भारत

शेखर बसु हो सकते हैं डीआरडीओ के प्रमुख

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। प्रसिद्ध परमाणु वैज्ञानिक शेखर बसु को अविनाश चंद्र की जगह रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की कमान सौंपी जा सकती है। केंद्र सरकार ने अविनाश की सेवा समाप्ति को लेकर सोमवार को एक अधिसूचना जारी की थी। वह जून 2013 से ही डीआरडीओ के प्रमुख थे। अग्नि श्रृंखला के प्रक्षेपास्त्रों को विकसित करने में …

Read More »

कोयला घोटाला : झारखंड इस्पात के निदेशकों को जमानत

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली स्थित एक विशेष अदालत ने झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड (जेआईपीएल) के दो निदेशकों को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में बुधवार को जमानत दे दी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत के न्यायाधीश भरत पाराशर ने कंपनी के दो निदेशकों आर.एस.रुं गटा और आर.सी.रुं गटा को जमानत दे दी। अदालत ने 18 दिसंबर …

Read More »

पटना में नेताओं के यहां दही-चूड़ा भोज

पटना, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मकर संक्रांति पर बुधवार को यहां जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) द्वारा दही-चूड़ा भोज आयोजित किया गया। इस भोज के बहाने जहां दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे के करीब आने की कोशिश की, वहीं इस भोज में जद (यू) के वष्ठि नेता नीतीश कुमार नजर नहीं आए। बताया जा रहा है कि …

Read More »

ओडिशा में स्वाइन फ्लू के 2 मामले

भुवनेश्वर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा में तीन दिनों के भीतर दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की जांच के नतीजे सकारात्मक पाए गए, जिसके बाद सरकार ने हवाईअड्डे और रेलवे स्टेशनों पर लोगों की जांच कराने का फैसला लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि भुवनेश्वर में मंगलवार को एक 37 वर्षीय बैंक कर्मी में स्वाइन फ्लू का वायरस …

Read More »

रायबरेली का दौरा करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा

लखनऊ, 14 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को अपनी मां के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी। पार्टी नेताओं ने बुधवार को बताया कि वह वहां कांग्रेस नेताओं से मुलाकात करेंगी। उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग है कि राहुल गांधी को हटाकर प्रियंका गांधी …

Read More »

राजस्थान : स्वाइन फ्लू से 7 मौत, 19 जांच सकारात्मक

जयपुर, 14 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान में स्वाइन फ्लू से इस साल अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है और 19 लोगों की जांच के नतीजे सकारात्मक आए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि यह आंकड़े सामने आने के बाद राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया है। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि …

Read More »

जहानाबाद के ग्रामीण नहीं भूलते ‘उस रात’ का मंजर

जहानाबाद, 14 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के जहानाबाद जिले के शंकर बिगहा गांव में 25 जनवरी, 1999 की रात हुए नरसंहार मामले में न्यायालय ने मंगलवार को सभी 24 आरोपियों को रिहा कर दिया, लेकिन ग्रामीण आज भी उस रात का मंजर नहीं भूल पाते। जनवरी की इस सर्द रात को महिलाओं और बच्चों सहित 22 लोगों की हत्या कर दी …

Read More »

इतालवी मरीन को 3 महीने घर में रहने की अनुमति

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय मछुआरों की हत्या के दोषी इतावली मरीन चीफ मास्टर सर्जेट मेस्सिमिलानो लैटोरे के इटली प्रवास की अवधि बुधवार को तीन महीने के लिए बढ़ा दी। न्यायालय ने यह फैसला उनके हृदय के ऑपरेशन को ध्यान में रखते हुए लिया है। लैटोरे की सर्जरी पांच जनवरी को इटली में हुई और वह …

Read More »

समलैंगिकता के इलाज के लिए शिविर लगवाएंगे : तावड़कर

पणजी, 14 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री रमेश तावड़कर ने समलैंगिकता को ‘बड़ी समस्या’ करार दिया है और कहा है कि उनकी सरकार समलैंगिक युवाओं के उपचार के लिए शिविर लगाएगी। रमेश ने यह बात न्यूयार्क टाइम्स को दिए साक्षात्कार में कही है। उन्होंने यह बात समलैंगिक समुदाय के लोगों को प्रशिक्षण और उनकी चिकित्सा …

Read More »

काले हिरण शिकार मामले में सलमान खान को झटका (लीड-1)

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के उस आदेश निरस्त कर दिया, जिसमें काले हिरण के शिकार मामले में अभिनेता सलमान खान को दोषी ठहराने के निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी गई है। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस.जे.मुखोपाध्याय ने उच्च न्यायालय को इस पर फिर से विचार करने के …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493