भारत

आगरा में युवती सपा नेता से भिड़ी

आगरा, 19 मई (आईएएनएस)। ताजनगरी में समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता के काफिले की एक कार आगे चल रहे एक युवती के दोपहिया वाहन से लड़ गई। इस पर भड़की युवती सपा नेता से भिड़ गई। युवती का आरोप है कि नेता के अंगरक्षक ने उसे आंख मारी। इस घटना का वीडियो सोमवार को वायरल हो गया, जिसका लोगों …

Read More »

मुंबई में गैस टैंकर में विस्फोट, 2 मरे

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी में मंगलवार को एक गैरेज में खाली गैस टैंकर में अचानक विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह घटना पूर्वोत्तर मुंबई के चेंबूर की है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) आपदा नियंत्रण के मुताबिक, जिस वक्त यह हादसा हुआ, …

Read More »

भारत-कैमरून के संबंध और मजबूत होंगे : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने विश्वास जताते हुए कहा है कि आने वाले वर्षो में भारत तथा कैमरून के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे। मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक, कैमरून के स्वतंत्रता दिवस (20 मई) के मौके पर राष्ट्रपति पाउल पिया को भेजे गए एक संदेश में मुखर्जी ने कहा कि दोनों देशों …

Read More »

सर्वोच्च न्यायालय से बंगाल सरकार को राहत

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के सात नगर निकायों में चुनाव पर रोक लगा दी। न्यायालय ने यह फैसला राज्य सरकार की याचिका पर दिया, जिसमें सरकार ने इन नगर निकायों को नगर निगमों में बदलने की बात कही है। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए.के. सीकरी और न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की …

Read More »

असम में सुखोई दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित (लीड-1)

गुवाहाटी, 19 मई (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना का अग्रिम श्रेणी का लड़ाकू विमान सुखोई एसयू-30एमकेआई असम के नगांव जिले में मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना दोपहर बाद लगभग 12.30 बजे हुई। एक अधिकारी ने दुर्घटना के बारे में बताया कि विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए। अधिकारी ने कहा, “विमान ने नियमित कार्य के लिए तेजपुर हवाईअड्डे …

Read More »

जम्मू : वकीलों ने दूसरे दिन भी किया अदलतों का बहिष्कार

जम्मू, 19 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की मांग को लेकर वकीलों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अदालतों का बहिष्कार किया। जम्मू में वकील अदालतों से दूर रहे। जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय तथा निचली अदालतों में वकीलों के अभाव में कई मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। …

Read More »

मनाली में टैक्सी चालकों की हड़ताल से पर्यटक परेशान

मनाली, 19 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में हिमपात का लुत्फ उठाने के लिए आए हजारों पर्यटकों को उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब मंगलवार को टैक्सी चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के रोहतांग दर्रे पर चार्टर्ड वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का सभी टैक्सी चालक विरोध कर रहे हैं। हिम-आंचल …

Read More »

राज्यपाल से गतिरोध पर दिल्ली सरकार ने मांगी कानूनी सलाह

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को दो वरिष्ठ वकीलों- इंदिरा जयसिंह और राजीव धवन- से नौकरशाहों की तैनाती और उनके तबादले के संबंध में कानूनी सलाह मांगी। वरिष्ठ नौकरशाह शकुंतला गैमलिन की कार्यकारी मुख्य सचिव के रूप में नियुक्ति के बाद से शुरू हुआ विवाद अब दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल …

Read More »

तेलंगाना के आईटी मंत्री नडेला से मिले

हैदराबाद, 19 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के.टी. राव अमेरिका के रेडमंड में स्थित माइक्रोसॉप्ट मुख्यालय में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला से मुलाकात की। राव नवगठित तेलंगाना राज्य में निवेश लाने के लिए अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान, उन्होंने नडेला से विभिन्न मुद्दों पर सहयोग के लिए चर्चा की। राव ने नडेला …

Read More »

कोयला घोटाला : आरएसपीएल के खिलाफ आरोप तय

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। कोयला ब्लॉक आवंटन मामले की सुनवाई करते हुए एक विशेष अदालत ने मंगलवार को दिल्ली की कंपनी, राठी स्टील एंड पॉवर लिमिटेड (आरएसपीएल) तथा अन्य कंपनियों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। विशेष न्यायाधीश भारत पाराशर ने आरएसपीएल और इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदित राठी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में आरोप तय किए …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493