खेल

कोहली, दीपा और श्रीजेश को प्रदान किया गया पद्मश्री

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली, रियो पैरालम्पिक में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक और भारतीय हॉकी टीम के स्टार गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया। कोहली, श्रीजेश और दीपा के अलावा पांच अन्य खिलाड़ियों को …

Read More »

मोहम्मद इरफान ने प्रशंसकों से मांगी माफी

लाहौर, 30 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा एक साल के लिए प्रतिबंध किए गए तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने गुरुवार को अपने प्रशंसकों से माफी मांगी है। इरफान को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) स्पॉट-फिक्सिंग मामले में सट्टेबाजों से संपर्क की जानकारी नहीं देने पर पीसीबी ने बुधवार को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। इरफान ने …

Read More »

आईसीसी 2024 ओलम्पिक में हिस्सेदारी की दावेदारी करेगा

लंदन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेव रिचर्डसन ने गुरुवार को कहा है कि वह और आईसीसी के अधिकतर सदस्य 2024 ओलम्पिक खेलों में क्रिकेट को शामिल किए जाने के पक्ष में हैं। रिचर्डसन ने कहा कि आईसीसी इस साल 2024 ओलम्पिक में क्रिकेट को शामिल करने के लिए अपील दाखिल करेगी। क्रिकेट को …

Read More »

फीफा विश्व कप का बहिष्कार एक योजना : रूसी राजनयिक

मॉस्को, 30 मार्च (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2018 का बहिष्कार करना रूस को इस टूर्नामेंट की मेजबानी से अलग करने के अभियान का एक हिस्सा है। रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाकरोवा ने यह बात कही। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, रूस राजनयिक ने जर्मनी की सत्तारूढ़ पार्टी सीडीयू/सीएसयू के डिप्टी चेयरमैन माइकल फ्यूचस ने कहा था कि जिस …

Read More »

बैडमिंटन : इंडिया ओपन में समीर की जीत, श्रीकांत, सौरव हारे

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा ने गुरुवार को खेले गए इंडिया ओपन के दूसरे दौर के मुकाबले में जीत हासिल करते हुए पुरुष एकल वर्ग भारतीय चुनौती को बरकरार रखा है। हालांकि, किदांबी श्रीकांत और सौरव वर्मा को गुरुवार को ही खेले गए दूसरे दौर के मैचों में हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। …

Read More »

एचडब्ल्यूएल राउंड-2 के लिए तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम : कोच

वेस्ट वेंकुवर (कनाडा), 30 मार्च (आईएएनएस)। भारत की राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा है कि उनकी टीम एक अप्रैल को महिला विश्व हॉकी लीग (एचडब्ल्यूएल) राउंड-2 में उरुग्वे के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले की तैयारी कर रही है। इस तैयारी से उनकी टीम यहां के वातावरण के अनुकूल ढलने का प्रयास कर रही …

Read More »

इंडिया बाजा-2017 में हिस्सा लेगी हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। डकार रैली-2017 में अपने अच्छे पदार्पण के बाद हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली इस साल अप्रैल में होने वाली इंडिया बाजा-2017 की तैयारी कर रही है। यह भारतीय जमीन पर टीम की दूसरी रैली होगी। इससे पहले राजस्थान में फरवरी में आयोजित हुई मारुति सुजुकी डेजर्ट स्टोर्म प्रतियोगिता में टीम शीर्ष तीन टीमों में शमिल रही …

Read More »

श्रृंखला जीतने को लेकर आश्वस्त हैं बांग्लादेश के कोच

दाम्बुला, 30 मार्च (आईएएनएस)। बांग्लादेश के कोच चंदिका हथारूसिंघा को पूरा विश्वास है कि उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में जीत हासिल करेगी। बांग्लादेश श्रृंखला में 1-0 से आगे है। मेहमान टीम ने पहले मैच में श्रीलंका को मात दी थी जबकि दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। दो मैचों …

Read More »

इंग्लैंड में आईपीएल, बीबीएल जैसा माहौल नहीं : स्टोक्स

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने गुरुवार को कहा कि आस्ट्रेलियाई-बिग बैश लीग (बीबीएल) और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसा माहौला उन्हें अपने देश में नहीं मिलता। स्टोक्स को आईपीएल के आगामी 10वें संस्करण के लिए राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 14.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह इस आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी होने …

Read More »

भारत के खिलाफ श्रृ़ंखला अतीत, आईपीएल पर ध्यान : स्मिथ

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच हालिया श्रृंखला विवादों से भरी रही। श्रृंखला के दौरान मैदान से उपजा विवाद बाहर तक खिंचा और मीडिया में आए दिन सुर्खियां बटोरीं लेकिन आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के मुताबिक वह श्रृंखला अब अतीत का हिस्सा है, जिसे भूल जाना चाहिए। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में राइजिंग …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493