भोपाल, 12 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कुपोषण रोकना चुनौती बन गया है। इस पर काबू पाने के लिए राज्य में विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दिशा में ‘स्नेह सरोकार’ कार्यक्रम एक सफल प्रयास साबित हो रहा है। इसमें सहयोग करने वालों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से धन्यवाद पत्र भेजा जाएगा। राज्य के महिला एवं …
Read More »भारत
मप्र में व्यापमं का नाम बदलेगा
भोपाल, 12 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में घोटालों के कारण चर्चा में आए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) का नाम अब बदलकर ‘मध्य प्रदेश भर्ती एवं प्रवेश परीक्षा मंडल’ किया जाएगा। इस प्रस्ताव को मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। नाम में संशोधन के लिए विधानसभा में विधेयक लाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता मे मंगलवार …
Read More »पूर्वोत्तर में बीएसएनएल की एनजीएन सेवा शुरू
अगरतला, 12 मई (आईएएनएस)। सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने यहां नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क (एनजीएन) सेवा शुरू की है। बीएसएनएल की यह प्रौद्योगिकी पूर्वोत्तर क्षेत्र में दूरसंचार प्रणाली में सुधार के लिए मोबाइल प्रौद्योगिकी के समान ही सुविधाएं मुहैया कराएगी। बीएसएनल के पूर्वोत्तर क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) डी.पी. सिंह ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से …
Read More »दिल्ली : बैंक में आग, 5 घायल
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में मंगलवार को एक बहुमंजिली इमारत में स्थित एक बैंक में आग लगने से पांच लोग घायल हो गए। यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी। आग सुबह 11.40 बजे के आसपास कनाट प्लेस स्थित हर्षा भवन में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की एक शाखा में लगी। अधिकारी ने बताया कि घटना …
Read More »उत्तर भारत में भूकंप के झटके
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर एवं पूर्व भारत के कई हिस्सों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में बताया जा रहा है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके दिल्ली के साथ-साथ गुवाहाटी, …
Read More »राज्यसभा में गडकरी के इस्तीफे को लेकर हंगामा
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की हिस्सेदारी वाले पूर्ति समूह में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर उनके इस्तीफे की विपक्ष की मांग और हंगामे के कारण मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही बाधित हुई। सदन के नेता अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस सदन की कार्यवाही जानबूझ कर बाधित कर रही है, क्योंकि वह कुछ विधेयकों को …
Read More »अमेठी फूड पार्क मुद्दे पर लोकसभा 2 बार स्थगित
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। अमेठी फूड पार्क मुद्दे पर मंगलवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर के बयान पर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया, जिसके कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेस पार्टी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि खाद्य मंत्री को एक ही मुद्दे पर दो बार बयान देने की अनुमति दी गई। लोकसभा …
Read More »उत्तराखंड : वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थयात्रा शुरू
देहरादून, 12 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बाद पड़ोसी राज्य उत्तराखंड ने भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थयात्रा शुरू की है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को चार धाम (गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) की यात्रा के लिए 90 वरिष्ठ नागरिकों को ले जा रही तीन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल को ‘मेरे बुजुर्ग, …
Read More »एम्स में आग लगी
नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के भूतल स्थित वार्ड में मंगलवार को आग लग गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमें सुबह 9.35 बजे सूचना मिली और दमकल की पांच गाड़ियों को आग बुझाने के लिए तुरंत वहां भेजा गया।” उन्होंने कहा कि एसी के तार में शार्ट सर्किट …
Read More »बिहार : सड़क हादसे में एसआई समेत 4 पुलिसकर्मियों की मौत
खगड़िया (बिहार), 12 मई (आईएएनएस)। बिहार के खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एसआई) सहित चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर एक जीप पर सवार पुलिसकर्मी गश्ती के दौरान क्षमता से अधिक …
Read More »
dharmpath.com dharmpath