खेल

टाइगर वुड्स ने 11 साल बाद जीता मेजर खिताब

औगुस्टा (जॉर्जिया), 15 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स ने यहां औगुस्टा नेशनल कोर्स में 11 साल बाद अपने करियर का 15वां मेजर खिताब जीता। वुड्स के करियर का कुल पांचवा मास्टर्स खिताब है। उन्होंने यहां 14 साल पहले 2005 में जीत दर्ज की थी। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, पिछले 11 वर्ष वुड्स के लिए बेहद कठिन …

Read More »

सहवाग ने गांगुली को बताया सर्वश्रेष्ठ कप्तान

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने रविवार को कहा कि पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली सर्वश्रेष्ठ कप्तान थे, जिनकी कप्तानी में उन्होंने खेला है। उन्होंने कहा कि गांगुली के बाद महेंद्र सिह धोनी और विराट कोहली अच्छे कप्तान हैं। सहवाग ने एक कार्यक्रम में कहा, “मेरे मुताबिक सच्चा नेतृत्वकर्ता वह व्यक्ति …

Read More »

ताहिर ने अपनी सफलता का श्रेय धोनी को दिया

कोलकाता, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 27 रन पर चार विकेट लेकर चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के हीरो रहे लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने अपनी इस सफलता का श्रेय कप्तान महेंद्र सिह को धोनी को दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत ही ऐसी चीजें हैं जो वह नहीं करते हैं लेकिन कप्तान करता है। चेन्नई ने …

Read More »

आईपीएल-12 : दिल्ली ने हैदराबाद को दिया 156 रन का लक्ष्य (लीड-1)

हैदराबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कप्तान श्रेयस अय्यर (45) और कोलिन मुनरो (40) की उपयोगी पारियों के सहारे दिल्ली कैपिटल्स ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट पर 155 रन का स्कोर बना लिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने के लिए …

Read More »

आईपीएल-12 : हैदराबाद ने दिल्ली को 155 रन पर रोका

हैदराबाद, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। खलील अहमद (30-3) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट पर 155 रन पर रोक दिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स …

Read More »

मोटरस्पोर्ट्स : मैनी ने पदार्पण रेस में हासिल किया पोडियम

मोंजा (इटली), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अपना पदार्पण रेस में हिस्सा ले रहे युवा रेसर कुश मैनी ने यहां फॉर्मूला रेनॉ यूरोकप चैम्पियनशिप में ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल कर लिया। फॉर्मूला रेनॉ यूरोकप में वे कारें हैं जो एफआईए के रीजनल एफ-3 वर्ग में आती है। कुश ने चौथे ग्रिड में दूसरे रो से शुरुआत करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। …

Read More »

आईपीएल-12 : चेन्नई की जीत में चमके ताहिर और रैना (राउंडअप)

कोलकाता, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इमरान ताहिर (27-4) के बाद सुरेश रैना (नाबाद 58) के अर्धशतक की मदद से मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया। चेन्नई की आठ मैचों में यह सातवीं जीत …

Read More »

विश्व कप के लिए चयन सोमवार को, पंत और कार्तिक पर होगी माथापच्ची

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय चयन समिति इग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन करने के लिए सोमवार को मुंबई में बैठक करेगी। नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय चयन समिति इग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप के लिए भारतीय …

Read More »

जर्मन लीग : सांचो के दम पर जीती बोरुशिया डॉर्टमंड

डॉर्टमंड, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लैंड के युवा फारवर्ड जाडोन सांचो के दो गोलों की बदौलत बोरुशिया डॉर्टमंड ने जर्मन लीग के 29वें दौर के मैच में शनिवार रात यहां एफसी माइंज को 2-1 से हराया। इस जीत के बाद डॉर्टमंड 66 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। दूसरे पायादन पर काबिज बायर्न म्यूनिख के केवल …

Read More »

आईपीएल-12 : ताहिर का ‘चौका’, चेन्नई ने कोलकाता को 161 पर रोका (लीड-1)

कोलकाता, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। इमरान ताहिर (27/4) की शानदार गेंदबाजी के सहारे चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट पर 161 रन पर रोक दिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता को ओपनर सुनील नरेन (2) और क्रिस लिन …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493