लंदन, 12 जनवरी (आईएएनएस)। ‘टेनिस इंटिग्रिटी यूनिट (टीआईयू) का कहना है कि ‘ टेनिस में संदिग्ध रूप से होने वाली सट्टेबाजी का बढ़ना चिंता का कारण है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टीआईयू ने अपनी पहली वार्षिक रिपोर्ट में इस चिंता को जाहिर किया है। पिछले साल नौ खिलाड़ियों और अधिकारियों को टीआईयू की अनुशासनात्मक जांच के परिणाम के तहत …
Read More »खेल
पीबीएल : सायना के बगैर अवध सिंधु की चेन्नई से हारा
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में भारत को रजत पदक दिलाने वाली स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु की टीम चेन्नई स्मैशर्स ने सायना नेहवाल की अवध वॉरियर्स को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के दूसरे संस्करण में बुधवार को 4-3 से मात दे दी। लंदन ओलम्पिक-2012 में कांस्य पदक जीतने वाली सायना हालांकि इस मुकाबले में कोर्ट पर …
Read More »सोचा नहीं था कि तीनों प्रारूप में भारत की कप्तानी करूंगा : कोहली
पुणे, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की सीमित ओवरों की टीम के नए कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह तीनों प्रारूप में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। महेंद्र सिंह धौनी के एकदिवसीय और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली को टीम का कप्तान चुना गया है। कोहली ने कहा, “मैंने …
Read More »आस्ट्रेलियन ओपन : भांबरी क्वालिफाइंग के अगले दौर में, मायनेनी बाहर
मेलर्बन, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलियन ओपन के क्वालीफायर के दूसरे दौर में जगह बना ली है। उन्होंने बुधवार को क्वालिफाइंग चरण के पहले दौर में अमेरिका के सातवें वरीय खिलाड़ी स्टेफान कोजलोव को मात दी। भांबरी ने पहले दौर के मैच में कोजलोव को 6-1, 6-4 से हराया। …
Read More »आई-लीग में ईस्ट बंगाल की ओर से खेलेंगे रोबिन सिंह
कोलकाता, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के स्टार फुटबाल खिलाड़ी रोबिन सिंह देश की आधिकारिक लीग आई-लीग में ईस्ट बंगाल की तरफ से खेलते दिखाई देंगे। क्लब ने बुधवार को लीग के मौजूदा सत्र के लिए रोबिन के साथ करार किया है। रोबिन ने इसी क्लब के साथ 2010 में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी और 2013 में ईस्ट …
Read More »हैदराबाद उच्च न्यायालय ने एचसीए चुनाव पर रोक की अपील खारिज की
हैदराबाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के चुनाव पर रोक लगाने की अपील खारिज कर दी। हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के चुनाव तय समय के तहत 17 जनवरी को आयोजित होंगे। अदालत ने हालांकि, अपने निर्देश में कहा है कि अगले आदेश तक चुनाव के परिणाम घोषित नहीं किए जाएंगे। इस मामले …
Read More »रोनाल्डो कोच बनने के इच्छुक नहीं
मैड्रिड, 11 जनवरी (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा द्वारा साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने संन्यास के बाद कोचिंग को करियर बनाने की बात से इनकार कर दिया है। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड के लिए खेलने वाले स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो का मानना है कि कोचिंग मुश्किल काम है। फीफा की …
Read More »कोहली ने राहुल द्रविड़ को दी जन्मदिन की बधाई
कोलकाता, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘दीवार’ के उपनाम से मशहूर राहुल द्रविड़ के जन्मदिन पर बुधवार को बधाइयों का तांता लगा रहा, जिसमें मौजूदा कप्तान विराट कोहली भी शामिल रहे। द्रविड़ बुधवार को 44 साल के हो गए हैं। कोहली ने अपने ट्वीट में कहा, “जन्मदिन की बधाई हो राहुल भाई। आपकी प्रेरणा और …
Read More »सही दिशा में चल रहीं रूस में विश्व कप की तैयारियां : फीफा अध्यक्ष
ज्यूरिख, 11 जनवरी (आईएएनएस)। फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के अध्यक्ष गियानी इंफैनटीनो ने कहा है कि रूस में 2017 में होने वाले कनफेडेरेशंस कप और 2018 में होने वाले विश्व कप की तैयारियां सही दिशा में चल रही हैं। अध्यक्ष ने कन्फेडरेशंस कप और फीफा विश्व कप-2018 के कार्यक्रमों को भी मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी तास …
Read More »एफआईएच एथलीट समिति में शामिल हुए भारतीय कप्तान श्रीजेश
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान पी. आर. श्रीजेश को बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कार्यकारी बोर्ड द्वारा बोर्ड की एथलीट समिति का सदस्य बनाया गया। इस समिति में कुल आठ हॉकी खिलाड़ी हैं, जिसमें पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी शामिल हैं। समिति के ये सदस्य एफआईएच और एथलीटों के बीच संपर्क के रूप …
Read More »
dharmpath.com dharmpath