नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के लिए नौ दिनों से अनशन कर रहे अवकाश प्राप्त कर्नल पुष्पेंद्र सिंह की हालत अस्पताल में स्थिर बनी हुई है। लेकिन, मंगलवार को एक अन्य अनशनकारी अवकाश प्राप्त हवलदार मेजर सिंह की हालत बिगड़ गई। पुष्पेंद्र सिंह की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में …
Read More »भारत
मोदी ने नेपाल हिंसा पर चिंता जताई
काठमांडू, 25 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नेपाल में नए संविधान के मसौदे को लेकर हुई हिसा की घटना में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया। प्रधानमंत्री ने अपने समकक्ष सुशील कोईराला को फोन कर अपनी चिंता जाहिर की। उल्लेखनीय है कि पश्चिमी नेपाल के कैलाली जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और पृथक थरुहट …
Read More »जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य सचिव देंगे इस्तीफा
श्रीनगर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्य सचिव मुहम्मद इकबाल खांदे अपने पद से इस्तीफा देंगे। कहा जा रहा है कि राज्य के वरिष्ठतम नौकरशाह की राज्य में सत्तारूढ़ मोर्चे से नहीं बनती। खांदे के निकट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “हां, खांदे ने राज्य के मुख्य सचिव पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। …
Read More »उप्र : सरयू ने बहराइच में फिर निगले दर्जनों घर (फोटो सहित)
सरयू नदी की तेज कटान से मंगलवार को छन्नू, राजरानी, सागर व छोटे के पक्के घर नदी की तेज धारा में समा गए। वहीं दूसरी ओर, सरयू नदी में संगीता, अमृत लाल, सुकई, ननकू, लीलादेवी, गोविंदे व कांशीराम के कच्चे घरों को भी निगल लिया। समूचे गांव को आगोश में ले रही सरयू नदी की कटान देखकर कल्लू पुत्र जंग …
Read More »सेशेल्स के राष्ट्रपति बुधवार को मोदी से बातचीत करेंगे
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। सेशेल्स के राष्ट्रपति जेम्स एलिक्स माइकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बुधवार को बातचीत करेंगे। माइकल तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को भारत आए हैं। इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात पांच महीने पहले तब हुई थी, जब मोदी हिंद महासागर द्वीपसमूह की यात्रा के तहत सेशेल्स गए थे। माइकल के साथ भारत दौरे में …
Read More »गुजरात में पटेलों ने आरक्षण के लिए भरी हुंकार
अहमदाबाद, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात में पटेल समुदाय ने जाति आधारित आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार को यहां 10 किलोमीटर लंबी क्रांति रैली निकाली, जिसे प्रदेश की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के लिए सीधी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। पटेल (पाटीदार) समुदाय के लोग सोमवार शाम से ही शहर में जुटने लगे थे। लोगों को कोई परेशानी …
Read More »तेलंगाना में कांग्रेस विधायक का निधन
हैदराबाद, 25 अगस्त (आईएएनएस)। तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पटोला किश्ता रेड्डी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह तेलंगाना में मेडक जिले के नारायणखेड़ …
Read More »बिहार : जंगली हाथियों ने 2 को कुचला, मौत
बेतिया, 25 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर ब्याघ्र परियोजना क्षेत्र में सोमवार देर रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों द्वारा कुचले जाने से एक महिला समेत दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि जंगली हाथियों का एक झुंड गोवर्धना वन क्षेत्र के कनघुसली गांव में …
Read More »हिमाचल : 25 सरकारी अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले
शिमला, 25 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि राज्य में मौजूदा वर्ष में अभी तक 25 सरकारी अफसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि धर्मशाला की विशेष अदालत में दो अधिकारियों पर मुकदमा चल रहा है। बाकी मामलों में …
Read More »जीएसटी पर सत्र से पहले आम सहमति की कोशिश : नायडू
नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक पारित कराने के लिए संसद का विस्तारित मानसून सत्र बुलाना चाहती है। इसके लिए आम सहमति बनाने की कोशिश जारी है। नायडू ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मौजूदा वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में इस विधेयक …
Read More »
dharmpath.com dharmpath