श्रीनगर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर के मैदानी इलाकों में गुरुवार को हिमपात हुआ। स्थानीय वासियों के चेहरे पर साल के पहले हिमपात की जहां खुशी दिखी, वहीं कड़कड़ाती सर्दी का अंत पास होने का संतोष भी दिखा। बीते 21 दिसंबर से शुरू हुए 40 दिन लंबे ‘चिल्लई कलां’ को देखते हुए स्थानीय लोग और किसान शुष्क मौसम और दिन में …
Read More »भारत
मप्र में स्मार्ट सिटी के मद्देनजर कार्यशाला
इंदौर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में बुधवार को स्मार्ट सिटी के विकास विषय पर राज्य सरकार ने इंग्लैंड के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में मुख्य सचिव एंटनी डिसा ने कहा है कि मध्य प्रदेश में स्मार्ट-सिटी के विकास के लिए ब्रिटिश सरकार सहित कई अन्य संस्थाओं (सीमेंस, सिस्को, डीएफआईडी आदि) का सहयोग लिया …
Read More »मप्र में धूप निकली, ठंड से राहत
भोपाल, 29 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य अन्य हिस्सों में गुरुवार को धूप निकली और मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटों में सर्द हवाओं के चलने और घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान जताया है। राज्य में गुरुवार सुबह धूप निकलने से मौसम खुशगवार रहा, हालांकि बुधवार को शहडोल व जबलपुर संभाग के …
Read More »एस. जयशंकर ने विदेश सचिव का पदभार संभाला (लीड-1)
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। एस. जयशंकर ने गुरुवार को देश के नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया। उन्होंने यह जिम्मेदारी सुजाता सिंह के कार्यकाल की अवधि अचानक सात महीने कम कर देने के केंद्र सरकार के फैसले के अगले दिन ली। साउथ ब्लॉक में नई जिम्मेदारी संभालते हुए, जयशंकर ने कहा, “मेरी प्राथमिकता वही है, जो सरकार की …
Read More »कश्मीर में शहीद हुए कर्नल को दी गई श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कर्नल एम.एन.राय को गुरुवार को यहां श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, अन्य अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों ने दिल्ली कैंट इलाके के श्मशान घाट में उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र …
Read More »उप्र में ‘हवाईजादा’ रिलीज से पूर्व कर मुक्त
मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘हवाईजादा’ उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन से पहले ही कर मुक्त कर दी गई है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। रिलायंस एंटरटेनमेंट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संजीव लांबा ने एक बयान में कहा, “हम कर मुक्त होने का उपहार पाकर बेहद खुश हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक फिल्म …
Read More »ओडिशा में दुष्कर्म के आरोपी ने की पीड़िता से शादी
भुवनेश्वर, 29 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में 22 वर्षीय महिला के साथ पिछले साल जनवरी में दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमे का सामना कर रहे व्यक्ति ने उससे शादी कर ली। राज्य के अतिरिक्त कारा महानिदेशक प्रदीप कपूर ने आईएएनएस को बताया शादी झारपाडा जेल में बुधवार को हुई, जहां आरोपी कैद में है। यह शादी स्थानीय अदालत के आदेश …
Read More »दिल्ली में इमारत गिरी, 4 घायल
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी दिल्ली के किदवई नगर में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई, जिससे चार श्रमिक घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है। घटना दक्षिणी दिल्ली के पूर्वी किदवई नगर की है, जहां तीन मंजिला इमारत निर्माणधीन थी।
Read More »एस. जयशंकर नए विदेश, कार्यभार संभाला
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। एस. जयशंकर देश के नए विदेश सचिव बनाए गए हैं। गुरुवार को उन्होंने पदभार संभाल लिया। उन्होंने सुजाता सिंह का स्थान लिया है। जयशंकर ने अपनी प्राथमिकताओं के बारे में पूछे जाने पर संवाददाताओं से कहा, “मेरी प्राथमिकता वही है, जो सरकार की प्राथमिकता है।” उन्होंने कहा कि यह बड़ी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी …
Read More »दिल्ली में सर्द सुबह
नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह मौसम सर्द रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर रेलवे के अनुसार, सुबह 8.30 बजे दृश्यता 700 मीटर थी, जिससे राजधानी की तरफ आने वाली 30 रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं, जबकि दो को रद्द कर दिया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग …
Read More »
dharmpath.com dharmpath