खेल

शतंरज : जेनेवा चैम्पियनशिप में हरिकृष्ण ने लगातार दूसरा ड्रॉ खेला

जेनेवा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय ग्रैंड मास्टर पेंटाला हरिकृष्णा ने फिडे ग्रांप्री. शतरंज टूर्नामेंट के पांचवें राउंड में रूस के ग्रैंड मास्टर इयान नेपोम्निच्ट्ची के साथ कड़े मुकाबले में अंक बांटे। विश्व वरीयता में 22वें क्रम पर विराजमान भारतीय खिलाड़ी ने सोमवार को सफेद मोहरों से खेलते हुए शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वह उसे कायम नहीं रख पाए। मुकाबला …

Read More »

विंबलडन : कुजनेत्सोवा को हरा मुगुरुजा सेमीफाइनल में

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी जर्मनी की एंजेलिक केर्बर को चौथे दौर में मात देने वाली स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ने अपने विजयी क्रम जारी रखते हुए विबंलडन में महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मुगुरुजा ने मंगलवार को ग्रास कोर्ट पर होने वाले इस एकमात्र ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टर …

Read More »

विंबलडन : बालिका वर्ग में महक की हार, देसाई जीतीं

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के बालिका वर्ग में भारत की जील देसाई को दूसरे दौर में जीत मिली है, लेकिन महक जैन को हार का सामना करना पड़ा है। जील को पूरा मुकाबला नहीं खेलना पड़ा। उनकी विपक्षी रूस की मार्टा पैइगिना चोटिल होकर मैच से हट गईं और जील को विजेता घोषित …

Read More »

विंबलडन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविक

लंदन, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने मंगलवार को साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने चौथे दौर के मुकाबले में फ्रांस के एड्रियान मानारिनो को सीधे सेटों में मात देते हुए अंतिम-8 में जगह बनाई। जोकोविक ने मानारिनो को दो घंटे …

Read More »

कोच पद पर नहीं लिया जा सका है अंतिम फैसला : बीसीसीआई (लीड-1)

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी राष्ट्रीय कोच को लेकर चल रही अटकलों के बीच नाटकीय घटनाक्रम में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रवि शास्त्री के मुख्य कोच बनने की खबरों को न सिरे से खारिज किया है और न ही इस बात की पुष्टि की है। मीडिया के एक बड़े हिस्से में …

Read More »

वेंगर को सांचेज के आर्सेनल में ही रहने की उम्मीद

सिडनी, 11 जुलाई (आईएएनएस)। आर्सेनल के कोच आर्सेन वेंगर को उम्मीद है कि चिली के फुटबाल खिलाड़ी एलेक्सिस सांचेज इंग्लिश क्लब में ही बने रहेंगे और क्लब को छोड़कर कही नहीं जाएंगे। बीबीसी ने वेंगर के हवाले से लिखा है, “खिलाड़ियों का अपना करार है और हम चाहते हैं कि वह उसका सम्मान करें।” सांचेज का क्लब के साथ करार …

Read More »

नायर को अच्छी शुरुआत को सफलता में न बदल पाने का मलाल

बेंगलुरू, 11 जुलाई (आईएएनएस)। टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले शतक के तौर पर तिहरा शतक जमाने वाले मध्य क्रम के बल्लेबाज करुण नायर को मलाल है कि वह अच्छी शुरुआत को सफलता में नहीं बदल पाए और आस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज के बाद उन्हें टीम से बाहर जाना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ लगाए गए उस तिहरे शतक के बाद …

Read More »

बेंगलुरु एफसी से जुड़े स्पेनिश मिडफील्डर डेलगाडो

बेंगलुरु, 11 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी बेंगलुरु एफसी ने स्पेन के मिडफील्डर दिमास डेलगाडो के साथ आने वाले संस्करण के लिए करार किया है। क्लब ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की। स्पेनिश खिलाड़ी आस्ट्रेलिया ए-लीग और एएफसी चैम्पियंस लीग के क्लब सिडनी वंडर्स को छोड़कर बेंगलुरु में आ रहे हैं। वह बेंगलुरु के चौथे …

Read More »

शाी को भारतीय टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने मंगलवार को नाटकीय घटनाक्रम में भारतीय टीम के राष्ट्रीय कोच के लिए रवि शास्त्री के नाम की घोषणा कर दी। शाी को आईसीसी विश्व कप-2019 तक के लिए राष्ट्रीय कोच नियुक्त किया गया है। शास्त्री इससे पहले 2014-2016 तक टीम के निदेशक …

Read More »

महिला हॉकी : हॉकी वर्ल्ड लीग में अमेरिका ने भारत को 4-1 से हराया

जोहानिसबर्ग, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की महिला हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए भारत को हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में 4-1 से हरा दिया। अमेरिका ने आखिरी 20 मिनट में तीन गोल करते हुए भारतीय टीम को मात दी। पहला क्वार्टर काफी रोमांचक रहा। अमेरिका ने भारतीय गोलकीपर सविता को काफी व्यस्त रखा। दूसरे मिनट में ही उन्हें पेनाल्टी …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493