भारत

बंगाल : बिजली मंत्री ने की पीयूष गोयल की प्रशंसा

कोलकाता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बिजली मंत्री मनीष गुप्ता ने शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल की प्रशंसा की। मनीष की पार्टी तृणमूल कांग्रेस तथा भाजपा के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता है। गोयल की प्रभुता को एक ‘ताजा हवा’ करार देते हुए गुप्ता ने कहा, “नीति और योजना के संबंद्ध में एक बड़ा परिवर्तन हुआ है। हमें इसमें …

Read More »

हिमाचल विधानसभा में हुड़दंग

शिमला, 28 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को जोरदार हंगामा हुआ। शिमला कॉलेज में झड़प पर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष तथा सत्तापक्ष के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। लगभग आधे घंटे तक बहस के बाद अध्यक्ष बी.बी.एल.बुटेल ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी। …

Read More »

आगरा नगर निगम पर 1 लाख रुपये जुर्माना

आगरा, 28 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने यमुना नदी में कूड़ा-कचरा डालने पर आगरा नगर निगम पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इस बाबत पर्यावरणविद् डी.के. जोशी की ओर से एक याचिका दायर की गई थी। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने गुरुवार को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए नदी में गिरने वाले एक नाले और नदी …

Read More »

हार्दिक पटेल गुजरात के नायक : शिवसेना

मुंबई, 28 अगस्त (आईएएनएस)। शिवसेना ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात में हार्दिक पटेल को मिल रहा अपार जन समर्थन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए शुभ संकेत नहीं है। पार्टी ने पटेल को नायक करार दिया है, जिसने गुजरात के शांतिपूर्ण राज्य होने के दावे की हवा निकाल दी है। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया …

Read More »

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने 1965 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी (लीड-1)

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने, 1965 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध की 50वीं बरसी पर शुक्रवार को अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 1965 की जंग के नायकों को नमन किया। मोदी ने एक ट्वीट में लिखा, “मैं 1965 के युद्ध की 50वीं …

Read More »

नीतीश ने 5 वर्षो का घोषणा-पत्र जारी किया

पटना, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में अगले पांच वर्षो के लिए घोषणा-पत्र (योजना पत्र) जारी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि ये काम करना उनका उद्देश्य है और अगले पांच वर्षो में बिहार के विकास के लिए दो लाख 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। …

Read More »

हिमाचल : मंदिर में भेदभाव पर राज्य सरकार को नोटिस

शिमला, 28 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने शिमला जिले में स्थित प्राचीन महेश्वरी देवी मंदिर में जातीय भेदभाव पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंसूर अहमद मीर और न्यायमूर्ति पी.एस. राणा की खंडपीठ ने मथु राम द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को यह आदेश पारित किया था। मथु राम …

Read More »

यूसुफ को सुधारात्मक याचिका दाखिल करने का सुझाव

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ष 1993 में मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोट के मामले में दोषी ठहराए गए यूसुफ मोहसिन नलवाला को सजा में छूट के लिए सुधारात्मक याचिका दाखिल करने की सलाह सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को दी है। यूसुफ का कहना है कि उसे एक वर्जित स्वचालित एके-56 राइफल रखने के मामले में गलत तरीके से …

Read More »

राष्ट्रपति ने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं वर्षगांठ पर अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने इंडिया गेट पर वीर शहीदों को समर्पित युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद …

Read More »

सोनिया ने 1965 के युद्ध शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 28 अगस्त(आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की 50वीं बरसी पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सोनिया ने एक बयान में कहा, “तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और रक्षा मंत्री वाई.बी. चव्हाण के नेतृत्व में भारतीय सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस का प्रदर्शन किया और भारत के इतिहास में एक और अध्याय लिख …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493