भारत

महत्वपूर्ण फैसलों में हमेशा समय लगता है : गहलोत

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि ‘महत्वपूर्ण फैसलों में हमेशा समय लगता है।’ उनसे पूछा गया था कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा अबतक क्यों नहीं की गई? कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निवास पर बैठक शुरू होने से पहले गहलोत ने मीडिया से बातचीत की। इस बैठक में राजस्थान …

Read More »

राफेल मामले पर सर्वोच्च न्यायालय का फैसला पूरी तरह गलत : प्रशांत भूषण

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। राफेल विमान सौदा मामले में याचिकाकर्ता वकील प्रशांत भूषण ने शुक्रवार को कहा कि इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय का फैसला ‘पूरी तरह गलत’ है। उन्होंने कहा कि फैसला लोगों के हित के विरुद्ध है और वे मामले में लगातार अभियान चलाते रहेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने लड़ाकू विमान सौदे मामले में अदालत की निगरानी में …

Read More »

बिहार : ट्रक ने मोटरसाइकिल, ऑटो को मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत

बिहारशरीफ, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रक ने एक मोटरसाइकिल और ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर तीन परीक्षार्थियों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, तीन छात्र एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्नातक की परीक्षा देने हिलसा जा रहे थे। …

Read More »

कांग्रेस ने राफेल सौदे की जेपीसी जांच की मांग दोहराई

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय की ओर से राफेल विमान मामले में जांच की याचिकाओं को खारिज करने के बावजूद इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराए जाने की अपनी मांग को दोहराया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पत्रकारों से कहा कि विमान सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है। सुरजेवाला ने …

Read More »

पोटरेनिक्स लेकर आए ब्ल्यूटुथ हेडफोन ‘मफ्स जी’, कीमत 1999 रुपये

‘मफ्स जी’ एक ब्ल्यूटुथ 4.2 स्टीरियो हेडफोन है। इसमें एक ऑक्स – इन विकल्प है, जो उपयोगकर्ता को साफ और मधुर संगीत का आनंद लेने की आजादी देता है। ‘मफ्स जी’ के माध्यम से ब्ल्यूटुथ या फिर ऑक्स केबल का उपयोग करते हुए संगीत का आनंद लिया जा सकता है। ऑक्स-इन विकल्प काफी हैंडी है क्योंकि यह उपयोगकर्ता को कई …

Read More »

हंगामे के बीच राज्यसभा दिनभर के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को राज्यसभा में राफेल सौदे पर चर्चा की मांग की लेकिन इस बीच ऊपरी सदन नारेबाजी व शोरगुल के बीच दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। जेटली ने कहा, “मैं मांग करता हूं कि कांग्रेस पार्टी को तत्काल राफेल पर चर्चा शुरू करनी चाहिए।” भारतीय जनता पार्टी …

Read More »

सर्वोच्च अदालत ने राफेल सौदे की जांच संबंधी याचिकाएं खारिज कीं (लीड-1)

नई दिल्ली, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राफेल विमान सौदे की अदालत की निगरानी में जांच संबंधी याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि इस सौदे की प्रक्रिया में कुछ भी संदेहजनक नहीं है। वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा का उल्लेख करते हुए प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, जस्टिस संजय कृष्णन कौल और जस्टिस के.एम.जोसेफ की पीठ …

Read More »

छत्तीसगढ़ की मौजूदा विधानसभा का हुआ विघटन

रायपुर, 14 दिसम्बर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य की मौजूदा विधानसभा का 12 दिसम्बर से विघटन कर दिया गया है। भारत के संविधान के अनुच्छेद-174 के खंड (दो) के उपखंड (ख) में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्यपाल की ओर से 12 दिसंबर 2018 को छत्तीसगढ़ राज्य की मौजूदा विधानसभा का विघटन करने संबंधी यह अधिसूचना जारी की गई है। …

Read More »

भाजपा के केरल बंद का व्यापक असर

तिरुवनंतपुरम, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा केरल में एक श्रद्धालु की मौत के बाद बुलाया गया बंद कुछ छिटपुट हिंसक घटनाओं के बीच जारी है और इसका असर देखने को मिल रहा है। किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। भगवान अयप्पा के श्रद्धालु (50) ने गुरुवार …

Read More »

मप्र : कमलनाथ राज्यपाल से मिले, 17 को शपथ ग्रहण (लीड-1)

भोपाल, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने और मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद आज (शुक्रवार) कमलनाथ ने कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। तय हुआ है कि शपथ ग्रहण समारोह 17 दिसंबर को लाल परेड मैदान में होगा। भोपाल, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493