खेल

यू-19 क्रिकेट : अफगानिस्तान को हराकर भारत एशिया कप के फाइनल में

कोलंबो, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमांशु राणा (130) के शानदार शतक के बाद गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को मंगलवार को 77 रनों से मात देते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया। आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत …

Read More »

अग्रणी टेनिस खिलाड़ी क्वितोवा पर चाकू से हमला

प्रोस्तेजोव (चेक गणराज्य), 20 दिसम्बर (आईएएनएस)।दो बार की विंबलडन चैंपियन चेक गणराज्य की शीर्ष महिला टेनिस स्टार पेत्रा क्वितोवा पर मंगलवार को चोरी के उद्देश्य से उनके घर में घुसे चोर ने चाकू से हमला कर दिया। क्वितोवा के प्रवक्ता ने हालांकि बताया कि क्वितोवा हमले में साफ-साफ बच गईं और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। बीबीसी की …

Read More »

गोल्फ : मैक्लोड रसेल टूर चैम्यिनशिप में पदार्पण के लिए तैयार हैं जीव, शिव

कोलकाता, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। देश के अग्रणी गोल्फ खिलाड़ी जीव मिल्खा सिंह और शिव कपूर गुरुवार से शुरू हो रहे मैक्लोड रसेल टूर चैम्पियनशिप में पदार्पण करने के साथ कोलकाता और रॉयल कलकत्ता गोल्फ क्लब (आरसीजीसी) में लंबे समय बाद वापसी करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के सबसे सफल गोल्फ खिलाड़ी जीव 19 साल बाद कोलकाता में पेशेवर स्पर्धा में …

Read More »

एआईबीए ने बीएफआई को दी पूर्ण सदस्यता

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) ने मंगलवार को नवगठित भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) को पूर्ण सदस्यता प्रदान कर दी। एआईबीए ने यह फैसला स्विट्जरलैंड के मोंटेरेक्स में हुए विशेष महासभा में लिया। एआईबीए ने साथ ही अपनी वार्षिक बैठक को अगले साल फरवरी में भारत में करने का फैसला लिया है। इस फैसले से भारत की …

Read More »

आई-लीग : लाजोंग के खिलाफ खिताब बचाने का अभियान शुरू करेगा बेंगलुरू

कोलकाता, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। आई-लीग की मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी लीग के आगामी सत्र की शुरुआत शिलांग लाजोंग एफसी के खिलाफ करेगी। लीग के अगामी सत्र की शुरुआत सात जनवरी से होगा और इसी दिन बेंगलुरू और शिलांग के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। आई लीग के आगामी सत्र के कार्यक्रम की घोषणा मंगलवार को की गई, जिसके मुताबिक कोलकाता …

Read More »

गोयल ने भारतीय टीम को टेस्ट श्रृंखला जीतने पर दी बधाई

नई दिल्ली, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। युवा एवं खेल मामलों के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 4-0 से जीत दर्ज करने पर बधाई दी है। भारत ने एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में हुए अंतिम मैच में मंगलवार को इंग्लैंड को पारी और 75 रनों के अंतर से …

Read More »

भारतीय टीम हमसे बेहतर थी : कुक

चेन्नई, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। पांच टेस्ट मैचों की श्रंखला के अंतिम मैच पारी और 75 रनों से हारने के बाद इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने कहा कि भारतीय टीम इंग्लैंड से बेहतर थी। चेन्नई मे मिली हार के साथ इंग्लैंड ने यह श्रृंखला 0-4 से गंवा दी। यह इंग्लैंड की इस श्रृंखला में लगातार चौथी हार थी। उसने राजकोट …

Read More »

एक दूसरे के प्रति सम्मान के कारण मिली यह जीत : कोहली

चेन्नई, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 4-0 से जीत दिलाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को इस जीत का श्रेय टी के सभी खिलाड़ियों को दिया है। कोहली ने कहा कि एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना ने टीम को यह जीत दिलाई है। भारत ने पांच टेस्ट …

Read More »

बीएफआई एक बार फिर बना एआईबीए का स्थायी सदस्य

मॉन्ट्रो (स्विट्जरलैंड), 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (एआईबीए) ने मंगलवार को एक बैठक के दौरान भारत की मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) को फिर से अपने स्थायी के रूप में शामिल करने के लिए सर्वसम्मति से मतदान किया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मुक्केबाजी का स्वागत करते हुए एआईबीए ने अगले साल फरवरी में अपनी वार्षिक आयोग की बैठक को भारत में …

Read More »

केन्याई धाविका ग्लेडिस की नजर मैराथन खिताब पर

नैरोबी, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्व बर्लिन मैराथन विजेता और केन्याई धाविक ग्लेडिस चेरोनो का लक्ष्य विश्व चैम्पियनशिप में केन्या टीम के लिए जगह हासिल करना है। ग्लेडिस हाल ही में गंभीर चोट से उबरी हैं। यह चोट उनके करियर के लिए खतरा भी साबित हो सकती थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 33 वर्षीया धाविका को कमर के निचले हिस्से …

Read More »

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493