खेल

स्ट्रॉस से मिले रूट, ब्रॉड और स्टोक्स

लंदन, 11 फरवरी (आईएएनएस)। एलिस्टर कुक के इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद नए कप्तान की खोज शुरू हो चुकी है। बीबीसी कि रिपोर्ट के मुताबिक, इसी सिलसिले में टीम के निदेशक एंड्र स्ट्रॉस ने तीन वरिष्ठ खिलाड़ियों जोए रूट, स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स से चर्चा की। बीते एक दशक से टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे …

Read More »

चोटिल वुड्स नहीं खेलेंगे आगामी 2 टूर्नामेंट

वॉशिंगटन, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दिग्गज गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स पीठ की चोट के कारण आने वाले दो टूर्नामेंट्स जेनेसिस ओपन और होंडा क्लासिक में नहीं खेल पाएंगे। जेनेसिस ओपन अगले सप्ताह होने वाला है, जबकि होंडा क्लासिक 23 फरवरी को होने वाला है। वुड्स (41) ने हाल ही में चोट के कारण इस महीने के दुबई डेजर्ट क्लासिक ओपन के …

Read More »

हैदराबाद टेस्ट : बांग्लादेश बैकफुट पर, गंवाए 4 विकेट

हैदराबाद, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारत द्वारा पहली पारी में बनाए गए विशाल स्कोर के सामने बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही है। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को भोजनकाल तक मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में 125 के कुल स्कोर पर ही चार विकेट खो दिए। कप्तान मुश्फिकुर रहीम छह …

Read More »

क्लोप ने बनाया मुझे बेहतर खिलाड़ी : हेनरीक

मैनचेस्टर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड मिडफील्डर हेनरीक खितर्यान ने करियर की अच्छी शुरुआत करने के लिए मिले सुझाव के लिए लीवरपूल के कोच जुर्गेन क्लोप का शुक्रिया अदा किया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 2013 में बोरूसिया डार्टमंड में रहने के दौरान क्लोप ने मुश्किल समय के दौरान हेनरीक को समझाया था। इस सत्र की शुरुआत में युनाइटेड के …

Read More »

एचआईएल : कलिंगा-उप्र के बीच मैच 2-2 से ड्रॉ

लखनऊ, 10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने शुक्रवार को कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पांचवें संस्करण में गोंजालो पीलाट द्वारा आखिरी क्षणों में किए गए गोल की बदौलत कलिंगा लांसर्स को ड्रॉ पर रोक दिया। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हुया यह मैच 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। घरेलू दर्शकों के सामने खेल रहे विजार्ड्स ने वी. …

Read More »

कोहली कप्तानी के शुरुआती ‘खुशनुमा’ दौर में हैं : गांगुली

कोलकाता, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में शुमार दिग्गज बल्लेबाज सौरभ गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली बतौर कप्तान अभी शुरुआती ‘खुशनुमा’ दौर से गुजर रहे हैं। गांगुली ने कहा, “कप्तान बनने के बाद का शुरुआती दौर अमूमन अच्छा होता है और विराट अभी उसी दौर से गुजर रहे हैं।” …

Read More »

साहा ने शतक लगाने पर जताई खुशी

हैदराबाद, 10 फरवरी (आईएएनएस)। चोट से उबरकर वापसी करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे इकलौते टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को शतकीय पारी खेलने वाले विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने कहा कि करियर का दूसरा शतक लगाकर वह खुश हैं। भारत ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में चल रहे मैच के दूसरे दिन छह विकेट पर 687 रन बनाकर …

Read More »

रूसी महिला एथलीट से छीना गया लंदन ओलम्पिक स्वर्ण

लुसाने (स्विट्जरलैंड), 10 फरवरी (आईएएनएस)। रूस की महिला एथलीट मारिया सेविनोवा से लंदन ओलम्पिक-2018 में जीता गया उनका 800 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक छील लिया गया है। खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने सेविनोवा के खिलाफ डोपिंग के एक मामले में शुक्रवार को यह आदेश पारित किया। सीएएस ने सेविनोवा को 26 जुलाई, 2010 से 19 अगस्त, 2013 के बीच …

Read More »

फीफा विश्व कप-2026 में यूरोपीय टीमों के लिए 16 स्थानों की मांग

न्योन (स्विट्जरलैंड), 10 फरवरी (आईएएनएस)। यूरोपीय फुटबाल की शीर्ष शासी निकाय यूईएफए 2026 में होने वाले फीफा विश्व कप के लिए टीमों की संख्या में हुए विस्तार के तहत यूरोपीय टीमों के लिए 16 स्थानों की मांग करेगा। यूईएफए के अध्यक्ष एलेक्जेंडर सेफरीन ने यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि फीफा विश्व कप-2026 के लिए टीमों की संख्या को बढ़ाकर …

Read More »

तीसरी बार डब्ल्यूआईसीबी के अध्यक्ष बनेंगे कैमरन

सेंट जॉन्स (एंटिगा), 10 फरवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) के अध्यक्ष डेविड कैमरन का तीसरी बार निर्विरोध इस पद पर लौटना तय हो गया है। अगले माह बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में उनकी ताजपोशी होगी। समाचार एजेंसी सीएमसी की रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूआईसीबी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि निर्धारित समयसीमा में अध्यक्ष पद के लिए …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493