भारत

लुई बर्जर मामला : कामत अपराध शाखा के समक्ष पेश

पणजी, 29 जुलाई (आईएएनएस)। लुई बर्जर रिश्वतखोरी कांड के सिलसिले में गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत बुधवार को राज्य पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए। मार्गो निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कामत ने इससे पहले एक बयान में खुद को बेगुनाह करार दिया और कहा कि वह लुई बर्जर के किसी अधिकारी से नहीं मिले थे। उल्लेखनीय …

Read More »

याकूब की याचिका खारिज, गुरुवार को फांसी तय (लीड-1)

नई दिल्ली/मुंबई , 29 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय और महाराष्ट्र के राज्यपाल ने मुंबई में 1993 में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के मामले के दोषी याकूब मेमन की याचिकाएं खारिज कर दी। इसके साथ ही याकूब को 30 जुलाई को दी जाने वाली फांसी का रास्ता साफ हो गया है। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ …

Read More »

राजनीतिक समर्थन के अभाव में याकूब को फांसी : ओवैसी

हैदराबाद, 29 जुलाई (आईएएनएस)। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को कहा कि 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट के दोषी याकूब मेमन को मृत्युदंड इसलिए मिला है, क्योंकि उसके पास किसी प्रकार का राजनीतिक समर्थन नहीं है। ओवैसी के मुताबिक याकूब के पास पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह …

Read More »

लुई बर्जर मामला : कामत का रिश्वतखोरी से इंकार

पणजी, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने बुधवार को कहा कि उनका लुई बर्जर मामले से कोई लेना-देना नहीं है। यह मामला 9,76,630 डॉलर के रिश्वत से संबंधित है, जो जल तथा नालियों से जुड़ी परियोजना के लिए दी गई थी। कामत ने कहा, “मेरा जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जीआईसीए) परियोजना से कोई लेना-देना नहीं है। …

Read More »

मोदी की बिहार में अगले माह 3 जनसभाएं

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने बिहार में 3 ‘परिवर्तन रैलियां’ संबोधित कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। मोदी की जनसभा गया में नौ अगस्त को, सहरसा में 19 अगस्त को, जबकि भागलपुर में 30 अगस्त को हो सकती है। भाजपा के एक नेता ने कहा कि जनसभा स्थल का …

Read More »

म्यांमार संग मजबूत संबंधों के लिए प्रतिबद्ध : मोदी

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि म्यांमार के साथ संबंधों को पुख्ता करने के लिए भारत प्रतिबद्ध है और उन्होंने दोनों देशों के बीच अधिक से अधिक संपर्क का आह्वान किया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, मोदी ने म्यांमार रक्षा सेवा के कमांडर इन चीफ सीनियर जनरल मीन आंग लियांग से मुलाकात के …

Read More »

गोवा की टैक्सियों में डिजिटल मीटर अनिवार्य होगा : धवलीकर

पणजी, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा में टैक्सी मालिकों को उनके वाहनों में डिजिटल मीटर व प्रिंटर के साथ ही जीपीएस उपकरण लगाने का निर्देश जल्द दिया जा सकता है। परिवहन मंत्री सुदीन धवलीकर ने बुधवार को यह जानकारी दी। गोवा विधानसभा में एक लिखित जवाब में धवलीकर ने कहा कि इस फैसले से राज्य के नागरिकों व पर्यटकों के लिए …

Read More »

सेना ने 3 आतंकवादियों को मार गिराया

गुवाहाटी, 29 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने असम में एक सुरक्षा अभियान में कार्बी पीपुल्स लिबरेशन टाइगर (केपीएलटी) से ताल्लुक रखने वाले तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अभियान के दौरान तीन बड़े प्रशिक्षण शिविरों को भी नष्ट कर दिया गया है। सेना के एक अधिकारी ने बयान में कहा, “कार्बी आंगलांग जिले …

Read More »

इलाहाबाद में घर में विस्फोट

इलाहाबाद, 29 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में कीडगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर अचानक विस्फोट होने से एक मकान की दीवार गिर गई। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पंचायती अखाड़े के पास रहने वाले सूरज केसरी के घर में अपराह्न् …

Read More »

ग्वालियर में मकान तोड़े जाने का अनूठा विरोध

ग्वालियर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के उस आदेश का स्थानीय लोगों ने यहां पानी में खड़े होकर विरोध शुरू कर दिया है, जिसके तहत मुरार नदी के किनारे बने मकानों को तोड़ने का आदेश दिया गया है। एनजीटी ने मुरार नदी के किनारे बने मकानों को तोड़ने का आदेश नगर निगम को दिया है। इन मकानों को …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493