खेल

मेलबर्न एकदिवसीय : पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया (लीड-1)

मेलबर्न, 15 जनवरी (आईएएनएस)। कप्तान मोहम्मद हफीज (70) की अर्धशतकीय पारी और शोएब मलिक (नाबाद 42) के संयम भरे प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में आस्ट्रेलिया को छह विकेट से मात देकर पहले मैच में मिली हार का बदला पूरा किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने …

Read More »

भारत दौर के लिए आस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

सिडनी, 15 जनवरी (आईएएनएस)। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने आगामी भारत दौर के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। भारत की स्पिन की मददगार पिचों को ध्यान में रखते हुए टीम में चार स्पिनरों को जगह मिली है। स्वेपसन के अलावा नाथन लॉयन, स्टीव ओ कैफी और एश्टन …

Read More »

कप्तान के तौर पर मेरी सबसे बुरी हार : मैथ्यूज

जोहानसबर्ग, 15 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से मिली हार के बाद श्रीलंका के कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने कहा है कि उनकी एक कप्तान के तौर पर यह सबसे बुरी हार थी। मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे एवं अंतिम टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 118 रनों से मात दी। श्रीलंकाई बल्लेबाजी इस मैच …

Read More »

भारत, बांग्लादेश टेस्ट 9 फरवरी से

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बोर्ड ने भारत और बांग्लादेश के बीच फरवरी में खेले जाने वाले एक टेस्ट मैच की तारीख को एक दिन आगे बढ़ा दिया है। वेबसाइट ‘ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट मैच अब नौ फरवरी से खेला जाएगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने …

Read More »

स्टेफी का रिकॉर्ड नहीं, आस्ट्रेलियन ओपन खिताब है लक्ष्य : सेरेना

मेलबर्न, 15 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का कहना है कि वह स्टेफी ग्राफ्स के ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड की बराबरी से स्वयं के लक्ष्य को भ्रमित नहीं करना चाहती हैं। सेरेना का कहना है कि उनका लक्ष्य साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतना है और वह इसी पर ध्यान देना चाहती हैं। …

Read More »

पुणे एकदिवसीय : भारत ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

पुणे, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में जारी पहले एकदिवसीय मैच में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार एकदिवसीय मैच खेल रही भारतीय टीम में इस एकदिवसीय मैच के लिए मनीष पांडे, अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार और अमित मिश्रा को शामिल नहीं …

Read More »

मेलबर्न एकदिवसीय : आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 221 रनों का लक्ष्य

मेलबर्न, 15 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर जारी दूसरे एकदिवसीय मैच में पाकिस्तान के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में निर्धारित 50 ओवरों मे सभी विकेट गंवाकर 220 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की शुरुआत कुछ …

Read More »

मुंबई मैराथन में खेल, मनोरंजन जगत की हस्तियों ने लिया हिस्सा

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। 14वें स्टैंडर्ड चार्टर्ड मुंबई मैराथन (एससीएमएम) का रविवार को आगाज हुआ, जिसमें ग्लैमर जगत की हस्तियों, शीर्ष खिलाड़ियों और कोर्पोरेट जगत के दिग्गजों सहित आम जनता ने भी हिस्सा लिया। मुंबई में आयोजित हुई इस हॉफ मैराथन (21.097 किलोमीटर) के पुरुष वर्ग में जी, लक्ष्मणन और महिला वर्ग में मोनिका अथारे ने जीत हासिल की। बॉलीवुड …

Read More »

हिमाचल प्रदेश में तापमान बढ़ा, अधिक बर्फबारी की संभावना

शिमला, 15 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में रविवार को तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में अधिक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि शिमला, नरकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में हल्की बारिश हो सकती है। लाहूल …

Read More »

पुणे एकदिवसीय : कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत

पुणे, 15 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और इंग्लैंड की क्रिकेट टीमें यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर रविवार को तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच खेलेंगी। भारत विराट कोहली की कप्तानी में पहली बार सीमित ओवरों का मैच खेल रहा है। महेन्द्र सिंह धौनी के एकदिवसीय और टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद कोहली को दोनों …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493