भारत

राष्ट्रपति की पत्नी की हालत गंभीर

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी शुभ्रा मुखर्जी को यहां सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी। शुभ्रा मुखर्जी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही हैं और उन्हें शुक्रवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के प्रवक्ता ने आईएएनएस को …

Read More »

हिमाचल प्रदेश : भूस्खलन में एक ही परिवार के 3 लोग दबे

शिमला, 8 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार को भूस्खलन की एक घटना में एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर आईएएनएस को बताया कि क्षेत्र में भारी बारिश के कारण धरमपुर में हुए भूस्खलन में मकान ढह गया। बचाव कर्मी मकान के मलबे में दबे तीनों लोगों …

Read More »

घाटी लाया गया उधमपुर से गिरफ्तार आतंकवादी

श्रीनगर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू एवं कश्मीर के उधमपुर जिले में गिरफ्तार किए गए एक पाकिस्तानी आतंकवादी को शनिवार को घाटी लेकर पहुंची, जिसका मकसद क्षेत्र में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के अन्य आतंकवादियों के बारे में सूचना एकत्र करना है। खुफिया एजेंसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को यहां बताया, “जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच अगस्त …

Read More »

दिल्ली में बदली छाई

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश होने के आसार जताए हैं। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। भारत मौसम विभाग …

Read More »

उप्र में बारिश से तापमान में गिरावट

लखनऊ, 8 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में खास बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक तौर पर …

Read More »

बिहार में छिटपुट बारिश के आसार

पटना, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है। राज्य के कुछ हिस्सों …

Read More »

रेल हादसा : रेलवे पर आरोप, मौसम विभाग की चेतावनी नहीं मानी

भोपाल, 7 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में हुए रेल हादसे की वजह मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भारी बारिश की चेतावनी को नजरअंदाज किया जाना बताया जा रहा है। वहीं भोपाल रेल मंडल के डीआरएम आलोक कुमार ने ऐसी किसी सूचना होने की बात नकार दी। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल-खंडवा रेल खंड के हरदा जिले …

Read More »

कचाथीवू द्वीप वापस ले और मछुआरों की सुरक्षा करे केंद्र : जयललिता (राउंडअप)

चेन्नई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि भारतीय मछुआरों के मछली पकड़ने के अधिकारों की सुरक्षा की जाए तथा कचाथीवू द्वीप श्रीलंका से वापस लिया जाए। जयललिता ने मोदी को विभिन्न मांगों वाला एक ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस तथा इंडियन हैंडलूम ब्रांड का उद्घाटन करने के बाद मोदी …

Read More »

कांग्रेस ने सुषमा पर हमले किए तेज, भाजपा का पलटवार (राउंडअप)

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस और देश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच टकराव में कमी के कोई आसार नहीं नजर आ रहे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया ने शुक्रवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ‘माहिर नटकिया’ करार दिया, तो राहुल गांधी ने जानना चाहा कि भगोड़े ललित मोदी की मदद के एवज में सुषमा को …

Read More »

वे गढ़ेंगे जुमले, हम गिनाएंगे किए काम : नीतीश

पटना, 7 अगस्त (आईएएनएस)। 15वीं बिहार विधानसभा के आखिरी सत्र की समाप्ति के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अब उन्हें जनता का सामना करना है। उन्होंने कहा, “वे (भारतीय जनता पार्टी) जुमलों के सहारे जनता के बीच जाएंगे और झांसा देंगे, लेकिन हम तो अपने किए गए कामों को लेकर जाएंगे।” विधानसभा परिसर में संवाददताताओं से …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493