद की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में रक्षा अधिग्रहण से संबंधित कुछ अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। बैठक में फ्रांस से 36 ‘रेडी टू फ्लाई’ रफेल जेट विमान खरीदने के सौदे पर विचार किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि सरकार …

Read More »

मध्य प्रदेश में हल्की बदली ने उमस से राहत दिलाई

भोपाल, 28 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अन्य जगहों पर हल्की बदली छाने से शुक्रवार सुबह राहत भरी रही। बीते 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर भारी बारिश तो कुछ जगहों पर सामान्य बारिश के आसार जताए हैं। राज्य के अधिकांश इलाकों में …

Read More »

बिहार में मौसम साफ

पटना, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा। धूप में तल्खी महसूस की गई। राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में …

Read More »

दिल्ली में छाई घटा, बारिश के आसार

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह आंशिक रूप से घटा छाई रही। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आमतौर पर बदली छाई रहेगी। दिन में कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।” दिन का अधिकतम तापमान …

Read More »

शीना हत्याकांड : भाई मिखाइल पूछताछ के लिए मुंबई रवाना

गुवाहाटी, 28 अगस्त (आईएएनएस)। हाई-प्रोफाइल शीना हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के बेटे मिखाइल बोरा इस मामले में आगे की पूछताछ के लिए शुक्रवार को मुंबई में रवाना हो गए। मिखाइल शुक्रवार सुबह मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस के दो अधिकारियों के साथ गुवाहाटी के करीब स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पहुंचे। मुंबई पुलिस …

Read More »

उत्तर प्रदेश में आंशिक बदली

लखनऊ, 28 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के अधिकांश जिलों में शुक्रवार सुबह आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है, जिससे उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493