खेल

चैम्पियंस ट्रॉफी : धवन का शतक, श्रीलंका को 322 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

लंदन, 8 जून (आईएएनएस)। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (125) की बेहतरीन शतकीय पारी और रोहित शर्मा (78) तथा महेंद्र सिंह धौनी (63) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-बी के अपने दूसरे मैच में गुरुवार को श्रीलंका के सामने 322 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर द ओवल मैदान पर बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर …

Read More »

सांतोस क्लब के कोच पद पर नियुक्त होंगे कुल्पी

रियो डी जनेरियो, 8 जून (आईएएनएस)। फ्लूमिनेंसे क्लब के पूर्व कोच लेविर कुल्पी जल्द ही ब्राजील सेरी-ए फुटबाल क्लबू सांतोस के कोच पद पर नियुक्त होंगे। ‘ग्लोबोस्पोर्टे’ की रिपोर्ट के अनुसार, 64 वर्षीय कुल्पी ने क्लब से साथ सभी वित्तीय शर्तो पर हामी भर ली है। इस करार को आधिकारिक रूप से घोषित करने से पहले क्लब को सभी निजी …

Read More »

चैम्पियंस ट्रॉफी : ‘करो या मरो’ मुकबले में आमने-सामने होंगे न्यूजीलैंड-बांग्लादेश

कार्डिफ (इंग्लैंड), 8 जून (आईएएनएस)। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड की टीमें आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए के अंतिम मुकाबले में शुक्रवार को आमने-सामने होंगी। मेजबान इंग्लैंड से मात खाने के बाद आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा मैच बारिश के कारण धुल जाने के कारण दोनों टीमों के पास एक-एक अंक है और सेमीफाइनल में जाने के लिए दोनों को कल का मैच …

Read More »

लाजियो की नजर ब्राजील के डिफेंडर काइयो पर

रियो डी जनेरियो, 8 जून (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब लाजियो की नजर ब्राजील के सेंटर-बैक रोड्रिगो काइयो पर है। ब्राजील की मीडिया के अनुसार, इस करार के लिए लाजियो क्लब प्रस्ताव की तैयारी कर रहा है। समाचार पोर्टल ‘यूओएल’ की रिपोर्ट के अनुसार, इटली सेरी-ए लीग क्लब लाजियो उन क्लबों में से एक है, जो 23 वर्षीय खिलाड़ी काइयो …

Read More »

वावरिंका से प्रतिस्पर्धा नहीं : मरे

पेरिस, 8 जून (आईएएनएस)। शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे का कहना है कि ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के मामले में वह स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी स्टान वावरिंका से प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों के पास तीन-तीन ग्रैंड स्लैम खिताब हैं और फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शुक्रवार को …

Read More »

चैम्पियंस ट्रॉफी : श्रीलंका ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

लंदन, 8 जून (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले जाने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के आठवें मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में बारिश बाधा बन सकती है। आसमान में घने काले बादलों का डेरा है और मौसम विभाग ने दिन में कई …

Read More »

चैम्पियंस ट्रॉफी : श्रीलंका टीम में चोटिल चमारा की जगह गुनाथिलका

लंदन, 8 जून (आईएएनएस)। चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच में श्रीलंका टीम के लिए चोटिल खिलाड़ी चमारा कापुगेदरा के स्थान पर दानुष्का गुनाथिलका मैदान पर उतरेंगे। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से एक दिन पहले बुधवार को प्रशिक्षण सत्र के दौरान कापुगेदरा को घुटने में चोट लगी …

Read More »

फ्रेंच ओपन : सेमीफाइनल में आमने-सामने मरे, वावरिंका

पेरिस, 8 जून (आईएएनएस)। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे और स्विट्जरलैंड के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी स्टान वावरिंका फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जहां एक ओर मरे ने जापान के स्टार टेनिस खिलाड़ी केई निशिकोरी को मात …

Read More »

इस बार मरे में आत्मविश्वास की कमी है : वावरिंका

पेरिस, 8 जून (आईएएनएस)। पिछले साल अमेरिकी ओपन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी एंडी मरे से हारने वाले तीसरी विश्व वरीयता प्राप्त स्टान वावरिंका का मानना है कि इस बार मरे में आत्मविश्वास की थोड़ी कमी नजर आ रही है। स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी वावरिंका का कहना है कि इस बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट …

Read More »

चैम्पियंस ट्रॉफी : डकवर्थ लुईस नियम से जीता पाकिस्तान

बर्मिघम 8 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के माध्यम से चैम्पियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में 19 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के दम पर पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493